Tuesday, September 5, 2023

खंड शिक्षा अधिकारी ने एक दिन का वेतन काटने की संस्तुति की, मिल रही थी शिकायत

 खंड शिक्षा अधिकारी ने एक दिन का वेतन काटने की संस्तुति की, मिल रही थी शिकायत

तीन शिक्षिकाएं मिली गैरहाजिर
 
तीन शिक्षिकाएं मिली गैरहाजिर
मवाना ब्लाक के गांव सैदीपुर सेठ के प्राथमिक विद्यालय के निरीक्षण के समय स्कूल बंद मिला, स्कूल में मौजूद बच्चे के पास खड़े एबीएसए। ● हिन्दुस्तान
तीन शिक्षिकाएं मिली गैरहाजिर

चेयरपर्सन से लगाई पानी की गुहार

लावड़। नगर पंचायत क्षेत्र की ग्रेटर लावड़ कालोनी के लोग बीते कई दिन से पानी की समस्या से जूझ रहे है। जिसको लेकर कालोनीवासियों ने नगर पंचायत कार्यालय पहुंचकर चेयरपर्सन से मुलाकात कर शिकायत की। चेयरपर्सन ने कालोनीवासियों को जल्द समस्या के स्थाई समाधान का आश्वासन दिया। ग्रेटर लावड़ में लगभग 30 परिवार रहते है।

धोखाधड़ी से मकान बेचने का लगाया आरोप

हस्तिनापुर। शकुंतला कॉलोनी निवासी महिला ने भाकियू तोमर के पदाधिकारी के साथ एसडीएम मवाना को ज्ञापन सौंपा। इसमें भाजपा नेता द्वारा धोखाधड़ी से मकान खरीद कर कब्जा करने के प्रयास की शिकायत की है। शकुंतला कॉलोनी निवासी मंजू ने बताया कि आरके कॉलोनी में उसके पिता का करीब 200 गज का एक मकान है। वे पांच बहनें और भाई नहीं है। इसलिए मकान पर पांचों बहनों का बराबर का हक है। उक्त मकान को छोटी बहन ने धोखाधड़ी कर भाजपा नेता को भेज दिया है।

मवाना, news मवाना ब्लाक के दो स्कूलों में खंड शिक्षा अधिकारी को निरीक्षण के दौरान तीन शिक्षिकाएं गैर हाजिर मिली। उनकी गैर हाजिरी की निरीक्षण आख्या तत्काल ऑनलाइन भेज दी गई। उन्होंने निरीक्षण आख्या में एक दिन का वेतन काटने की संस्तुति की गई है।

ग्रामीण व नगर क्षेत्र के प्राइमरी स्कूलों में तैनात शिक्षक व शिक्षिकांए बिना सूचना के गैर हाजिर रहने की शिकायतें मवाना खुर्द बीआरसी पर मिलने लगी थी। इसी कारण ब्लाक व नगर क्षेत्र के प्राइमरी स्कूलों में शिक्षक-शिक्षिकाओं की उपस्थिति के लिए निरीक्षण अभियान चलाया गया, ताकि सभी शिक्षक व शिक्षिकाएं समय से स्कूल पहुंच जाये और बच्चों की पढ़ाई सुचारू हो सके। खंड शिक्षा अधिकारी त्रिवेन्द्र कुमार ने सोमवार को सुबह सवेरे 810 बजे प्राथमिक विद्यालय सैदपुर सेठ का निरीक्षण किया। उस समय स्कूल में एक बालक मौजूद मिला। वह विद्यालय बंद होने के कारण अपना बैग लेकर बाहर बैठा शिक्षिका की प्रतीक्षा कर रहा था। स्कूल खुलने का समय सुबह 730 बजे है। विद्यालय में प्रभारी शिक्षिका कोमल आर्य और एक सहायक अध्यापक नियुक्त हैं। निरीक्षण के समय दोनो ही स्कूल में नहीं मिले। पता चला है कि स्कूल प्रभारी कोमल आर्य ने सहायक अध्यापक का एक दिन का अवकाश स्वीकृत कर रखा था। इसके बावजूद प्रभारी शिक्षिका स्वयं भी समय से स्कूल नहीं पहुंची।

इसके अलावा मवाना खुर्द के प्राइमरी न.एक स्कूल का शनिवार को निरीक्षण किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी त्रिवेन्द्र कुमार ने बताया कि निरीक्षण में दो शिक्षिकाएं रीटा व एकता नागपाल अनुपस्थिति मिली। स्कूल में उन दोनों का अवकाश का प्रार्थना पत्र नहीं मिला।

इन तीनों दर्ज कर कार्रवाई ऑनलाइन निरीक्षण आख्या प्रेषित की गई। तीनों शिक्षिकाओं का एक-एक दिन को वेतन काटने की संस्तुति की गई है। इसके अलावा खंड शिक्षा अधिकारी प्राइमरी पाठशाला अशोक विहार पहुंचे। वहां पर शिक्षक नफीस अहमद मौजूद मिला लेकिन स्कूल में बालकों की संख्या कम मिली। स्कूल में 42 बालक रजिस्टर्ड है, उनमें से केवल 18 बालक उपस्थित मिले। उन्होंने शिक्षक से स्कूल में बालकों की उपस्थिति शत-प्रतिशत करने के आदेश दिये।

No comments: