Wednesday, September 6, 2023

india vs bharat Row: 'भारत' को हथियार बनाने की तैयारी में विपक्ष, नाम बदलकर बीजेपी पर वार करेगा I.N.D.I.A?

india vs bharat Row: 'भारत' को हथियार बनाने की तैयारी में विपक्ष, नाम बदलकर बीजेपी पर वार करेगा I.N.D.I.A?

News blogger

 india vs bharat ppt Row इंडिया (INDIA) और भारत (BHARAT) नाम को लेकर राजनीतिक दलों के बयानबाजी का दौर जारी है। इंडिया (INDIA) और भारत (BHARAT) नाम पर हर किसी का अपना मत है। इस बीच नेशनल कांफ्रेंस के नेता और जम्मू-कश्मीर पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला ने भी इंडिया vs भारत (INDIA vs BHARAT ) नाम विवाद पर प्रतिक्रिया दी है।

 नई दिल्ली  एजेंसी। इंडिया (INDIA) और भारत (BHARAT) नाम को लेकर राजनीतिक दलों के बीच बयानबाजी का दौर जारी है। इंडिया (INDIA) और भारत (BHARAT) नाम पर हर किसी का अपना मत है। इस बीच नेशनल कांफ्रेंस के नेता और जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला ने भी इंडिया vs भारत (INDIA vs BHARAT) नाम विवाद पर प्रतिक्रिया दी है।

उमर अब्दुल्ला ने दिया गठबंधन का नाम बदलने का संकेत

उमर अब्दुल्ला ने इंडिया और भारत नाम पर मचे विवाद पर कहा कि हम अपने गठबंधन I.N.D.I.A का नाम बदल देंगे। अगर हमें ऐसा लगता है कि इस नाम की वजह से देश का खर्च बढ़ सकता है तो हम गठबंधन का नाम बदलने पर विचार कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस नाम की वजह से हम देशवासियों को परेशान नहीं करना चाहते हैं।

इससे पहले शशि थरूर ने भी इंडिया और भारत विवाद पर I.N.D.I.A गठबंधन का नाम बदलने का संकेत दिया था। उन्होंने X पर पोस्ट कर लिखा कि खुद को हम भारत गठबंधन कह सकते हैं। तभी सत्ताधारी दल भी इस खेल को खेलने बंद करें।

केजरीवाल ने BJP पर उठाए सवाल

इसके अलावा दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने इंडिया या भारत नाम को लेकर विवाद पर बीजेपी पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा कि ये देश 140 करोड़ लोगों का है। अगर कोई दल गठबंधन बनाता है तो क्या भाजपा देश का नाम बदल देगी।

क्या है मामला ?

बता दें कि जी-20 में शामिल होने वाले नेताओं के लिए डिनर का आयोजन राष्ट्रपति द्वारा किया जाना है। इसी के चलते डिनर का निमंत्रण पत्र सामने आया। जिसमें ‘प्रेजीडेंट ऑफ भारत' लिखा हुआ था। इस निमंत्रण पत्र को लेकर कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों ने सवाल भी उठाए हैं।


No comments: