google india news Jawan के आने से Google India भी हुआ बेकरार, शाह रुख खान से बात करने के लिए बना दिया 'वॉकी टॉकी'
Search Jawan on Google पठान के बाद एक बार फिर से शाह खान की फिल्म जवान के चार्म से फैंस नहीं बच पाए। आने से पहले ही किंग खान की जवान ने दर्शकों की बेसब्री को बढ़ा दिया था। अब फैंस के बाद जवान के सिनेमाघरों में आने के बाद Google इंडिया भी बेकरार हो गया और उन्होंने ट्वीट किया।
Jawan Search Google India: शाह रुख खान के 'जवान' के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी धाक जमा दी है। उनकी फिल्म के आते ही अन्य फिल्मों का शासन हिल चुका है। जवान की इंडिया के साथ-साथ विदेशो में भी अच्छी कमाई हो रही है।
पहले ही दिन 'जवान' ने गदर 2 को बॉक्स ऑफिस पर करारी मात दी। शाह रुख खान की फिल्म 'जवान' के आने से सिर्फ फैंस ही बेकरार नहीं हुए, बल्कि गूगल इंडिया ने भी किंग खान की फिल्म का जोरदार स्वागत किया। इतना ही नहीं, जवान को सेलिब्रेट करते हुए GOOGLE ने शाह रुख खान से बात करने के लिए वॉकी-टॉकी भी बनाई।
जवान ने Google India को भी कर दिया बेकरार
शाहरुख खान की जवान को दर्शकों से भरपूर प्यार मिला है। उम्मीद की जा रही है कि नयनतारा स्टारर ये फिल्म कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ देगी। Google India ने भी 'जवान' का तहे दिल से स्वागत किया। सबसे बड़े सर्च इंजन GOOGLE ने 'जवान' की रिलीज के बाद एक फिल्टर लगवाया।
जिसमें अगर आप इंग्लिश में Jawan या Srk लिखेंगे तो नीचे एक 'वॉकी टॉकी' आएगी, जिस पर क्लिक करते ही किंग खान की 'रेडी' बोलते हुए आवाज आएगी। इतना ही नहीं, 'वॉकी टॉकी' पर जितनी बार आप क्लिक करेंगे, उतनी बार वहां पर शाह रुख खान के जवान के पोस्टर जैसी पट्टी पूरे गूगल को कवर कर लेगी।

Google इंडिया ने 'जवान' के लिए किया ट्वीट
गूगल इंडिया ने शाहरुख खान की जवान का जोरदार स्वागत करते हुए एक ट्वीट भी किया। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा, "बेकरार करके हमें यूं न जाइए, आपको हमारी कसम लौट आइये। Google पर जवान सर्च कर आइये"।
साउथ निर्देशक एटली के निर्देशन में बनी ये फिल्म इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर कहर ढहा रही है। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण और संजय दत्त ने जहां अपनी मौजूदगी से चार चांद लगाए, तो वहीं नयनतारा और शाह रुख खान की जबरदस्त केमिस्ट्री भी फैंस के दिलों में बस गई।
.jpeg)
No comments:
Post a Comment