हस्तिनापुर news बाढ़ में नष्ट हुई फसलों के मुआवजे के लिए सर्वे शुरू

खादर क्षेत्र में बाढ़ से नष्ट हुईं फसलें।

हस्तिनापुर news गंगा नदी की बाढ़ से गन्ने व धान की फसल तो नष्ट हो ही गई है, अब खादर क्षेंत्र में आने वाली गेहूं की फसल की बुवाई भी मुश्किल होती दिख रही है।
गत माह 11 अगस्त को गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि होना प्रारंभ हो गया था। वहीं 13 अगस्त को फतेहपुर प्रेम के समीप तटबंध टूट गया, जिससे गंगा नदी के अधिकांश पानी का प्रवाह टूटे तटबंध से होकर बहने लगा। इसने खादर क्षेत्र की गन्ने व धान की फसल नष्ट कर दिया। इससे किसानों की आर्थिक स्थिति दयनीय हो गयी है। वहीं गंगा नदी के किनारे तराई क्षेत्र हादीपुर गांवडी, किशनपुर, भीकुंड समेत कई गांवों जंगलों में जो पानी की स्थिति है, उसे देख नहीं लगता कि गेहूं की बुवाई भी हो सकेगी। उधर, एसडीएम अखिलेश यादव ने बताया कि पिछले कई दिनों से नष्ट हुई फसलों का सर्वे चल रहा है। लगभग एक हजार गाटों का सर्वेक्षण किया जा चुका है। लगभग 200 गाटों की ऑनलाइन फीडिंग भी कर दी गई है। बाकी के सर्वे के लिए टीम कार्य कर रही है। प्रयास है कि शीघ्र ही किसानों को उनकी नष्ट हुई फसलों का मुआवजा मिल सकेगा।
No comments:
Post a Comment