Thursday, August 31, 2023

I.N.D.I.A को टक्कर देगा महायुति, बैठक में महाराष्ट्र की सभी लोकसभा सीटें जीतने की रणनीति पर जोर

 I.N.D.I.A को टक्कर देगा महायुति, बैठक में महाराष्ट्र की सभी लोकसभा सीटें जीतने की रणनीति पर जोर



Maharashtra एक तरफ आईएनडीआईए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) को हटाने की रणनीति बनाने के लिए अपनी तीसरी बैठक मुंबई में कर रहा है तो उसके समानांतर ही भाजपानीत महायुति के नेता भोज के बहाने अपनी रणनीति भी बनाने में जुट गए हैं। भोज के दौरान सभी दल मिलकर महाराष्ट्र की सभी 48 सीटें जीतने की रणनीति पर विचार करेंगे।


News मुंबई। विपक्षी दलों के गठबंधन आईएनडीआईए के समानांतर भाजपा, शिवसेना (शिंदे) एवं राकांपा (अजित पवार) सहित 12 पार्टियों को मिलाकर बनी महायुति (महागठजोड़) का एक भोज गुरुवार शाम मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के सरकारी आवास पर आयोजित किया गया। इस बैठक में महाराष्ट्र की सभी लोकसभा सीटें जीतने की रणनीति पर मंथन किया जा रहा है।

महायुति के भोज में सभी लोकसभा सीटें जीतने पर मंथन

एक तरफ आईएनडीआईए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को हटाने की रणनीति बनाने के लिए अपनी तीसरी बैठक मुंबई में कर रहा है, तो उसके समानांतर ही भाजपानीत महायुति के नेता भोज के बहाने अपनी रणनीति भी बनाने में जुट गए हैं। इस भोज में सत्तारूढ़ तीनों बड़े दलों के साथ नौ अन्य दलों को मिलाकर बनी महायुति के सभी दलों को आमंत्रित किया गया।

महाराष्ट्र के उद्योग मंत्री उदय सामंत ने मीडिया से बात करते हुए इस भोज की पुष्टि की और कहा कि भोज के दौरान सभी दल मिलकर महाराष्ट्र की सभी 48 सीटें जीतने की रणनीति पर विचार करेंगे।

पिछले चुनाव में क्या थी स्थिति?

गौरतलब है कि पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा-शिवसेना गठबंधन ने महाराष्ट्र की 48 में से 41 सीटें जीती थीं। इनमें 23 सीटें भाजपा के और 18 सीटें शिवसेना के हिस्से में आई थीं। अब शिवसेना का विभाजन होने के बाद उसके 13 सांसद बगावत कर एकनाथ शिंदे गुट में शामिल हो चुके हैं।

दूसरी ओर राकांपा में भी दो माह पहले पड़ी फूट के बाद पार्टी एवं जनप्रतिनिधियों का बड़ा हिस्सा अजित पवार के साथ आ चुका है। भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व राकांपा में फूट के पहले 45 प्लस का लक्ष्य लेकर चल रहा था। अब अजित पवार जैसे जनाधार वाले नेता का साथ मिलने के बाद लक्ष्य राज्य की सभी 48 सीटें जीतने का हो गया है। इतनी सीटें जीतने की रणनीति बनाने के अलावा महायुति अपने खेमे के छोटे दलों का मनोबल भी गिरने नहीं देना चाहती। भोज का एक उद्देश्य यह भी माना जा रहा है।


आज की ताजा खबर :- AAP सांसद राघव चड्डा बोले- I.N.D.I.A गठबंधन को लेकर भाजपा में बौखलाहट, तोड़ने का कर रही हर संभव प्रयास

 News आज की ताजा खबर :- AAP सांसद राघव चड्डा बोले- I.N.D.I.A गठबंधन को लेकर भाजपा में बौखलाहट, तोड़ने का कर रही हर संभव प्रयास



आई. एन. डी. आई. ए (I.N.D.I.A) एक गठबंधन ही नहीं एक परिवार है जो एक जुटना का संगम है। यह कहना है आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा का । उन्होंने आगे कहा कि देश की जनता को इस गठबंधन से काफी उम्मीदें हैं। राघव चड्ढा ने आगे कहा कि आज की मौजूदा सरकार ने देश को बेरोजगारी महंगाई भ्रष्टाचार जैसी बीमारियां लगा दी हैं।


आई. एन. डी. आई. ए (I.N.D.I.A) एक गठबंधन ही नहीं एक परिवार है, जो एक जुटना का संगम है। यह कहना है आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा का। उन्होंने आगे कहा कि देश की जनता को इस गठबंधन से काफी उम्मीदें हैं।


राघव चड्ढा ने आगे कहा कि आज की मौजूदा सरकार ने देश को बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार जैसी बीमारियां लगा दी हैं। देश की जनता को अब आई. एन. डी. आई. ए गठबंधन पर विश्वास है। ये गठबंधन इन रोगों से जनता को मुक्त करेगा।


I.N.D.I.A नाम से भाजपा को हो रही नफरत

उन्होंने आगे कहा कि गठबंधन से भाजपा में बौखलाहट है। इसलिए आज उसे I.N.D.I.A नाम से नफरत हो रही है, जो कि देश का नाम है। भाजपा इतनी बौखलाहट में है कि इस महागठबंधन को तोड़ने के लिए झूठ तक फैला रही है। आई. एन. डी. आई. ए शब्द का मजाक उड़ा रही और इसे तोड़ने का हर संभव प्रयास कर रही है।


केजरीवाल को विपक्ष का PM पद का उम्मीदवार होने की मांग पर क्या बोले AAP सांसद राघव चड्ढा?

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने कहा, "AAP पीएम पद के लिए I.N.D.I.A गठबंधन में शामिल नहीं हुई है। अरविंद केजरीवाल पीएम बनने की दौड़ में नहीं हैं। हम बेहतर भारत का खाका तैयार करने के लिए आई. एन. डी. आई. ए गठबंधन में शामिल हुए हैं।"


उन्होंने कहा कि अगर कोई पार्टी यह कह रही है (कि आप पीएम पद के लिए I.N.D.I.A गठबंधन में शामिल हो गई है), तो इसका मतलब है कि हमारे पास पीएम पद के लिए कई सक्षम चेहरे हैं। कई प्रमुख नेता I.N.D.I.A गठबंधन का हिस्सा हैं।


AAP की राष्ट्रीय प्रवक्ता ने की थी मांग

विपक्षी दलों के गठबंधन आई. एन. डी. आई. ए की बृहस्पतिवार को मुंबई में होने वाली बैठक से पहले प्रधानमंत्री पद को लेकर मुद्दा गरमा गया। आम आदमी पार्टी (AAP) की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि आई. एन. डी. आई. ए की ओर से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को देश के प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया जाना चाहिए।


प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में केजरीवाल ने एक ऐसा मॉडल दिया है, जिसका लाभ पूरे देश को मिल सकता है। मगर इसके कुछ घंटे बाद दिल्ली की कैबिनेट मंत्री आतिशी ने कहा कि मुख्यमंत्री की ऐसी कोई आकांक्षा नहीं है। उन्होंने कहा कि सीएम को लेकर दिया गया बयान प्रियंका कक्कड़ का निजी बयान हो सकता है।

Electric Car Range: अपनी इलेक्ट्रिक कार से चाहते हैं ज्यादा रेंज, तो ध्यान रखें यह पांच बातें, जानें डिटेल

Today News in hindi :- Electric Car Range: अपनी इलेक्ट्रिक कार से चाहते हैं ज्यादा रेंज, तो ध्यान रखें यह पांच बातें, जानें डिटेल

raju_bhai Updated Thu, 31 Aug 2023 01:48 PM IST news



अगर आपके पास इलेक्ट्रिक कार है और उसमें आपको ज्यादा रेंज नहीं मिल पा रही है। तो किस तरह से ज्यादा रेंज पाई जा सकती है। आइए जानते हैं।


देश में इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग लगातार बढ़ रहा है। कई प्रमुख कंपनियों की ओर से इलेक्ट्रिक कारों को ऑफर किया जाता है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि अगर आपकी कार की रेंज कम है तो किन बातों का ध्यान रखते हुए आप अपनी कार से ज्यादा रेंज पा सकते हैं।


स्पीड का रखें ध्यान

इलेक्ट्रिक कारों में आम कारों की तरह इंजन और क्लच नहीं होता। इसलिए यह कार सामान्य कार के मुकाबले ज्यादा तेजी से और बिना आवाज किए चलती हैं। इसलिए जब भी आप अपनी इलेक्ट्रिक कार को चलाते हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि एक्सीलेरेटर को तेजी से ना दबाएं। ऐसा करने से कार की बैटरी जल्दी डिस्चार्ज होती है।


देश में इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग लगातार बढ़ रहा है। कई प्रमुख कंपनियों की ओर से इलेक्ट्रिक कारों को ऑफर किया जाता है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि अगर आपकी कार की रेंज कम है तो किन बातों का ध्यान रखते हुए आप अपनी कार से ज्यादा रेंज पा सकते हैं।


यह भी पढ़ें - Traffic Fine In India: भारत में इन पांच कारणों पर पुलिस नहीं काट सकती किसी का भी चालान, आप भी जानें

अगर आपकी इलेक्ट्रिक कार से आपको कम रेंज मिल रही है। तो कार के टायर्स को भी जरूर चेक करें। ऐसा हो सकता है कि टायर में हवा का प्रैशर कम हो। जिसके कारण कार को चलते समय ज्यादा ऊर्जा की जरुरत पड़ रही हो।


यह भी पढ़ें - Car Care Tips: कार चलाने से पहले रोज करें ये चार काम, सफर के दौरान कभी नहीं होंगे परेशान


रीजनरेटिव फीचर का उपयोग करें

कई इलेक्ट्रिक कारों में रीजनरेटिव तकनीक को दिया जाता है। जिसमें कई स्तर भी मिलते हैं। आप अपनी ड्राइविंग के मुताबिक इस तकनीक का उपयोग कर सकते हैं। रीजनरेटिव तकनीक के कारण इलेक्ट्रिक कारों की रेंज को कुछ किलोमीटर तक आसानी से बढ़ाया जा सकता है।


यह भी पढ़ें -  Budget Cars: इन नौ सस्ती कारों में मिलता है बेहतरीन ग्राउंड क्लियरेंस, जानें इससे क्या होता है फायदा?


चुनें सही रास्ता

जब भी आप अपनी इलेक्ट्रिक कार को चलाएं तो हमेशा ऐसे रास्ते को चुनें, जिससे आपको मंजिल तक पहुंचने में कम समय लगे। साथ ही उस रास्ते पर कम से कम ट्रैफिक हो। इसके लिए आप अपनी कार में मैप का उपयोग कर सकते हैं। इस तरह से आप कार की बैटरी को बचा सकते हैं और ज्यादा दूरी तय कर सकते हैं।


यह भी पढ़ें -  Car Care Tips: अगर आप भी कम चलाते हैं कार, तो हो सकते हैं ये नुकसान, जानें इनसे बचने का तरीका


जरूरी सामान रखें

कुछ लोग अपनी कार में गैर जरूरी सामान भी रख लेते हैं और उसे बिना निकाले ही लंबे समय तक कार को चलाते हैं। ऐसा करने से कार में बिना वजह ज्यादा सामान रखने से वजन बढ़ता है और इससे इलेक्ट्रिक कार की रेंज भी कम होती है।

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में बड़ा बदलाव, अरविंदर सिंह लवली बनाए गए दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष

 News आज की ताजा न्यूज :- लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में बड़ा बदलाव, अरविंदर सिंह लवली बनाए गए दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष

बीते कई दिनों से दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष बदलने की जो अटकलें राजनीतिक गलियारों में चल रही थीं वह सच साबित हो गई हैं। गुरुवार को पार्टी ने शीला सरकार में मंत्री रह चुके अरविंदर सिंह लवली को प्रदेश का नया अध्यक्ष बनाया है। उन्होंने अनिल चौधरी की जगह ली है। काफी समय से यह खबरें थीं कि कांग्रेस की प्रदेश इकाई अध्यक्ष बदलने की मांग कर रही थी



दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष को बदलने की खबरों पर बीते दिनों जिस तरह से अटकलें लग रही थीं वह गुरुवार को सही साबित हुईं। आज (31 अगस्त) कांग्रेस ने कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष बदले जाने की घोषणा की है। अब अरविंदर सिंह लवली (arvinder singh lovely) दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष होंगे।

अरविंदर सिंह लवली अनिल चौधरी की जगह लेंगे। लवली शीला दीक्षित सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। लंबे समय से टल रही थी नए अध्यक्ष की नियुक्ति

कहा जाता है कि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी की स्वीकार्यता पार्टी में कभी नहीं रही। शुरू से ही उनका विरोध होता रहा है, पर एमसीडी चुनाव में पार्टी को मिली करारी शिकस्त के बाद तो उनका जाना लगभग तय था।

सूत्रों के मुताबिक चौधरी का इस्तीफा पहले ही हो चुका था, लेकिन पहले ‘भारत जोड़ो यात्रा’ और फिर कर्नाटक चुनाव के कारण नए अध्यक्ष का निर्णय टलता रहा।

कैंसर के कष्टदायी इंजेक्शन की प्रक्रिया सिर्फ 7 मिनट में पूरी होगी

 ब्रेकिंग न्यूज हिंदी :- कैंसर के कष्टदायी इंजेक्शन की प्रक्रिया सिर्फ 7 मिनट में पूरी होगी news

ब्रिटेन के वैज्ञानिकों ने नसों की जगह त्वचा में दवा डालने का तरीका खोजा
 
कैंसर के कष्टदायी इंजेक्शन की प्रक्रिया सिर्फ 7 मिनट में पूरी होगी
कैंसर के कष्टदायी इंजेक्शन की प्रक्रिया सिर्फ 7 मिनट में पूरी होगी
कैंसर के कष्टदायी इंजेक्शन की प्रक्रिया सिर्फ 7 मिनट में पूरी होगी
अब मिलेगी राहत

नई विधि में दवा को नसों की जगह इंसान के त्वचा के नीचे इंजेक्शन से इंजेक्ट किया जाएगा। इसमें मरीज को जल्दी उपचार मिलेगा। इस प्रक्रिया से रोगी को ड्रिप से भी राहत मिलेगी।

पहले यह थी विधि

मरीजों को टेकेंट्रिक दवा ड्रिप से नसों के जरिये दी जाती है। यह प्रक्रिया कष्टदायक होती है। साथ ही इसमें घंटेभर का समय लग जाता है। कभी-कभी नसों तक दवा का पहुंचना मुश्किल हो जाता है अवधि बढ़ जाती है।

मौत का जोखिम कम

फेफड़ों के कैंसर वाले रोगियों में परीक्षणों से पता चला है कि एटेजोलिज़ुमाब सर्जरी और कीमोथेरेपी के बाद कैंसर की पुनरावृत्ति या मृत्यु के जोखिम को 34 फीसदी तक कम कर सकता है। नया उपचार प्रोटीन को अवरुद्ध करता है।

हजारों मरीजों को लाभ

अध्ययनों से पता चलता है कि अधिकांश कैंसर रोगी आईवी इंफ्यूजन की तुलना में कम दर्द और उपचार की कम अवधि के कारण त्वचा के नीचे इंजेक्शन द्वारा इलाज लेना पसंद करते हैं। इंग्लैंड में हजारों कैंसर रोगियों को एटेजोलिज़ुमाब से लाभ हुआ है।

एंटीबॉडी के तौर पर करती है काम

एटेजोलिजुमाब, एक इम्यूनोथेरेपी दवा है। यह रोगियों की प्रतिरक्षा प्रणाली को कैंसर कोशिकाओं को खोजने और नष्ट करने करने के लिए मजबूत बनाती है। यह एक मोनोक्लोनल एंटीबॉडी है। इसका उपयोग वर्तमान में विभिन्न प्रकार के कैंसर से पीड़ित रोगियों को उपचार की पेशकश की जाती है। इसमें फेफड़े, स्तन, लीवर और मूत्राशय के कैंसर शामिल हैं।

लंदन, एजेंसी। ब्रिटेन के वैज्ञानिकों ने कैंसर बीमारी के इलाज के लिए एक नई तकनीक का पता लगाया है। इसमें मरीजों को सात मिनट में कैंसर उपचार का इंजेक्शन मिलेगा।

ब्रिटेन की सरकारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) यह व्यवस्था देने जा रही है। यह पहली बार होगा, जब एनएचएस के एक इंजेक्शन से इंग्लैंड में सैकड़ों कैंसर रोगियों का इलाज कम समय में होगा। साथ ही इलाज का समय तीन चौथाई तक कम करने में मदद मिलेगी।

मेडिसिन्स एंड हेल्थकेयर प्रोडक्ट्स रेगुलेटरी एजेंसी (एमएचआरए) से मंजूरी मिल गई। एनएचएस ने कहा कि जिन कैंसर मरीजों का इलाज इम्यूनोथेरेपी से किया जा रहा था, उन्हें अब त्वचा के नीचे एटेजोलिजुमैब के इंजेक्शन दिए जाने की तैयारी है। इससे कैंसर के इलाज में समय की कटौती हो सकेगी। बता दें, एटेजोलिजुमैब को टेकेंट्रिक के नाम से भी जाना जाता है। यह हर साल इंग्लैंड में लगभग 3,600 मरीजों को दिया जाता है।

ऐसे दिया जाएगा उपचार एनएचएस के मुताबिक, टेकेंट्रिक को मरीजों को सीधे ड्रिप के माध्यम से नसों में दिया जाता है। इसमें 30 मिनट से एक घंटे या उससे अधिक का समय लगता है। एनएचएस ने बताया कि इस नई विधि से अब इस दवा को नसों में नहीं देकर त्वचा के नीचे इंजेक्ट किया जाएगा। यह आसान और दर्दरहित प्रक्रिया है, जिसका फायदा मरीजों का तुरंत मिलेगा।

अधिक मरीजों का होगा इलाज एनएचएस फाउंडेशन ट्रस्ट के सलाहकार डॉ. अलेक्जेंडर मार्टिन ने कहा कि यह मंजूरी न केवल हमें अपने मरीजों के लिए सुविधाजनक और तेज देखभाल करने की अनुमति देगी, बल्कि टीमों को दिनभर में अधिक मरीजों का इलाज करने में सक्षम बनाएगी। कैंसर रोगियों के लिए जीवन की सर्वोत्तम गुणवत्ता बनाए रखना महत्वपूर्ण है, त्वचा के नीचे तेजी से इंजेक्शन लगाने से अंतर आएगा।

रूस पर यूक्रेन ने अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन हमला किया 31/08/2023

 हिंदी समाचार :- छह इलाकों को निशाना बनाया, रूस को भारी नुकसान हुआ, चार विमान क्षतिग्रस्त

रूस पर यूक्रेन ने अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन हमला किया
 
रूस पर यूक्रेन ने अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन हमला किया
कीव में बुधवार को रूस के ड्रोन हमलों से आवासीय क्षेत्र को भारी नुकसान पहुंचा।
रूस पर यूक्रेन ने अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन हमला किया

रूसी हमले में कीव के दो लोगों की मौत

कीव। रूस की ओर से बुधवार तड़के यूक्रेन की राजधानी कीव पर किए गए ड्रोन हमलों में दो लोगों की मौत हो गई। सैन्य प्रशासन के प्रमुख सर्गेई पोपको ने सोशल मीडिया पोस्ट कर कहा कि रूस द्वारा ड्रोन और मिसाइलों का उपयोग करके यूक्रेन की राजधानी कीव पर बड़ा हमला किया गया जिसमें दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया। यह वसंत ऋतु के बाद का सबसे बड़ा हमला है। उन्होंने कहा कि रूस ने विभिन्न दिशाओं से कीव में शहीद ड्रोन लांच किए।

मॉस्को, एजेंसी। रूस-यूक्रेन युद्ध के 18 महीने बाद यूक्रेन ने रूस पर अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन हमला किया। मंगलवार देर रात-बुधवार तड़के किए गए इस हमले में छह इलाकों को निशाना बनाया गया। इन हमलों से रूस को भारी नुकसान भी हुआ है।

रूस के स्थानीय गवर्नर और मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यूक्रेनी ड्रोन ने सबसे पहले रूस के पश्चिमी प्सकोव क्षेत्र के एक हवाई अड्डे को निशाना बनाया, जिससे वहां भीषण आग लग गई। रूसी रक्षा मंत्रालय के अनुसार, रूसी राजधानी के आसपास ओर्योल, ब्रांस्क, रियाजान, कलुगा और मॉस्को क्षेत्र में भी कई ड्रोन मार गिराए गए। रूसी मीडिया के अनुसार, हवाई अड्डे पर हुए ड्रोन हमले में चार आईएल-76 परिवहन विमान क्षतिग्रस्त हो गए। मीडिया में आयी अपुष्ट खबरों के अनुसार, संभवत 10 से 20 ड्रोन से हवाईअड्डे पर हमला किया गया था।

सभी उड़ानों को किया गया रद्द प्सकोव के गवर्नर मिखाइल वेदेनिकोव ने नुकसान का आकलन करने की आवश्यकता का हवाला देते हुए बुधवार को हवाई अड्डे से आने और जाने वाली सभी उड़ानें रद्द करने का आदेश दिया। सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो और तस्वीरों में स्कोव शहर के ऊपर धुएं का गुबार और आग की विशाल लपटें दिखाई दीं। वेदेनिकोव ने दावा किया कि हमले में कोई हताहत नहीं हुआ है और आग पर काबू पा लिया गया है।

प्सकोव एकमात्र ऐसा रूसी क्षेत्र बताया जा रहा है, जहां ड्रोन हमलों से नुकसान हुआ। रूसी सेना के मुताबिक, ब्रायंस्क क्षेत्र में तीन ड्रोन को मार गिराया गया। वहीं, ओर्योल के गवर्नर आंद्रेई क्लिचकोव ने बताया कि क्षेत्र में दो ड्रोन विमानों को मार गिराया गया। रियाजान, कलुगा और मॉस्को क्षेत्र में एक-एक ड्रोन को मार गिराया गया।

20 से अधिक ड्रोन,मिसाइलों को मार गिराने का दावा सैन्य प्रशासन के प्रमुख सर्गेई पोपको ने कहा कि यूक्रेनी वायु रक्षा प्रणाली ने रूस की ओर से दागी गई 20 से अधिक ड्रोन और मिसाइलों को मार गिराया गया है।

राकेश टिकैत को धमकी देने के मामले में केस दर्ज

 आज का हिंदी समाचार :- राकेश टिकैत को धमकी देने के मामले में केस दर्ज

 
राकेश टिकैत को धमकी देने के मामले में केस दर्ज
राकेश टिकैत।

मुजफ्फरनगर, संवाददाता। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता को उनके मोबाइल पर लगातार जान से मारने की धमकी दी जा रही है। इस संबंध में थाना सिविल लाइन में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस जिस नम्बर से धमकी दी जा रही है। उस नम्बर का सीडीआर खंगालने में जुटी है। इससे पूर्व भी भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता को धमकी मिल चुकी है। पुलिस ने पिछले दिनों एक आरोपी के खिलाफ चार्जशीट भी दाखिल की है।

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के मोबाइल नम्बर पर अज्ञात व्यक्ति व्हाट्सएप मैसेज व कॉल कर लगातार जान से मारने की धमकी व देख लेने की धमकी दे रहा है। कई बार उनके मोबाइल अज्ञात व्यक्ति फोन कर धमकी दे चुका है। इस संबंध में कल्याणपुरी निवासी धीरेन्द्र कुमार ज्वाला ने सीओ सिटी को तहरीर दी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धारा 507 में रि पोर्ट दर्ज कर ली है।

हापुड़ कांड की जांच को एसआईटी बनी

 हिंदी समाचार आजतक news :- यूपी में वकीलों की हड़ताल, कई जगह पुलिस से झड़प

हापुड़ कांड की जांच को एसआईटी बनी
 
हापुड़ कांड की जांच को एसआईटी बनी
मेरठ में आईजी ऑफिस के बाहर प्रदर्शन करते वकील। ● हिन्दुस्तान

एसआईटी सात दिन में देगी जांच रिपोर्ट

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त रुख अपनाते हुए कमिश्नर मेरठ सेल्वा जे. कुमारी की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर दी है। जांच कमेटी में आईजी मेरठ नचिकेता झा और डीआईजी मुरादाबाद मुनिराज जी. शामिल हैं।

कमेटी एक हफ्ते के अंदर रिपोर्ट देगी।

यूपी बार कौंसिल ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम

घटना पर रोष व्यक्त करते हुए यूपी बार

काउंसिल ने कार्रवाई के लिए 48 घंटे

का अल्टीमेटम दिया है। कौंसिल के

चेयरमैन अध्यक्ष शिव किशोर गौड़ ने

दोषी पुलिस कर्मियों के साथ एसपी और

डीएम और सीओ को हटाने की मांग की

है। साथ ही वकीलों का मुकदमा भी दर्ज कर मुआवजा देने की बात कही है।

लखनऊ/मेरठ, हिन्दुस्तान टीम । हापुड़ में वकीलों पर लाठीचार्ज का मामला तूल पकड़ गया। बुधवार को प्रदेशभर के वकील हड़ताल पर रहे और जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। लखनऊ-प्रयागराज और मेरठ समेत कई जिलों में पुलिस और वकीलों के बीच झड़प हुई। मुख्यमंत्री ने मामले की जांच के लिए मेरठ कमिश्नर की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय एसआईटी गठित की है।

यूपी बार काउंसिल के चेयरमैन ने 48 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए हापुड़ के डीएम-एसपी व सीओ को हटाने की मांग की है। इस बीच हापुड़ में मंगलवार को हुए बवाल में पुलिस ने 17 अधिवक्ताओं को नामजद करते हुए 250 अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

लखनऊ में एसीपी से मारपीट लखनऊ में अधिवक्ताओं की ड्रेस में आए कुछ लोग पुलिस कर्मियों पर टूट पड़े। भीड़ ने एसीपी से हाथापाई की और इंस्पेक्टर को कई तमाचे जड़ दिए। अलीगढ़ में वकीलों ने मुरादाबाद हाइवे पर जाम लगा दिया।

देवरिया में वकीलों की भीड़ में शामिल व्यक्तियों के सिपाही को थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल हुआ। हिन्दुस्तान वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। मेरठ में वकील जुलूस निकाल कर आईजी ऑफिस पहुंचे और ज्ञापन सौंपा। कचहरी में एसपी क्राइम की गाड़ी रोक ली, एसीएम के गनर की पिटाई का भी आरोप है, जिसमें 20 अज्ञातों पर केस दर्ज हुआ है। संभल में डीएम की कार रोक ली। मथुरा में डीएम की गाड़ी की हवा निकाल दी।

हापुड़ में जुटे वकील बुधवार को हापुड़ में कई जिलों के वकील कचहरी में एकत्र हुए। सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भी हापुड़ पहुंच गए। वकीलों ने कचहरी गेट पर ताला जड़ दिया और तहसील चौराहे पर प्रदर्शन किया। कई जिलों की फोर्स तैनात रही। आईजी भी डेरा डाले रहे।

एक सितंबर तक हड़ताल हाईकोर्ट बेंच केंद्रीय संघर्ष समिति के चेयरमैन कुंवरपाल शर्मा ने बताया कि वेस्ट यूपी में एक सितंबर तक वकील न्यायिक कार्य नहीं करेंगे।

बेटियों को जन्म से स्नातक तक मिलेंगे ₹25 हजार

आज की ब्रेकिंग न्यूज :- कन्या सुमंगला योजनाअगले साल से अभिभावकों को मिलेगी बढ़ी राशि

बेटियों को जन्म से स्नातक तक मिलेंगे ₹25 हजार
 
बेटियों को जन्म से स्नातक तक मिलेंगे त्र25 हजार
लखनऊ में बुधवार को कन्या सुमंगला योजना के लाभार्थियों से संवाद के कार्यक्रम के दौरान एक बच्ची ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को राखी बांधी।
बेटियों को जन्म से स्नातक तक मिलेंगे त्र25 हजार
बेटियों को जन्म से स्नातक तक मिलेंगे त्र25 हजार
बांध के किनारे बसे लोगों के लिए बनेंगे आवास

बाराबंकी/गोंडा,हिटी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को प्रदेश के बाढ़ प्रभावित जनपदों बाराबंकी और गोंडा का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई और स्थलीय सर्वेक्षण किया। राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की।

इसके अलावा सीएम योगी ने बाढ़ पीड़ितों से भेंट की और राहत सामग्री का भी वितरण किया। उन्होंने कहा कि तटबंध और नदी के बीच में जो लोग बसे हैं अगर वो इस पार बसना चाहें तो उनके लिए व्यवस्था की जाएगी। अगर सभी लोग तैयार हों तो सरकार की ओर से अच्छी कॉलोनी उनके लिए बनाई जाएगी।

बच्चियों ने मुख्यमंत्री को तिलक लगाकर बांधी राखी

कार्यक्रम में शामिल कन्या सुमंगला योजना की लाभार्थी कुछ बच्चियों ने सीएम योगी के माथे पर तिलक लगाकर उनके हाथ पर राखियां बांधी। वहीं सीएम योगी ने उन्हें उपहार भेंटकर रक्षा का वचन दिया। कार्यक्रम में सीएम योगी ने 29523 लाभार्थी कन्याओं के खातों में एक क्लिक के जरिए 5.82 करोड़ रुपये की धनराशि का हस्तांतरण किया। साथ ही सीएम योगी ने प्रतीक स्वरूप 10 लाभार्थियों कन्याओं और उनके अभिभावकों को योजना का चेक भी बांटे। कार्यक्रम में महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार मंत्री बेबी रानी मौर्य, महिला कल्याण एवं बाल विकास की राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला आदि मौजूद रहे।

लखनऊ, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षा बंधन के पावन पर्व पर प्रदेश की बेटियों को बड़ी सौगात दी है। बुधवार को लोकभवन में आयोजित ‘मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला’ योजना के लाभार्थियों से संवाद के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने इस योजना की धनराशि में बढ़ोतरी की घोषणा की है।

सीएम योगी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार वित्तीय वर्ष 2024-2025 से कन्या सुमंगला योजना की धनराशि को 15 हजार से बढ़ाकर 25 हजार करने जा रही है। इससे प्रदेश की बेटियों को अपने सपनों को पूरा करने में और सुलभता होगी। साथ वह शिक्षित होने के साथ ही आत्मनिर्भर भी बन सकेंगी।

सीएम योगी ने कहा कि पहले इस योजना के तहत छह चरणों में 15 हजार की धनराशि का पैकेज दिया जाता था। अगले साल से बेटी के जन्म लेते ही उसके अभिभावक के खाते में 5 हजार रुपये की धनराशि हस्तांतरित कर दी जाएगी। इसी तरह जब बेटी एक वर्ष की होगी तो 2000 रुपये, बेटी के पहली कक्षा में जाते ही 3000 रुपये, छठी क्लास में प्रवेश लेने पर 3000 रुपये, नवीं क्लास में जाने पर 5000 रुपये और अगर बेटी स्नातक या डिप्लोमा या सर्टिफिकेट का कोई कोर्स करेगी तो उसके खाते में 7000 रुपये की धनराशि हस्तांतरित करेंगे। सीएम योगी ने कहा कि आज प्रदेश में मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के माध्यम से 16 लाख 24 हजार बेटियां लाभान्वित हो रही हैं।

योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के कार्यक्रम को नई ऊंचाइयों की ओर ले जाने की दिशा में आज बहुत ही महत्वपूर्ण है। डबल इंजन की सरकार का यह मानना है कि बेटी सिर्फ बेटी है। उसके साथ किसी भी स्तर पर कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए। उसको सुरक्षा और आगे बढ़ने का पर्याप्त अवसर भी मिलना चाहिए। जितनी भी निराश्रित बहनें हैं, उन्हें राशन कार्ड, आयुष्मान भारत योजना समेत सभी योजनाओं से जोड़ा जाएगा।

योजना की लाभार्थी रत्ना मिश्रा ने बताया कि इस योजना के माध्यम से वह पढ़ पा रही हैं। इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ा है। कक्षा 10वीं की छात्रा अक्षरा कुशवाहा ने बताया कि इस योजना से उनके जीवन में बहुत बड़ा परिवर्तन आया है।

Wednesday, August 30, 2023

I.N.D.I.A Alliance Meeting: आइएनडीआइए गठबंधन की मीटिंग से पहले बढ़ा विपक्षी कुनबा, 28 दल बैठक में शामिल

 I.N.D.I.A Alliance Meeting: आइएनडीआइए गठबंधन की मीटिंग से पहले बढ़ा विपक्षी कुनबा, 28 दल बैठक में शामिल



आइएनडीआइए गठबंधन (I.N.D.I.A Alliance Meeting) की तीसरी बैठक 31 अगस्त और 1 सितंबर के बीच देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में होगी। इस बैठक को लेकर विपक्षी दलों की ओर से पूरी तैयारियां भी कर ली गई हैं। महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने दावा करते हुए बताया कि बेंगलुरु में हुई मीटिंग में 26 पार्टियों शिरकत की थी। मुंबई में होनी वाली बैठक में 28 पार्टियां शामिल होंगी।


मुंबई, एजेंसी। आइएनडीआइए गठबंधन (I.N.D.I.A Alliance Meeting) की तीसरी बैठक 31 अगस्त और 1 सितंबर के बीच देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में होगी। इस बैठक को लेकर विपक्षी दलों की ओर से पूरी तैयारियां भी कर ली गई हैं। ऐसा माना जा रहा है कि मुंबई में होनी वाली बैठक में विपक्षी कुनबा बढ़ सकता है।


मुंबई में होने वाली बैठक में 28 दल होंगे शामिल

महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने दावा करते हुए बताया कि बेंगलुरु में हुई मीटिंग में 26 पार्टियों ने शिरकत की थी, लेकिन मुंबई में होनी वाली बैठक में 28 पार्टियां शामिल होंगी। उन्होंने कहा कि हमें खुशी है कि आइएनडीआइए गठबंधन की तीसरी बैठक महाराष्ट्र में होने जा रही है। जैसे I.N.D.I.A बढ़ेगा, वैसे ही चीन पीछे हटेगा।

https://twitter.com/ANI/status/1696838054357733757?t=E8gm5P4_Xj_WvJn6kqjwxQ&s=19

'लोकतंत्र को बचाने के लिए एक साथ आए हैं सभी विपक्षी दल'

वहीं, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण ने आइएनडीआइए गठबंधन की बैठक को लेकर जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि हम लोकतंत्र को बचाने और BJP के खिलाफ लड़ने के लिए एक साथ आए हैं। एजेंडे पर चर्चा की जाएगी और हम उसी के अनुसार आगे की चीजें तय करेंगे।

एक ऐसी भी प्रथा, कुमाऊं में देवी को प्रसन्न करने के लिए रक्षाबंधन के दिन लोग बरसाते हैं पत्थर; जानिए महत्व...

 Bagwal Mela 2023: रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) का जिक्र आते ही भाई की कलाई पर रेशम की डोर की तस्वीर उभर आती है। कुमाऊं में एक ऐसा धाम है, जहां देवी को प्रसन्न करने के लिए रक्षाबंधन के दिन चार गांवों के लोग आस्था के रूप में एक दूसरे पर पत्थर बरसाते हैं। इसे बग्वाल युद्ध कहा जाता है।



यह युद्ध किसी दुश्मनी, जमीन के टुकड़े अथवा हार-जीत के लिए नहीं अपितु धार्मिक परंपरा के निर्वहन के लिए होता है। सदियों से खेला जाने वाला यह युद्ध अषाढ़ी कौतिक नाम से भी प्रसिद्ध है।


देश-विदेश में प्रसिद्ध है बग्वाल

चंपावत जनपद के पाटी ब्लाक स्थित देवीधुरा का मां वाराही धाम पत्थर युद्ध बग्वाल के लिए देश-विदेश में प्रसिद्ध है। हर साल रक्षाबंधन पर चार खामों-सात थोकों के लोगों के मध्य बग्वाल खेली जाती है। कुछ लोग इसे कत्यूर शासनकाल से चला आ रहा पारंपरिक त्योहार मानते हैं, कुछ काली कुमाऊं की प्राचीन संस्कृति से जोड़कर देखते हैं।


प्रचलित मान्यताओं के अनुसार, पौराणिक काल में चार खामों के लोगों ने अपनी आराध्य वाराही देवी को प्रसन्न करने के लिए बारी-बारी से हर वर्ष नर बलि दी जाती थी। किवदंती के अनुसार, एक साल चम्याल खाम की एक वृद्धा के परिवार की नर बलि देने की बारी थी। परिवार में वृद्धा और उसका पौत्र ही जीवित थे।


मां वाराही ने चार खामों के बीच बग्वाल खेलने के दिए निर्देश

कहा जाता है कि महिला ने अपने पौत्र की रक्षा के लिए मां वाराही की स्तुति की। मां वाराही ने वृद्धा को स्वप्न में दर्शन दिया और उसे मंदिर परिसर में चार खामों के बीच बग्वाल खेलने के निर्देश दिए।


कहा कि चार खाम के लोग मंदिर परिसर में बग्वाल खेलेंगे और उसमें एक व्यक्ति के बराबर रक्त बहेगा तो वह प्रसन्न हो जाएंगी। देवी के स्वप्न में कही बात वृद्धा ने गांव के बुजुर्गों को बताई। तब से नर बलि के विकल्प के रूप में बग्वाल की प्रथा शुरू हुई।


चार खामों के लोग दो गुटों में खेलते हैं बग्वाल

बग्वाल वाराही मंदिर के प्रांगण खोलीखांण दूबाचौड़ मैदान में खेली जाती है। इसमें चारों खामों के युवक और बुजुर्ग मौजूद रहते हैं। लमगड़िया व बालिक खामों के रणबांकुरे एक तरफ जबकि दूसरी ओर गहड़वाल और चम्याल खाम के योद्धा होते हैं। रक्षाबंधन के दिन सुबह योद्धा वीरोचित वेश में सज-धजकर मंदिर परिसर में आते हैं।


वाराही के जयकारे के साथ करते हैं मंदिर की परिक्रमा

वाराही के जयकारे के साथ मंदिर की परिक्रमा करते हैं। हाथों में फर्रे होते हैं। मंदिर के पुजारी का आदेश मिलते ही दोनों ओर से पत्थरों को फेंकने का क्रम शुरू हो जाता है। पत्थरों की मार से लोग घायल हो जाते हैं और उनका रक्त बहने लगता है।


एक व्यक्ति के बराबर रक्त बहने के बाद मंदिर के पुजारी शंखनाद करते हुए चंवर डुलाकर मैदान में प्रवेश करते हैं, जिसके बाद बग्वाल रोक दी जाती है। इसमें कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं होता। अंत में सभी लोग आपस में गले मिलकर एक-दूसरे की कुशलक्षेम पूछते हैं।


2013 में पत्थर के प्रयोग पर लगी रोक

वर्ष 2012 तक पत्थर से बग्वाल खेली जाती थी। 2013 में नैनीताल हाई कोर्ट ने जनहित याचिका की सुनवाई करते हुए सदियों से चली आ रही परंपरा को रोकने के आदेश जारी किए। तब से पत्थरों के बदले फल-फूलों से बग्वाल खेली जा रही है, लेकिन परंपरा का लोप न हो इसके लिए फल-फूलों के साथ बीच-बीच में आंशिक रूप से एक दूसरे पर आज भी पत्थर फेंके जाते हैं।

याददाश्त को खाकर अवसाद देने वाला कीड़ा दिमाग में पहली बार मिला

याददाश्त को खाकर अवसाद देने वाला कीड़ा दिमाग में पहली बार मिला



ऑस्ट्रेलियाई डॉक्टरों ने महिला के मस्तिष्क से 8 सेंटीमीटर लंबा जिंदा परजीवी निकाला
 
याददाश्त को खाकर अवसाद देने वाला कीड़ा दिमाग में पहली बार मिला
याददाश्त को खाकर अवसाद देने वाला कीड़ा दिमाग में पहली बार मिला
याददाश्त को खाकर अवसाद देने वाला कीड़ा दिमाग में पहली बार मिला
याददाश्त को खाकर अवसाद देने वाला कीड़ा दिमाग में पहली बार मिला

कैनबरा, एजेंसी। ऑस्ट्रेलिया के डॉक्टरों ने एक ऐसे कीड़े का पता लगाया है, जो इंसान के दिमाग में मौजूद दिमाग को खोखला कर देता है। इसके असर से इंसान अवसाद में चला जाता है और साथ ही कई मस्तिष्क संबंधी बीमारियों का सामना करना पड़ता है।

यह कीड़ा कैनबरा अस्पताल के डॉक्टरों को एक 64 वर्षीय महिला के दिमाग में रेंगते मिला। महिला पिछले दो साल से कई सारी बीमारियों से जूझ रही थी। डॉक्टरों के मुताबिक, यह एक दुलर्भ मामला है, जब किसी इंसान के दिमाग में जिंदा कीड़ा मिला। आमतौर पर यह परजीवी सांपों में पाया जाता है।

कैनबरा अस्पताल के संक्रामक रोग चिकित्सक डॉ. संजय सेनानायके ने घटना पर बताया कि महिला के दिमाग की बायोप्सी करने के बाद आठ सेंटीमीटर (तीन इंच) लंबा कीड़ा निकालने में सफलता मिली।

एक साल में भूलने लगी बातें

डॉक्टरों के मुताबिक, 2022 में महिला में भूलने की बीमारी जैसे लक्षण शुरू हो गए थे। साथ ही अवसाद भी पैदा होने लगा। उसके मस्तिष्क के एमआरआई की गई तो कीड़े के बारे में पता चला। ऑपरेशन के दौरान सर्जन हरि प्रिया बंदी को मस्तिष्क से किसी हिलती चीज को उठाया। उसे देखकर ऑपरेशन थियेटर में मौजूद लोग स्तब्ध थे। कीड़ा निकाले जाने के बाद मरीज बिना किसी दिक्कत के होश में आ गया।

2021 में हुई थी भर्ती

रिपोर्ट के मुताबिक, दक्षिण-पूर्वी न्यू साउथ वेल्स की रहने वाली महिला जनवरी, 2021 में स्थानीय अस्पताल में भर्ती हुई थी। तब उसे तीन हफ्ते तक पेट दर्द, उल्टी, बुखार और रात में पसीना आना जैसी समस्याएं होने लगी थी। उस वक्त स्टेरॉयड और अन्य दवाओं से इलाज चल रहा था। स्थिति में सुधार नहीं होने पर महिला को कैनबरा अस्पताल रेफर किया।

भारत-केन्या के बीच व्यापार, शिक्षा में सहयोग बढ़ा राजनाथ

 भारत-केन्या के बीच व्यापार, शिक्षा में सहयोग बढ़ा राजनाथ


 
युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि

डुले ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। केन्या के रक्षा मामलों के कैबिनेट सचिव डुले भारत की तीन दिन की यात्रा पर सोमवार को राष्टीय राजधानी पहुंचे थे। रक्षा मंत्रालय के अनुसार डुले के गोवा और बेंगलुरु में भारतीय शिपयार्ड और रक्षा उद्योगों का दौरा करने की उम्मीद है। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि सितंबर 2022 में केन्या में नई सरकार के कार्यभार संभालने के बाद से कैबिनेट सचिव डुले की यह पहली भारत यात्रा है और केन्या से सर्वोच्च स्तर की राजनीतिक यात्रा है। यह यात्रा भारत के अफ्रीकी देशों के साथ अपने संबंधों और विशेष रूप से भारत और केन्या के बीच बढ़ते सहयोग को अहम महत्व देने का संकेत है।

दोनों देशों के बची संबंधों की सराहना

कैबिनेट सचिव डुले ने चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग के लिए भारत को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि भारत पूरी दुनिया में चौथा देश बन गया जिसने यह उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने कहा, मैं भारत और केन्या के बीच आजादी से पहले से चले आ रहे सौहार्दपूर्ण संबंधों की सराहना करना और केन्या में रहने वाली विशाल भारतीय-केन्याई आबादी को जानना चाहता हूं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 2017 में केन्या यात्रा का जिक्र करते हुए उसे ऐतिहासिक दौरा बताया।

नई दिल्ली, एजेंसी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कहा कि भारत और केन्या के बीच व्यापार, अर्थव्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य और आम जनता के बीच सहयोग में बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने केन्या के रक्षा मामलों के कैबिनेट सचिव अदन बेयर डुले के साथ द्विपक्षीय बैठक के दौरान यह टिप्पणी की।

रक्षा मंत्री ने कहा कि मुझे यह जानकर खुशी हुई कि दोनों देशों ने 2021-22 में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अस्थायी सदस्यों के रूप में मिलकर काम किया। उन्होंने कहा कि हम 2028-29 के कार्यकाल के लिए भारतीय उम्मीदवारी को समर्थन देने के लिए केन्या को धन्यवाद देते हैं। संबंधों को और मजबूत करने की आशा करते हैं।

अफ्रीकी देशों के साथ सहयोग को प्राथमिकता राजनाथ ने कहा कि भारत ने हमेशा अफ्रीकी देशों के साथ सहयोग को प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की अध्यक्षता में होने वाले आगामी जी-20 शिखर सम्मेलन में अफ्रीकी संघ को शामिल करने के लिए सभी सदस्य देशों को लिखा है। उन्होंने कहा कि भारत ने जुलाई 2023 में केन्या के आईएमओ (अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठन) के महासचिव पद के लिए भी अपना समर्थन दिया।

चार आविष्कार, जिनसे बदल सकती है दुनिया