जी-20 समिट में शी जिनपिंग के भारत नहीं आने को विदेशी मीडिया कैसे देख रहा है ?
चीन के विदेश मंत्रालय ने की घोषणा, प्रधानमंत्री ली प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे




बीजिंग, एजेंसी। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग इस सप्ताह नई दिल्ली में होने जा रहे जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग नहीं लेंगे और उनके देश के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व प्रधानमंत्री ली क्विंग करेंगे। यहां विदेश मंत्रालय ने सोमवार को यह घोषणा की।
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माओ निंग ने एक संक्षिप्त बयान में कहा कि भारत गणराज्य की सरकार के निमंत्रण पर राज्य परिषद के प्रधानमंत्री ली क्विंग नौ और 10 सितंबर को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले 18वें जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। प्रवक्ता माओ ने भारत की मेजबानी में पहली बार आयोजित हो रहे इस उच्च स्तरीय शिखर सम्मेलन से शी की अनुपस्थिति का कोई कारण नहीं बताया। वह आसियान और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में भी शामिल नहीं होंगे। प्रधानमंत्री ली इंडोनेशिया में आसियान शिखर सम्मेलन में चीन का प्रतिनिधित्व करेंगे। उधर, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पहले ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को शिखर सम्मेलन में व्यक्तिगत रूप से शामिल नहीं होने के अपने फैसले से अवगत करा चुके हैं, क्योंकि उन्हें यूक्रेन में विशेष सैन्य अभियान पर ध्यान केंद्रित करना है। वह पिछले साल नवंबर में भी बाली शिखर सम्मेलन में शामिल नहीं हुए थे। वहीं, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि वह इस सप्ताह भारत की यात्रा करने को लेकर उत्सुक हैं, लेकिन उन्हें निराशा है कि उनके चीनी समकक्ष सम्मेलन में हिस्सा नहीं लेंगे।
No comments:
Post a Comment