Tuesday, September 12, 2023

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और युवराज सलमान के बीच निवेश प्रस्ताव पर सहमति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और युवराज सलमान के बीच निवेश प्रस्ताव पर सहमति
भारत-सऊदी में आठ समझौते
 
भारत-सऊदी में आठ समझौते
राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में सोमवार को स्वागत समारोह के दौरान सऊदी अरब के युवराज मोहम्मद बिन सलमान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। सऊदी अरब के युवराज राजकीय यात्रा पर अभी भारत में हैं। ● 


बिलियन डॉलर के निवेश प्रस्ताव पर सहमति बनी

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत यात्रा पर आए सऊदी अरब के युवराज मोहम्मद बिन सलमान के साथ सोमवार को द्विपक्षीय वार्ता की। इस दौरान मोदी ने कहा कि भारत और सऊदी अरब के बीच रणनीतिक साझेदारी क्षेत्रीय एवं वैश्विक स्थिरता और कल्याण के लिए अहम है। दोनों देशों के बीच ऊर्जा समेत आठ समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए।

हैदराबाद हाउस में हुई बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बदलते वक्त के साथ दोनों देश अपने संबंधों में नए आयाम जोड़ रहे हैं। इससे पहले मोदी और बिन सलमान ने भारत-सऊदी अरब रणनीतिक साझेदारी परिषद की पहली बैठक में द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस बैठक से हमारे संबंधों को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी।

अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के उद्देश्य से भारत और सऊदी अरब रणनीतिक साझेदारी परिषद की घोषणा 2019 में की गई थी। मोदी ने कहा कि इन चार वर्षों में यह हमारी रणनीतिक साझेदारी को और सुदृढ़ करने के प्रभावी माध्यम के रूप में उभरा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत-पश्चिमी एशिया यूरोप कॉरिडोर का जिक्र करते हुए कहा कि इससे पश्चिम एशिया और यूरोप के बीच आर्थिक सहयोग, उर्जा के विकास और डिजिटल कनेक्टिविटी को बल मिलेगा।

बिन सलमान बोले, शिखर सम्मेलन की घोषणाओं से दुनिया को फायदा जी20 शिखर सम्मेलन की समाप्ति के बाद बिन सलमान भारत की राजकीय यात्रा पर हैं। सऊदी अरब के युवराज का सोमवार को राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में स्वागत किया गया। इस मौके पर बिन सलमान ने कहा, भारत आकर बहुत खुश हूं। उन्होंने कहा कि शिखर सम्मेलन में की गई घोषणाओं से दुनिया को फायदा होगा। हम दोनों देशों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए मिलकर काम करेंगे।

वीजा माफ करने पर चर्चादोनों देशों ने डिप्लोमेटिक पासपोर्ट धारकों के लिए वीजा माफ करने के प्रस्ताव पर भी चर्चा की है। विदेश मंत्रालय में सचिव औसाफ सईद ने कहा कि दोनों पक्षों ने पश्चिमी तट रिफाइनरी परियोजनाओं के शीघ्र कार्यान्वयन के लिए समर्थन व्यक्त किया।

100

इन क्षेत्रों में हुआ समझौता

1. भारत-सऊदी अरब ने ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने को लेकर एमओयू पर दस्तखत किए हैं।

2. डिजिटलाइज्ड एंड इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग में साथ काम करेंगे।

3. पुरातत्व के क्षेत्र में सहयोग करेंगे।

4. निवेश बढ़ाने पर भी हुआ समझौता।

5. दोनों देशों के एक्सिम बैंक में करार।

6. लघु और मध्यम बैंकों का समझौता।

7. समुद्री जल का खारापन दूर करने की तकनीक पर समझौता।

8. शिक्षा-कौशल को लेकर संयुक्त कार्यसमूह बनाने पर फैसला।

50 निवेश रिफाइनरी पर

विदेश मंत्रालय ने बताया कि 100 बिलियन डॉलर के निवेश प्रस्ताव में से 50 प्रतिशत रिफाइनरी पर निवेश होगा। बाकी 50 फीसदी पर्यटन, रेल फ्रेट कॉरिडोर, पोर्ट, ऊर्जा, गैस, नवीन ऊर्जा आदि कई क्षेत्रों में दोनों देशों द्वारा तय प्राथमिकता के आधार पर निवेश किया जाएगा।


यूपी में भारी बारिश,27 की मौत

 

लखनऊ news विदाई की बेला में मानसून की सक्रियता ने सोमवार को यूपी के अधिकांश जिलों में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। लखनऊ और उससे सटे बाराबंकी, हरदोई, कानपुर, बहराइच और उन्नाव समेत करीब 22 जिलों में रविवार देर रात से शुरू हुई झमाझम बारिश के कहर से प्रदेश में 27 लोगों की मौत हो गई और कई मकान गिर गए। कई जिलों में बिजली व्यवस्था भी ठप रही।

बाराबंकी में सैकड़ों लोग ऊपरी मंजिल और छतों पर शरण लेने को मजबूर हो गए । लखनऊ में आधा दर्जन उड़ानें प्रभावित रहीं। मौसम विभाग ने 14 सितंबर तक राज्य में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

बाराबंकी में तीन और हरदोई में चार की मौत बाराबंकी में दीवार गिरने पर उसके मलबे में दबकर भाई-बहन की मौत हो गई। वहीं खेत गए किशोर की आकाशीय बिजली गिरने से जान चली गई। हरदोई में तीन और जलभराव में डूबने से एक की मौत हुई है। मुजफ्फरनगर में कच्चा मकान गिरने से युवती और रामपुर में मकान के मलबे में दबकर एक ग्रामीण की जान चली गई। वारणसी और मिर्जापुर में आकाशीय बिजली से चार लोगों की मौत हो गई। उन्नाव में दो और कानपुर देहात में एक की मौत हो गई।

खीरी के धौरहरा में कच्चा मकान गिरने से बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। लखनऊ में मकान गिरने से महिला और बिजली गिरने की दहशत से एक महिला की मौत हो गई। 


मवाना-चांदपुर मार्ग पर कीचड़ से हो रही परेशानी

 
 अपना मवाना
मवाना-चांदपुर मार्ग पर बारिश के बाद हुई कीचड़ से परेशान वाहन चालक। ● 

सड़कों के जीर्णोद्धार को ज्ञापन सौंपा

हस्तिनापुर। मवाना-मखदूमपुर मार्ग बदहाल होने से लोगों को परेशानी हो रही है। सोमवार को ग्राम प्रधान संगठन का प्रतिनिधिमंडल लोक निर्माण विभाग कार्यालय मेरठ में अधिकारियों से मिला। अधिशासी अभियंता को ज्ञापन देते हुए बताया कि मवाना-मखदूमपुर मार्ग दर्जनभर से अधिक गांवों को जोड़ता है। सड़क खराब होने से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है। वहीं अलीपुर मोरना के समीप एक तीव्र व जानलेवा मोड़ भी है। अधिशासी अभियंत पवन ने आश्वासन दिया कि जल्द ही सड़कों के दुरुस्तीकरण का कार्य प्रारंभ हो जाएगा।

संपर्कमार्गों पर गंगा का पानी आया

जिस कारण खादर क्षेत्र के लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। पानी गंगा की धारा से निकलकर संपर्क मार्गों पर आ गया। हालांकि पानी कम होने के कारण आवागमन में कोई खास परेशानी नही आ रही है। वहीं मवाना चांदपुर मार्ग पर भी रविवार को शिक्षकों ने चंदा एकत्र कर मार्ग को दुरुस्त कराया था। मार्ग के दुरुस्त होते ही सैकड़ों दुपहिया वाहन यहां से गुजरे। हालांकि बारिश होने के कारण सोमवार को सड़क पर फैली कीचड़ से वाहन चालक परेशान रहे।

www.livehindustan.com

हस्तिनापुर न्यूज मवाना-चांदपुर मार्ग अस्थायी तौर पर चालू होने के बाद भी दोपहिया वाहनों को बारिश से हुई कीचड़ के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस मार्ग को शिक्षकों ने चंदा एकत्र कर बनवाया था। क्षतिग्रस्त स्थान पर मिट्टी डलने के बाद दलदल जैसी स्थिति हो गई है। वहीं बारिश के कारण गंगा नदी का जलस्तर भी बढ़ गया है।

बिजनौर बैराज के अवर अभियंता पीयूष कुमार ने बताया कि गंगा नदी के जलस्तर में मामूली वृद्धि हुई है। जलस्तर 51 हजार क्यूसेक तक पहुंच गया है।


हस्तिनापुर, संवाददाता।.....
हस्तिनापुर, संवाददाता।.....
हस्तिनापुर, संवाददाता।.....
हस्तिनापुर, संवाददाता।.....
हस्तिनापुर, संवाददाता।.....

