राहुल गांधी ने 'इंडिया जोड़ो यात्रा' क्यों नहीं की? 'भारत' शब्द पर मची रार पर बोले हिमंत सरमा
मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि हमारा देश भारत था है और भारत ही रहेगा। कांग्रेस ने INDIA गठबंधन बनाया है। लोग दुकानें खोलते हैं और दुकानें बंद हो जाती हैं। उन्होंने सवाल पूछते हुए कहा कि हमारे देश का नाम अंग्रेजी शब्द में क्यों होना चाहिए? इसका भारतीय नाम होना चाहिए।
नई दिल्ली, एएनआई। संसद के विशेष सत्र में भारतीय संविधान से इंडिया शब्द को हटाने की मांग उठने के साथ ही राजनीतिक गलियारों में शोर मचा हुआ है । इंडिया और भारत नाम पर लगातार बयानबाजी की जा रही है। इसे लेकर विपक्ष सरकार के खिलाफ हो गया है। वहीं, तमाम बयानों के बीच 5 अगस्त (मंगलवार) को असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला बोला।
हमारे संविधान में देश का मूल नाम 'भारत' ही है: मुख्यमंत्री सरमामुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी को आड़े हाथों लेते हुए कहा,
हमारा देश भारत था, है और भारत ही रहेगा। कांग्रेस ने INDIA गठबंधन बनाया है। लोग दुकानें खोलते हैं और दुकानें बंद हो जाती हैं। उन्होंने सवाल पूछते हुए कहा कि हमारे देश का नाम अंग्रेजी शब्द में क्यों होना चाहिए? इसका भारतीय नाम होना चाहिए। कांग्रेस ने 'भारत जोड़ो यात्रा' क्यों की? 'इंडिया जोड़ो यात्रा' क्यों नहीं की? उन्होंने कहा कि हमारे संविधान में देश का मूल नाम 'भारत' ही है...।
विपक्ष की हिंदू धर्म मिटाने की साजिश : सीएम सरमा
सीएम सरमा ने विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष तो यही साजिश कर रहा की हिंदू धर्म को ही मिटा दो और अब वह यह भी विषय बना दिया है कि भारत को ही मिटा दो। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हिंदू और भारत दोनों के खिलाफ है।

No comments:
Post a Comment