यह चक्रवात दीघा-हातिया तट पर सुंदरवन के पास स्थल भाग से टकराएगा। इस दौरान हवा की गति 155-165 किलोमीटर प्रतिघंटा से 185 किलोमीटर होने की संभावना है। 4 से 5 मीटर की समुद्री लहरें उठने के आसार हैं। इससे पहले चक्रवात सुबह 11.30 बजे दीघा से 125 किमी दूर दक्षिण-पूर्व में केंद्रीत रहा
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक एचआर बिस्वास ने इसकी जानकारी दी है कि ओडिशा तट पर हवा की रफ्तार 100-125 किलोमीटर प्रति घंटा है, बालासोर में शाम तक तेज़ हवा का असर रहेगा। 24 घंटे बाद मौसम लगभग साफ हो जाएगा। ।
