अक्टूबर से महंगाई में कमी होने की सम्भावना खाने पीने की कई वस्तुओं के दामों में नरमी से मिले संकेत
05/09/2023

नई दिल्ली news खाने-पीने की कई वस्तुओं के दामों में नरमी को देखते हुए ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि सितंबर अंत तक महंगाई दर में गिरावट दिखनी शुरू हो सकती है।
इक्रा रिसर्च के मुताबिक अगस्त में टमाटर के दामों में गिरावट आई है। साथ ही सब्जियों, चावल, गेहूं, दूध और दालों के दामों में तेज बढ़त के न होने से इस बात की संभावना है कि सितंबर तक ये छह फीसदी के आस पास पहुंच सकती है।
रिपोर्ट में बताया गया है कि केंद्र सरकार की तरफ से महंगाई को काबू करने के लिए निर्यात पर लगाए गए प्रतिबंधों और खाने-पीने की चीजों की सप्लाई खुले बाजार में बढ़ाने का असर देखने को मिल सकता है।
इक्रा ने उम्मीद जताई कि उपभोक्ता मूल्य सूचकांक जुलाई में 10.6 फीसदी से घटकर अगस्त में 9.5 फीसदी हो सकता है और सितंबर में ये नरम होकर छह फीसदी तक पहुंच सकता है।
No comments:
Post a Comment