हस्तिनापुर खबर लगभग दो माह तक गंगा नदी की बाढ़ झेल चुके खादर क्षेत्र के किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। बाढ़ से धान की फसल पूरी तरह चौपट हो चुकी है। वहीं गन्ने की फसल भी ज्यादातर खराब हो गई है। किसानों ने सरकार से बिजली बिल और ऋण माफ करने की मांग की है।

सिरजेपुर गांव के किसान ब्रजपाल सिंह नागर का कहना है कि उन्हें बैंकों से लिए फसली ऋण को चुकाने की चिंता सता रही है। जब किसान फसली ऋण लेता है तो बैंको द्वारा फसल का बीमा कर पैसे काट लिए जाते हैं। अब नष्ट हुई फसलों का बीमा किसानों को मिलना चाहिए या फिर ऋण माफ होने चाहिए।

युवा किसान सुखप्रीत सिंह ने बताया कि वे पहले धान की फसल उगाते थे, बाढ़ के कारण गन्ने की फसल उगाने लगे। परंतु इस बार तो बाढ़ ने गन्ने की फसल को भी बर्बाद कर दिया है। ऋण व बिजली के बिल माफ होने चाहिए।

प्रदीप बवेजा व्यापारी है वे धान की खरीद फरोख्त करते है। परंतु इस बार लंबे समय तक रही बाढ़ ने धान की फसल को चौपट कर दिया। इससे उत्पादन काफी कम हुआ है। इससे उनके व्यापार पर भी काफी प्रभाव पड़ा है।

हादीपुर गांवडी के किसान मदन, रणवीर भैया व किशनपुर के दर्शन सिंह चाकर ने बताया कि खादर की खेती पर आधारित रहकर जीवन यापन नहीं किया जा सकता। सरकार द्वारा मिलने वाला मुआवजा कम है। जब उनकी फसलें नष्ट हो गई है तो उन्हें मूल्य दर के अनुसार अनुमानित मुआवजा मिलना चाहिए। सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए।


न्यू मेरठ टाउनशिप के लिए एक हजार करोड़ मांगे
 
न्यू मेरठ टाउनशिप के लिए एक हजार करोड़ मांगे
न्यू मेरठ टाउनशिप के लिए एक हजार करोड़ मांगे
न्यू मेरठ टाउनशिप के लिए एक हजार करोड़ मांगे

परतापुर-मोहिउद्दीनपुर के बीच बनेगी इंटीग्रेटेड टाउनशिप

रैपिड कॉरिडोर को बोर्ड बैठक में निश्चित उपयोग की मंजूरी दी जा चुकी है। टीओडी व वैल्यू कैप्चर कॉस्ट (वीसीसी) के लिए रैपिड के आसपास व्यवसायिक गतिविधियां जरूरी हैं। सोमवार को इसका प्रेजेंटेशन अपर मुख्य सचिव के सामने किया गया। उन्हें प्रस्ताव अच्छा लगा। इसके लिए एक हजार करोड़ रुपये की मांग की गई है। अभिषेक पांडेय, उपाध्यक्ष मेडा

मुख्यमंत्री टाउनशिप योजना के लिए 50 फीसदी रकम दे रही सरकार

यूपी सरकार मुख्यमंत्री टाउनशिप योजना के लिये भूमि अर्जन में आने वाले खर्च का 50 फीसदी दे रही हैं। यह सीड केपिटल के रूप में 20 सालों के लिए प्राधिकरणों को दिया जायेगा। योजना के अंतर्गत गोरखपुर और बनारस प्राधिकरण को धन दिया जा चुका है।

मेडा ने लोगों को आकर्षित करने और आरआरटीएस की वेल्यू कैप्चर कोस्ट निकालने के लिए परतापुर और मोहिउद्दीनपुर के बीच करीब 600 एकड़ में इंटीग्रेटेड टाउनशिप बनाने का निर्णय लिया है। सोमवार को इस परियोजना का प्रेजेंटेशन अपर मुख्य सचिव शहरी विकास नितिन रमेश गोकर्ण के सामने दिया गया। इसके लिए शासन से 1000 करोड़ रुपये की मांग रखी।

मेरठ  न्यू मेरठ टाउनशिप के ऑनलाइन प्रजेंटेशन के बाद सोमवार को एमडीए वीसी अभिषेक पांडेय ने शासन में प्रजेंटेशन देकर प्रोजेक्ट के लिए जरूरी एक हजार करोड़ रुपये की मांग की। बताया गया कि शासन ने प्रजेंटेशन को बेहतर मानते हुए धनराशि जारी करने पर सकारात्मक रुख अपनाया है। शासन से बजट मिलते ही इस परियोजना पर काम शुरू कर दिया जाएगा।

रैपिड रेल परियोजना के चलते और दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, फरीदाबाद और गुरुग्राम के पूरी तरह पैक होने पर दिल्ली एनसीआर की आवासीय और कॉमर्शियल जरूरतों को मेरठ ही पूरा कर सकता है। आरआरटीएस की लागत निकालने और इसे फायदे का सौदा बनाने के लिए रैपिड कॉरिडोर के आसपास लाई गई ट्रांजिट ओरिएंटेंड डेवलपमेंट (टीओडी) नीति के तहत आवासीय और कॉमर्शियल टाउनशिप लाने की तैयारी चल रही है। परियोजना की लागत तभी निकलेगी जब इसके इर्दगिर्द कॉमर्शियल गतिविधि बढ़ेगी और नई टाउनशिप परियोजना लाई जाएगी। मेडा इसके लिए बड़े स्तर पर काम कर रहा है। पिछले सोमवार को मेडा उपाध्यक्ष में इस परियोजना का अपर मुख्य सचिव शहरी विकास नितिन रमेश गोकर्ण के सामने ऑनलाइन प्रजेंटेशन दिया था। इस पर उन्होंने सकारात्मक रुख दिखाते हुए रिपोर्ट मांगी थी। रविवार को लखनऊ पहुंचे मेडा उपाध्यक्ष अभिषेक पांडेय ने सोमवार को शासन के सामने परियोजना का प्रजेंटेशन दिया और इसके लिए जरूरी एक हजार करोड़ रुपये की मांग रखी।


परीक्षिगढ़ के मेरठ रोड पर पूठी गांव की पुलिया के पास हुआ हादसा , कार चालक मौके से फरार, पुलिस ने कार को कब्जे में लियाकार-बाइक की भिड़ंत में दो सगे भाइयों की मौत

 
कार-बाइक की भिड़ंत में दो सगे भाइयों की मौत
परीक्षितगढ़ में हुए हादसे में क्षतिग्रस्त कार। ● 
कार-बाइक की भिड़ंत में दो सगे भाइयों की मौत
परीक्षितगढ़ में हुए हादसे में बाइक के परखच्चे उड़ गए। ● 
कार-बाइक की भिड़ंत में दो सगे भाइयों की मौत
कार-बाइक की भिड़ंत में दो सगे भाइयों की मौत
राजू पाहवा का फाइल फोटो
कार-बाइक की भिड़ंत में दो सगे भाइयों की मौत
गौतमनाथ की फाइल फोटो।
कार-बाइक की भिड़ंत में दो सगे भाइयों की मौत
चमननाथ की फाइल फोटो।

परीक्षितगढ़ में सड़क हादसे में बाइक सवार दो भाइयों की मौत हुई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश भी की जा रही है।

कमलेश बहादुर, एसपी देहात।

भाइयों की मौत के बाद परिवार में मचा कोहराम

अमरगढ़ निवासी चमननाथ और गौतमनाथ की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। आनन फानन में मृतकों के परिजन मौके पर पहुंचे। चमननाथ की पत्नी बाला और अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक के भाई रोहताश नाथ ने बताया कि वह चार भाई हैं। चमननाथ दूसरे और गौतमनाथ तीसरे नंबर का था। चमननाथ के सात बच्चे है, जिसमें दो बेटों की शादी हो चुकी है। वहीं गौतमनाथ के पांच बच्चे हैं, जो अभी छोटे हैं। पत्नी निशा का रो-रो कर बुरा हाल है।

