Saturday, September 9, 2023

G20 Summit : राष्ट्रपति के रात्रि भोज में चांदी की थाली में परोसे जाएंगे ये व्यंजन, भारत मंडपम पहुंच रहे मेहमान

Breaking news G20 Summit : राष्ट्रपति के रात्रि भोज में चांदी की थाली में परोसे जाएंगे ये व्यंजन, भारत मंडपम पहुंच रहे मेहमान

09 Sep 2023 8:01 PM

वसुधैव कुटुंबकम की भावना के साथ प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम (Bharat Mandapam) में विदेशी मेहमानों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने विदेशी मेहमानों को रात्रि भोज कराया। इसमें सभी देशों के राष्ट्रपतियों और अधिकारियों ने रात्रिभोज के दौरान नए भारत की बदलती तस्वीर के बारे में चर्चा की। भोज में देश के केंद्रीय मंत्रियों राज्य मंत्रियों और सभी राज्यों के मुख्यमंत्री भी पहुंचे हुए थे।


वसुधैव कुटुंबकम की भावना के साथ प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम (Bharat Mandapam) में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने विदेशी मेहमानों को रात्रि भोज के लिए आमंत्रित किया है। विदेशी मेहमान अब धीरे-धीरे पहुंच भी रहे हैं। विदेशी मेहमानों का स्वागत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं।

रात्रि भोज में देश के केंद्रीय मंत्रियों, राज्य मंत्रियों और सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी आमंत्रित किया गया है। इस दौरान मेहमानों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए हैं। मेहमानों ने प्राचीन वाद्ययंत्र संगीत को सुनते हुए दक्षिण से लेकर उत्तर भारत और पूर्व से लेकर पश्चिम भारत के व्यंजनों का आनंद लेंगे।

रात्रिभोज का मेन्यू भी सामने आ गया है। इसमें श्रीअन्न से बने व्यंजन भी शामिल किए गए हैं। भोज पूरी तरह से शुद्ध शाकाहारी है। मेन्यू कार्ड में शरद ऋतु के व्यंजनों को शामिल किया गया।

शुरुआती व्यंजन

  • दही के गोले
  • भारतीय मसालेदार चटनी से सजे कंगनी श्रीअन्न लीफ क्रिस्पस

मुख्य भोजन

  • फारेस्ट मशरुम
  • कुटकी श्रीअन्न क्रिस्प
  • करी पत्ते के साथ तैयार केरल लाल चावल के साथ कटहल गैलेट

भारतीय रोटियां

  • मुंबई पाव (कलौंजी के स्वाद वाले मुलायम बन)
  • बाकरखानी (इलायची के स्वाद वाली मीठी रोटी)

मिठाई

  • इलायची की खुशबू वाला सांवा का हलवा
  • अंजीर-आडू मुरब्बा
  • अंबेमोहर राइस क्रिस्प्स)

पेय पदार्थ

  • कश्मीरी कहवा
  • फिल्टर काफी और दार्जीलिंग चाय
  • अंत में पान के स्वाद वाली चाकलेट लीव्स

  • सभी मेहमानों को खाना चांदी के बर्तनों में परोसा जाएगा। वहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित विशेष रात्रिभोज में ''रावणहत्था'' और ''रुद्र वीणा'' जैसे प्राचीन शास्त्रीय वाद्ययंत्रों का प्रदर्शन करते हुए एक संगीत प्रदर्शन, गंधर्व आराध्यम की ओर से ''भारत वाद्य दर्शनम''- भारत की संगीतमय यात्रा पर प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा।



No comments: