परियोजनाओं का खाका तैयार करें गडकरी
05/09/2023 

नई दिल्ली में सोमवार को एनएचएआई और एनएचआईडीसीएल के क्षेत्रीय अधिकारियों के साथ केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बैठक की। साथ में केंद्रीय राज्य मंत्री वीके सिंह।
नई दिल्ली news सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने एनएचएआई और एनएचआईडीसीएल सहित अपने मंत्रालय के अधिकारियों को तत्काल कार्यान्वयन के लिए तीन लाख करोड़ रुपये तक की परियोजनाओं की रूपरेखा तैयार करने का निर्देश दिया है।
मंत्री ने अधिकारियों को परियोजनाओं के कार्यान्वयन और उनसे संबंधित मुद्दों से निपटने में किसी भी तरह की देरी होने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी। केंद्रीय मंत्री ने सोमवार को मंत्रालय के क्षेत्रीय अधिकारियों के प्रदर्शन के साथ-साथ भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) तथा राष्ट्रीय राजमार्ग एंड अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड द्वारा संचालित परियोजनाओं की समीक्षा करने के बाद ये निर्देश जारी किए।
No comments:
Post a Comment