मेरठ मवाना हिटी परीक्षितगढ़ में सोमवार देर शाम कार व बाइक की टक्कर में दो सगे भाइयों की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक कार छोड़कर भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। वहीं कार को अपने कब्जे में ले लिया। मृतकों के परिजनों ने थाने पर तहरीर दी है।

परीक्षितगढ़ के अमरगढ़ निवासी चमननाथ (50) अपने छोटे भाई गौतमनाथ (35) के साथ मेरठ कचहरी से बाइक पर सवार होकर गांव लौट रहा था। परीक्षितगढ़-मेरठ मार्ग पर पूठी गांव की पुलिया के पास सामने से तेज गति से आई कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कार को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया। हादसे की सूचना मृतकों के परिजनों को दी। दोनों भाइयों की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के बड़े भाई रोहताश नाथ ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ तहरीर दी है। फिलहाल कार सवार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजन रात को ही पोस्टमार्टम कराने के लिए अधिकारियों से बातचीत में लगे हुए थे।


चार डेयरियों पर कार्रवाई, कई सबमर्सिबल किए जब्त, कार्रवाई से डेयरी संचालकों में मची अफरा तफरीडेयरियों पर छापा, बिजली कनेक्शन काटे

 
डेयरियों पर छापा, बिजली कनेक्शन काटे
सरधना में रविवार को डेयरियों में छापामार कार्रवाई के दौरान मौजूद अधिकारी।

प्यास से बेहाल हुए पशु

सरधना। डेयरियों पर कार्रवाई के दौरान बिजली कनेक्शन काट दिए गए। इस कारण पशुओं को समय पर पानी नहीं मिल रहा। डेयरी संचालकों ने इसे पशु क्रूरता करार देते हुए कार्रवाई का विरोध किया।डेयरी संचालकों का आरोप है कि जब्त सामान की भी उन्हें कोई रिसिव सूची नहीं दी गई।

बजरी डालकर बंद किए सबमर्सिबल

पालिका कर्मचारियों ने डेयरियों के अंदर से सबमर्सिबल पंप निकाल लिए। इनके बोरिंग में टीम ने बजरी और प्लास्टिक के बोरे भर दिए। वहीं इस संबंध में एसडीएम सरधना पंकज प्रकाश राठौड ने कहा कि एनजीटी के आदेश पर डेयरियों में बिजली व पानी काटने की कार्रवाई की गई है। डेयरी संचालकों को चेतावनी भी दी गई है।

सरधना डेयरी संचालकों के खिलाफ प्रशासन का अभियान लगातार जारी है। सोमवार को एनजीटी के आदेश पर प्रशासनिक अधिकारियों ने नगर की चार डेयरियों पर छापा मारा। टीम ने डेयरियों के बिजली कनेक्शन काट दिए। साथ ही डेयरियों में लगे सबमर्सिबल भी जब्त कर लिए। वहीं डेयरी संचालकों ने कार्रवाई का विरोध कर हंगामा भी किया।

दोपहर करीब 2 बजे एसडीएम पंकज प्रकाश राठौड़ के नेतृत्व में छापामार अभियान की शुरूआत की गई। चर्च रोड स्थित सोम डेयरी पर पहला छापा मारा गया। यहां से टीम ने सबमर्सिबल सेट जब्त किए। इसके बाद टीम ने नवाबगढ़ी रोड स्थित दो डेयरियों के बिजली कनेक्शन काटे। इसके अलावा सबमर्सिबल पंप भी जब्त किए। इससे पहले की टीम अन्य डेयरियों में पहुंचती वहां डेयरी संचालक एकत्र होने शुरू हो गए। यह देख अधिकारी वहां से निकल गए। इसके बाद टीम ने कालंद चुंगी स्थित डेयरी पर छापा मारा। यहां भी विरोध हुआ तो टीम व्यवस्थाओं में सुधार करने की चेतावनी देकर लौट आई। उधर, प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा की गई छापामार कार्रवाई का जमकर विरोध हुआ। डेयरी संचालकों का आरोप है कि बिना नोटिस दिए ये कार्रवाई की गई है। बंद डेयरियों के ताले तोड़कर अधिकारी अंदर घुसे। डेयरियों में से जो सामान जब्त किया गया है उसकी जानकारी भी उन्हें नहीं दी गई। उधर, छापेमार कार्रवाई में एसडीएम के अलावा ईओ शशि प्रभा चौधरी, पशु चिकित्सा अधिकारी केपी सिंह, नायब तसहीलदार जतिन गोस्वामी आदि मौजूद थे।


संगठन को मजबूत कर उतरेंगे चुनाव मैदान में, रालोद ने तय की रणनीति,21 लोकसभा क्षेत्रों के पदाधिकारी हुए शामिलएक माह में हर बूथ पर रालोद की होगी कमेटी

 
एक माह में हर बूथ पर रालोद की होगी कमेटी
सोमवार को गौतमबुद्धनगर के गांव तुगलपुर में स्थित गुर्जर भवन में रालोद की बैठक को संबोधित करते जयंत चौधरी। ●
एक माह में हर बूथ पर रालोद की होगी कमेटी
सोमवार को गौतमबुद्धनगर के गांव तुगलपुर में स्थित गुर्जर भवन में बैठक में मौजूद रालोद कार्यक्रर्ता व अधिकारी। ●
एक माह में हर बूथ पर रालोद की होगी कमेटी

सपा के साथ गठबंधन के बाद मिली संजीवनी

वर्ष 2013 में हुए मुजफ्फनगर दंगे के बाद से रालोद अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रही थी। लेकिन सपा के साथ गठबंधन के बाद रालोद को संजीवनी मिली। वर्ष 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में गठबंधन में रालोद को 33 सीटें मिली। जिसमें से आठ पर उसने जीत हासिल की और एक सीट खतौली गठबंधन ने उपचुनाव में जीती, जिससे उनकी संख्या नौ हो गई। वर्ष 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में रालोद ने एक भी सीट नहीं जीती और 2017 के विधानसभा चुनाव में भी एक सीट छपरौली पर जीत हासिल की थी और छपरौली से जीते विधायक ने भी बाद में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली थी।

● निशांत कौशिक

नोएडा मिशन 2024 की तैयारी में जुटी रालोद ने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के लिए जुट गई है। गौतमबुद्धनगर के गांव तुगलपुर में स्थित गुर्जर भवन में रालोद की 21 जिलों की अहम बैठक सोमवार को आयोजित की गई। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने 21 लोकसभा क्षेत्रों के जनप्रतिनिधियों और संगठन के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए पार्टी संगठन को मजबूत करने की रणनीति उनके साथ साझा कर, विभिन्न टास्क भी दिए। रालोद के मुखिया ने पार्टी पदाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अगले एक माह में पार्टी के संगठन को मजबूत करते हुए बूथ स्थर तक मुख्य संगठन सहित सभी 16 फ्रंटल की कमेटी का गठन किया जाए। इसमें महिलाओं और युवाओं की भी पूरी हिस्सेदारी होगी। इसके साथ ही छह-छह गांव का एक सेक्टर बनाकर उसका सेक्टर प्रभारी भी बनाया जाएगा, वह इन बूथ कमेटियों के कार्यों को देखेगा। इसके साथ ही ब्लाक, तहसील और जिला स्तरीय कमेटियां भी गठित होंगी। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में रालोद पूरी ताकत के साथ सियासी रण में उतरेगी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश की इन 21 सीटों पर गठबंधन को जीताने के लिए रालोद का एक-एक कार्यकर्ता जुटेगा। बैठक में उन्होंने पार्टी के खाते में आने वाली सीटो या सीटों के बंटवारे को लेकर कोई चर्चा नहीं की, लेकिन पार्टी के वरिष्ठ सूत्रों की मानें तो रालोद के द्धारा 12 सीटों पर अपनी दावेदारी की गई है। हालांकि इस पर अभी कोई निर्णय नहीं है। बैठक में राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी, पार्टी के विधायक दल के नेता राजपाल बालियान, विधायक मदन भैय्या, प्रसन्न चौधरी, अनिल कुमार, गुलाम मौहम्मद, अजय तोंगड़, गुड्डू चौधरी, चंदन चौहान, राजस्थान सरकार में रालोद के मंत्री सुभाष गर्ग, प्रदेश अध्यक्ष राम आशीष राय,तीनों क्षेत्रों के अध्यक्ष, 88 जिला पंचायत सदस्य और 22 लोकसभा क्षेत्रों के जिलाध्यक्ष, विधानसभा अध्यक्ष और पदाधिकारी शामिल हुए।

16 को मेरठ में होगा भाईचारा सम्मेलन रालोद पूरी तरह से चुनावी मोड में आ गई है, संगठन को नई धार देने के साथ ही जनता के बीच भी कार्यक्रम शुरू किए जा रहे हैं। रालोद का भाईचारा सम्मेलन 16 सितंबर को मेरठ में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी भी शामिल होंगे। जिसके बाद 2 अक्तूबर से ब्लाक स्तर पर सम्मेलन होंगे।

रालोद नेता सुनील रोहटा के अनुसार पार्टी के द्धारा हर ब्लाक पर एक सम्मेलन किया जाएगा, इसके साथ ही रालोद कार्यकर्ताओं के द्धारा अक्तूबर माह से एक-एक घर पर दस्तक देकर किसानों, महिलाओं और मजदूरों के शोषण की जानकारी दी जाएगी और उन्हें रालोद और गठबंधन से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

छीन चुका है राज्य स्तरीय दल का दर्जा रालोद से छह माह पहले राज्य स्तर की पार्टी का दर्जा वापस लिया जा चुका है। निर्वाचन आयोग के अनुसार विधानसभा चुनाव में हिस्सा लेने वाले दल को कुल वोटों का न्यूनतम छह प्रतिशत हासिल करने पर राज्य स्तर के दल की मान्यता दी जा सकती है। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में रालोद ने आठ सीटों पर जीत हासिल की थी, हालांकि उसे महज 2.85 प्रतिशत वोट ही हासिल किया था।


सड़क बनाने वाली एजेंसी, ठेकेदार पांच वर्ष तक अनुरक्षण की जिम्मेदारी भी उठाएगादीपावली से पहले अभियान चलाकर प्रदेश की सड़कें करें गड्ढामुक्त योगी

 
दीपावली से पहले अभियान चलाकर प्रदेश की सड़कें करें गड्ढामुक्त योगी
दीपावली से पहले अभियान चलाकर प्रदेश की सड़कें करें गड्ढामुक्त योगी
माफिया और उनके रिश्तेदारों को न दें काम

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक विभाग यह सुनिश्चित करे कि कहीं भी लोकहित से जुड़ी किसी परियोजना में माफिया, अपराधी प्रवृत्ति के लोगों को स्थान न मिले। उनके करीबी रिश्तेदारों और गैंग के गुर्गों को भी ठेके-पट्टे से दूर रखा जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि गड्ढामुक्ति और नवनिर्माण के अभियान की जियो टैगिंग कराई जाए। इसे पीएम गतिशक्ति पोर्टल से जोड़ा जाना चाहिए। साथ ही इसी तर्ज पर अपना पोर्टल भी विकसित किया जाना चाहिए ताकि कार्य की गुणवत्ता की अनवरत मॉनीटरिंग की जा सके।

● सड़क खराब हुई तो निर्माता एजेंसी ही करे पुनर्निर्माण

● नई बनने वाली हर सड़क की 5 साल की हो गारंटी

लखनऊ खबर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नवंबर में दीपावली से पहले प्रदेश की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। सोमवार को विभिन्न विभागों के साथ बैठक कर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष मॉनसून की स्थिति असामान्य है। आने वाले दिनों में कई जिलों में लगातार बारिश की संभावना है। इसका ध्यान रखते हुए नवंबर में दीपावली से पूर्व प्रदेश व्यापी सड़क गड्ढामुक्ति का अभियान चलाया जाए।

पूर्व से संचालित सड़कें खराब हुई तो विभाग जिम्मेदार मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि जहां बरसात की स्थिति हो वहां, बोल्डर डाल कर रोलर चलकर आवागमन सुगम किया जाए। हर एक सड़क पर चलना आम आदमी के लिए सुखद अनुभव वाला हो, यह हम सभी की जिम्मेदारी है।

गड्ढा मुक्ति अभियान के लिए विभागीय कार्ययोजना से अवगत होते हुए मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि सड़कों के लिए बजट का कोई अभाव नहीं है। जरूरत है कि सभी विभाग बेहतर नियोजन करें। उन्होंने सभी विभागों को यह निर्देश दिए कि यह सुनिश्चित किया जाए सड़क बनाने वाली एजेंसी, ठेकेदार सड़क बनने के अगले पांच वर्ष तक उसके अनुरक्षण की जिम्मेदारी भी उठाएगा। इस बारे में नियम-शर्ते स्पष्ट रूप से उल्लिखित की जाएं।

अभियंता निर्माण कार्य के बैकबोन अभियंताओं को निर्माण कार्य का बैकबोन की संज्ञा देते हुए उन्होंने कहा कि कहीं भी अभियंताओं की कमी न हो, जरूरत पड़े तो आउटसोर्सिंग से भी तैनाती की जानी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि बरसात के कारण यदि कहीं जलभराव होता है तो तत्काल उसकी निकासी सुनिश्चित की जाए। विभागीय अधिकारी सड़कों पर मौजूद रहे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिए कि नगरों में आवारा श्वान की समस्या के निराकरण के लिए प्रस्तावित एनिमल बर्थ कंट्रोल इकाइयों के क्रियान्वयन के साथ ही उपयोगी प्रबंध करने के निर्देश भी दिए।


17 तक बारिश से राहत के आसार नहीं अफसरों को अलर्ट रहने के दिए निर्देश

 
17 तक बारिश से राहत के आसार नहीं अफसरों को अलर्ट रहने के दिए निर्देश
बाराबंकी में भारी बारिश के बाद इलाके जलमग्न हो गए। जलभराव की वजह से लोगों का निकलना दुश्वार हो गया। ● 
17 तक बारिश से राहत के आसार नहीं अफसरों को अलर्ट रहने के दिए निर्देश
17 तक बारिश से राहत के आसार नहीं अफसरों को अलर्ट रहने के दिए निर्देश
24 घंटों में इन जिलों में हुई सर्वाधिक वर्षा

मुरादाबाद 157.4 मिलीमीटर

सम्भल 131.8 मिलीमीटर

बाराबंकी 119.6 मिलीमीटर

कासगंज 116.7 मिलीमीटर

कन्नौज 107 मिलीमीटर

हरदोई 112.6 मिलीमीटर

लखनऊ 109 मिलीमीटर

बहराइच 99.2 मिलीमीटर

नजीबाबाद 97.4 मिलीमीटर

कानपुर 74.6 मिलीमीटर

लखनऊ न्यूज मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश में आगामी 14 सितंबर तक भारी बारिश होने की संभावना है जबकि 17 तारीख तक हल्की बारिश जारी रहेगी। राज्य के पश्चिमी क्षेत्र में भी 17 तारीख तक बारिश और बौछारें पड़ने की संभावना है।

15 सितंबर तक राज्य में कुछ स्थानों पर बिजली गिरने का भी अलर्ट जारी किया गया है। राहत आयुक्त जीएस नवीन कुमार ने सोमवार को प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को राहत व बचाव कार्य के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि प्रभावित परिवारों को तुरंत राहत पहुंचाई जाए।

17 तक बारिश जारी बिजली गिरने का अलर्ट मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश में आगामी 14 सितंबर तक भारी बारिश होने की संभावना है जबकि 17 तारीख तक हल्की बारिश जारी रहेगी। 15 सितंबर तक राज्य में कुछ स्थानों पर बिजली गिरने का भी अलर्ट है।

398 फीसदी अधिक वर्षा यूपी में पिछले 24 घंटों में औसत 31.80 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। यह सामान्य से 398 फीसदी अधिक है। वहीं सर्वाधिक वर्षा मुरादाबाद में दर्ज की गई। वहां 157.4 मिलीमीटर वर्षा हुई।


No comments: