Tuesday, September 5, 2023

CM केजरीवाल ने PM मोदी को कहा 'शुक्रिया', बोले आगे भी आपसे ऐसी ही मदद की दरकार है...

Breaking news
CM केजरीवाल ने PM मोदी को कहा 'शुक्रिया', बोले आगे भी आपसे ऐसी ही मदद की दरकार है...

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपराज्यपाल ने मिलकर आज 400 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाई है। इसके बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की जिसमें उन्होंने इन बसों के बारे में बताते हुए केंद्र सरकार का धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि जिस तरह इन बसों के लिए केंद्र ने सब्सिडी दी उसी तरह उम्मीद है कि वह आगे भी मदद करते रहेंगे।



Breaking news दिल्ली के मुख्यमंत्री ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की जिसमें वह बड़े ही अलग अंदाज में नजर आए। आज उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस 400 इलेक्ट्रिक बसों को दिल्लीवालों को सौंपे जाने पर की थी। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार को भी शुक्रिया कहा, जिसकी वजह बड़ी दिलचस्प है।

केंद्र सरकार को बसों की सब्सिडी के लिए कहा शुक्रिया

दरअसल केजरीवाल ने आज जनता को सौंपी गई 400 इलेक्ट्रिक बसों पर दी गई सब्सिडी के लिए मोदी सरकार को धन्यवाद दिया। उन्होंने बताया, ये बसें सब्सिडी स्कीम की 921 बसों में शामिल हैं, जिनके लिए केंद्र सरकार की तरफ से 417 करोड़ की सब्सिडी दी गई है और दिल्ली सरकार 3674 करोड़ रुपए खर्च करेगी।यह भी पढ़ें: 'यह देश के साथ गद्दारी है...',

 'INDIA बनाम भारत' की सियासी लड़ाई में बीजेपी पर बरसे केजरीवाल

केरीवाल ने कहा कि इसके लिए हम केंद्र सरकार को शुक्रिया कहते हैं। हम तो चाहते हैं कि केंद्र हमें सभी बसों पर सब्सिडी दे दे। सरकार हमें भविष्य में भी ऐसे ही मदद करती रहे।

यह भी पढ़ें: G20 से पहले केजरीवाल सरकार का दिल्लीवासियों को बड़ा तोहफा, रोड पर उतरीं 400 नई इलेक्ट्रिक बसें

पूरे देश से ज्यादा हैं दिल्ली में इलेक्ट्रिक बसें

दिल्ली की सड़कों पर अब कुल 800 इलेक्ट्रिक बसें हो गई हैं जो पूरे देश में सबसे ज्यादा हैं। हमारा लक्ष्य 2025 के आखिर तक दिल्ली की सड़कों पर कुल 8 हजार इलेक्ट्रिक बसें उतारने का है। उस वक्त दिल्ली में 10 हजार से ज्यादा बसें होंगी जिसमें 80% बसें इलेक्ट्रिक होंगी। बहुत जल्द पूरे विश्व में दिल्ली को अपनी शानदार इलेक्ट्रिक बसों के लिए भी जाना जाएगा।

G20 से पहले केजरीवाल सरकार का दिल्लीवासियों को बड़ा तोहफा, रोड पर उतरीं 400 नई इलेक्ट्रिक बसें

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज मंगलवार को आइपी बस डिपो से 400 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अब दिल्ली में पूरे देश में सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक बस चलेंगी। इन नई बसों को हरी झंडी मिलने के बाद दिल्ली में अब करीब 800 इलेक्ट्रिक बस चलेंगी। ये बसें जीपीएस पैनिक बटन और CCTV कैमरों से लैस हैं।

 जी-20 शिखर सम्मेलन से पहले दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) और परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने आज मंगलवार को 400 नई इलेक्ट्रिक बसों को आइपी बस डिपो से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया



इस दौरान सीएम केजरीवाल ने अपने एक्स हैंडल ( पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर बसों के लिए बजट परिव्यय का विवरण दिया। उन्होंने बताया कि उपराज्यपाल के साथ मिलकर आज 400 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर दिल्ली की जनता को समर्पित किया।

ये बसें सब्सिडी स्कीम की 921 बसों में शामिल हैं, जिनके लिए केंद्र सरकार की तरफ से 417 करोड़ की सब्सिडी दी गई है और दिल्ली सरकार 3674 करोड़ रुपए खर्च करेगी। दिल्ली की सड़कों पर अब कुल 800 इलेक्ट्रिक बसें हो गई हैं जो पूरे देश में सबसे ज्यादा हैं। हमारा लक्ष्य 2025 के आखिर तक दिल्ली की सड़कों पर कुल 8 हजार इलेक्ट्रिक बसें उतारने का है। उस वक्त दिल्ली में 10 हजार से ज्यादा बसें होंगी जिसमें 80 प्रतिशत बसें इलेक्ट्रिक होंगी।

प्रमुख बातें

  • महिलाओं के लिए सभी बसों में सभी दिन मुफ्त यात्रा
  • 12 मीटर लो-फ्लोट AC बसें
  • CCTV कैमरे
  • जीरो स्मोक, 100 प्रतिशत इलेक्ट्रिक बसें
  • पैनिक बटन
  • GPS और लाइव ट्रैकिंग
  • दिव्यांगजनों के लिए बस नीलिंग टैंप
  • इस साल के अंत तक 1900 इलेक्ट्रिक बसें सड़कों पर आ जाएंगी।
  • इन 1900 बसों के आने के बाद दिल्ली दुनिया के चुनिंदा शहरों में शामिल हो जाएगी।
  • 2025 तक दिल्ली सरकार का 10480 बसों का बेड़ा कर देने का लक्ष्य है।
  • इसमें 80 प्रतिशत इलेक्ट्रिक बसें किए जाने का लक्ष्य है।
  • एक बार चार्ज करने पर 225 किलोमीटर तक बसें चलती हैं।

जलभराव से निपटने को राजघाट और आइटीपीओ पर तैनात होंगे डीवाटरिंग ट्रक

जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान राजधानी में भारी वर्षा के कारण होने वाले जलभराव/बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए आइटीपीओ और राजघाट पर चार हैवी ड्यूटी मोबाइल डीवाटरिंग ट्रक तैनात रहेंगे। ये ट्रक विशेष रूप से अहमदाबाद से मंगाए गए हैं। मालूम हो कि हाल ही में जुलाई में आई बाढ़ की वजह से राज घाट और आइटीपीओ के आसपास का क्षेत्र जलमग्न हो गया था।

ऐसी ही किसी आपात स्थिति से निपटने के लिए उच्च क्षमता वाले सक्शन पंपों से लैस इन वाहनों को गुजरात से दिल्ली फायर सर्विसेज (डीएफएस) द्वारा लाया गया है। उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने जी-20 शिखर सम्मेलन से पहले अपनी समीक्षा बैठकों के दौरान, आयोजन स्थल और उसके आसपास में कार्यक्रम के दौरान भारी वर्षा के कारण होने वाले जलभराव/बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए एक व्यापक योजना बनाने पर जोर दिया था।

https://twitter.com/ArvindKejriwal/status/1698968461157060616?s=20


 

No comments: