Monday, September 4, 2023

किसी के भरोसे नहीं अपने पैरों पर खड़े हों मायावती

 किसी के भरोसे नहीं अपने पैरों पर खड़े हों मायावती

 
किसी के भरोसे नहीं अपने पैरों पर खड़े हों मायावती

लखनऊ Today news बसपा सुप्रीमो मायावती लोकसभा चुनाव अपने दम पर लड़ने की मुहिम को और धार देने में जुटी हैं। वह इन दिनों राज्यवार बैठकें कर वहां की सभी लोकसभा सीटों पर अपने दम पर चुनाव लड़ने की तैयारियां कर रही हैं। पार्टी कार्यालय में रविवार को झारखंड राज्य के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर वहां की 14 सीटों पर उम्मीदवारों के चयन आदि पर मंथन किया। उन्होंने कहा कि गठबंधन के भरोसे न रहें और अपनी पैरों पर खुद खड़े हों।

बसपा सुप्रीमो ने रविवार को स्वयं ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। इसमें कहा गया है कि झारखंड में पार्टी संगठन की मजबूती व हर स्तर पर जनाधार को बढ़ाने और उम्मीदवारों के चयन को लेकर वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने आदिवासी बाहुल्य झारखंड राज्य में भी कर्मठ, ईमानदार व मिशनरी लोगों को आगे करके पार्टी को हर स्तर पर मजबूत बनाने का आह्वान किया, क्योंकि ऐसे अंबेडकरवादी लोगों की विरोधी पार्टियों द्वारा घोर उपेक्षा व तिरस्कार लगातार जारी है।

No comments: