देश दुनियाँ

जी20 में भाग लेने मंगलवार देर रात नई दिल्ली पहुंचे नाइजीरिया के राष्ट्रपति। ● प्रेट्र

नई दिल्ली एजेंसी रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की जी-20 सम्मेलन में अनुपस्थिति के बारे में पूछे जाने पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि किसी के न आने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। उन्होंने बताया कि अतीत में भी ऐसे राष्ट्रपति या प्रधानमंत्री रहे हैं, जिन्होंने किन्हीं कारणों से ऐसी प्रमुख बैठकों में नहीं आने का फैसला किया। उनके बजाय देश का प्रतिनिधित्व किसी अन्य प्रतिनिधि द्वारा किया गया।
नई दिल्ली में 9-10 सितंबर को आयोजित होने जा रहे जी-20 सम्मेलन से पहले एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा, जी-20 में अलग-अलग समय पर कुछ ऐसे राष्ट्राध्यक्ष रहे हैं, जिनकी नुमांयदगी उनके किसी प्रतिनिधि ने की। ऐसे कुछ मौके रहे हैं, जब एक या दो, कभी-कभी तीन राष्ट्राध्यक्ष भी खुद नहीं आए। इसलिए इन बातों का कोई असर नहीं पड़ता है। उन्होंने कहा, मैं जानता हूं कि देश एक-दूसरे के संपर्क में हैं। वे अंतिम दस्तावेज तैयार करने की कोशिश में जुटे हैं।
No comments:
Post a Comment