पीजी की पहली मेरिट आज, प्रवेश कल से
मेरठ चौधरी चरण सिंह विवि कैंपस और संबद्ध कॉलेजों में पीजी डिग्री, सर्टिफिकेट एवं डिप्लोमा कोर्स की पहली कटऑफ आज देर रात जारी होगी। कॉलेजों से इस मेरिट से नौ से 12 सितंबर तक प्रवेश होंगे, जबकि कैंपस में 11 से 13 सितंबर तक प्रवेश किए जाएंगे। कैंपस में शनिवार और रविवार की छुट्टी होने से प्रवेश प्रक्रिया 11 सितंबर से शुरू होगी, जबकि कॉलेजों में नौ सितंबर से ही प्रवेश आरंभ हो जाएंगे। विवि ने छात्रों से अपनी लॉगइन आईडी से ऑफर लेटर डाउनलोड करते हुए संबंधित विभाग एवं कॉलेज में निर्धारित अवधि में रिपोर्ट करने के निर्देश दिए हैं।
विवि के अनुसार कॉलेजों को पहली मेरिट से प्रवेश 12, जबकि कैंपस में 13 सितंबर की शाम तक ऑनलाइन कंफर्म करने होंगे। पहली मेरिट में पहली वरीयता मिलने के बावजूद प्रवेश नहीं लेने वाले छात्रों को दूसरी मेरिट में मौका नहीं मिलेगा। ऐसे छात्र केवल ओपन मेरिट में ही फिर से आवेदन कर सकेंगे।
बीफॉर्मा की दूसरी कटऑफ आज कैंपस में बीफॉर्मा कोर्स की दूसरी कटऑफ आज जारी होगी और इससे प्रवेश 11 सितंबर तक लिए जा सकेंगे। 11 सितंबर तक ही प्रवेशित छात्रों के प्रवेश ऑनलाइन कंफर्म करने अनिवार्य होंगे।
No comments:
Post a Comment