Friday, September 1, 2023

G20 Summit के लिए 'बुलेटप्रूफ' हुई दिल्ली, 'मेहमानों के आने-जाने पर कमरों में बंद कर दिया जाएगा होटल स्टाफ

 Today News in hindi G20 Summit के लिए 'बुलेटप्रूफ' हुई दिल्ली, 'मेहमानों के आने-जाने पर कमरों में बंद कर दिया जाएगा होटल स्टाफ



आज की ताजा खबर जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने आने वाले अमेरिका आदि कुछ प्रमुखों देशों के राष्ट्राध्यक्ष जिन होटलों में ठहरेंगे वहां के सुइट की सभी खिड़कियों में बुलेटप्रूफ शीशे लगा दिए गए हैं। पुलिस अधिकारी का कहना है कि पिछले 15 दिनों से सभी एजेंसियां अपने-अपने स्तर पर होटलों का निरीक्षण कर रही हैं। आज से सुरक्षा यूनिट धीरे-धीरे 23 होटलों को अपने कब्जे में लेना शुरू करेगी।

जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए आने वाले 29 देशों के राष्ट्राध्यक्षों व अंतरराष्ट्रीय संगठनों के पदाधिकारियों की सुरक्षा की तैयारी में सभी केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियां व दिल्ली पुलिस की सुरक्षा यूनिट दिन-रात एक करके जुटी हुई है।

अमेरिकी राष्ट्रपति समेत कुछ राष्ट्राध्यक्षों के कमरे हुए बुलेटप्रूफ

सम्मेलन में भाग लेने आने वाले अमेरिका आदि कुछ प्रमुखों देशों के राष्ट्राध्यक्ष जिन होटलों में ठहरेंगे वहां के सुइट की सभी खिड़कियों में बुलेटप्रूफ शीशे लगा दिए गए हैं। साथ ही उस एरिया के कुछ हिस्सों को भी बुलेटप्रूफ शीशों से घेराव कर दिया गया है।

सुरक्षा में कहीं कोई चूक न हो इसके लिए सुरक्षा यूनिट ने सभी केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर पूरी क्षमता के साथ रिहर्सल शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार को रिहर्सल के दौरान ही एनएसजी ने नई दिल्ली जिले स्थित ली मेरिडियन होटल की छत पर सुबह करीब 11.30 बजे हेलीकॉप्टर उतारा।

हर होटल पर नहीं बना है हेलीपैड

पुलिस अधिकारी का कहना है कि नई दिल्ली जिले के किसी भी होटल की छत पर हेलीपैड नहीं बने हैं। ट्रायल के तौर पर एनएसजी ने ली मेरिडियन की छत पर हेलीकॉप्टर उतारा। पुलिस अधिकारी का कहना है कि एनएसजी कुछ अन्य होटलों पर भी हेलीकाप्टर उतारने का प्रयास करेगी।


No comments: