Monday, September 4, 2023

विपक्ष सनातन का अपमान कर रहा शाह

 अपना देश India political map

भाजपा की दूसरी परिवर्तन संकल्प यात्रा की शुरुआत के दौरान गृह मंत्री ने गठबंधन पर हमला बोलाविपक्ष सनातन का अपमान कर रहा शाह
 
विपक्ष सनातन का अपमान कर रहा शाह

डूंगरपुर India political map केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को द्रमुक नेता उदयनिधि स्टालिन की सनातन धर्म के खिलाफ टिप्पणी को लेकर विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के घटक दलों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वोट बैंक के लिए सनातन धर्म का अपमान किया गया है।

भाजपा की दूसरी परिवर्तन संकल्प यात्रा की शुरुआत के अवसर पर डूंगरपुर के बेणेश्वर धाम में आयोजित रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के बेटे कह रहे हैं कि सनातन धर्म को खत्म कर देना चाहिए। उन्होंने कहा, इन लोगों ने वोट बैंक और तुष्टिकरण की राजनीति के लिए सनातन धर्म की बात की। उन्होंने (सनातन धर्म का) अपमान किया है।

शाह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हिंदू संगठन की तुलना आतंकी संगठन से की है। पहले आपके मंत्री कहते थे कि हिंदू आतंकवाद चल रहा है।कांग्रेस पर राम मंदिर का काम रोकने का लगाया आरोप अयोध्या में राम मंदिर पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने वर्षों तक राम मंदिर को बाधित किया लेकिन अदालत के आदेश के बाद मोदी ने भूमि पूजन किया और जनवरी में उसी भूमि पर जहां राम का जन्म हुआ था, भव्य राम मंदिर बनने जा रहा है। उन्होंने कहा कि विपक्षी गठबंधन इसे रोक नहीं सकता।


संस्कृति पर गहरा आघात कर रहा ‘इंडिया’ जेपी नड्डा
 

चित्रकूट, एजेंसी। भाजपा अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने रविवार को विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) पर घृणा और नफरत फैलाने और भारत की संस्कृति एवं परंपरा पर हमला करने का आरोप लगाते हुए लोगों से इसे खारिज करने की अपील की। उन्होंने कहा कि ‘इंडिया’ गठबंधन हमारे धर्म, संस्कृति एवं संस्कारों पर गहरा आघात कर रहा है।

मध्य प्रदेश के चित्रकूट में आयोजित एक कार्यक्रम में नड्डा ने लोगों से देश को मजबूत बनाने और दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के लिए भाजपा को राज्य विधानसभा चुनाव के साथ ही अगले लोकसभा चुनाव में भी विजयी बनाने का आग्रह किया। चित्रकूट से पार्टी की जन आशीर्वाद यात्रा को रवाना करने से पहले नड्डा से समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि राजग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में पूरी ताकत से भारत को विकसित बनाने में लगा है, लेकिन दूसरी तरफ दो-तीन दिन पहले मुंबई में बैठक करने वाला इंडिया गठबंधन हमारे धर्म, संस्कृति एवं संस्कारों पर गहरा आघात कर रहा है।

नड्डा ने विपक्षी गठबंधन पर तंज कसा कि मुंबई बैठक में क्या सनातम धर्म को समाप्त करना ही इनकी रणनीति है।


उदयनिधि स्टालिन के बयान पर उठाए सवाल
 
उदयनिधि स्टालिन के बयान पर उठाए सवाल

नड्डा ने कहा कि इस गठबंधन का सबसे बड़े घटक द्रमुक के एम के स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन उद्घोष करते हैं कि वे सनातन धर्म को खत्म कर देंगे। उन्होंने कहा कि ऐसे गठबंधन को रहने का अधिकार है क्या? क्या सनातन को ऐसे समाप्त होने देंगे?

No comments: