Train Derailed in Delhi: प्रगति मैदान के पास लोकल ट्रेन पटरी से उतरी, पलवल से आ रही थी दिल्ली
Local Train Derailed राजधानी दिल्ली में बड़ा ट्रेन हादसा होते-होते टला है। दिल्ली के प्रगति मैदान के नजदीक एक लोकल ट्रेन पटरी से उतर गई है। ट्रेन में कुछ लोगों के सवार होने की भी सूचना है। जानकारी के मुताबिक किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। जिस समय यह हादसा हुआ तब यह ट्रेन हरियाणा के पलवल नई दिल्ली आ रही थी।
Local Train Derailed: राजधानी दिल्ली में बड़ा ट्रेन हादसा होते-होते टला है। दिल्ली के प्रगति मैदान के नजदीक एक लोकल ट्रेन पटरी से उतर गई है। ट्रेन में कई लोगों के सवार होने की भी सूचना है। जानकारी के मुताबिक, किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। जिस समय यह हादसा हुआ तब यह ट्रेन पलवल से नई दिल्ली जा रही थी।
क्या बोले रेलवे के DCP ?
इस घटना को लेकर रेलवे के डीसीपी ने कहा, ''दिल्ली के भैरो मार्ग के पास लोकल ईएमयू ट्रेन का एक कोच पटरी से उतर गया है। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। सभी यात्री सुरक्षित हैं। रेलवे कर्मचारी मरम्मत कार्य के लिए मौके पर पहुंचे।''
ओडिशा में हुआ था बड़ा ट्रेन हादसा
ओडिशा बालेश्वर के बाहनगा में दो जून 2023 को दर्दनाक ट्रेन दुर्घटना हुई थी, जो शायद भारत के इतिहास में सबसे बड़ा ट्रेन हादसा था। इस हादसे के दर्दनाक मंजर ने पूरे भारत के लोगों के दिल को दहला दिया था। ट्रेन में सफर करने वाले कई लोगों की मौत हो गई थी, जिसके बाद उनके शव पटरियों पर बिखरे पड़े थे।
ओडिशा में तीन ट्रेनों की आपस में टक्कर हुई थी, जिसके बाद कई लोगों ने अपने जान गवा दी थी। इस दर्दनाक हादसे के बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी घटनास्थल पर पहुंचे थे और उन्होंने स्थिति का मुआयना लेकर दुख प्रकट किया था।

No comments:
Post a Comment