Monday, September 4, 2023

चांदनी चौक के व्यंजन चखेंगे जी-20 के मेहमान

 चांदनी चौक के व्यंजन चखेंगे जी-20 के मेहमान

 जी 20 सम्मेलन में अमेरिकी राष्ट्रपति समेत विभिन्न देशों के प्रतिनिधि बाजरे के व्यंजनों का लेंगे आनंद

चांदनी चौक के व्यंजन चखेंगे जी-20 के मेहमान

जयपुर हाउस में विशेष भोज कार्यक्रम

जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए विभिन्न देशों के राष्ट्राध्यक्ष राष्ट्रीय राजधानी आ रहे हैं। इन राष्ट्राध्यक्षों के जीवनसाथियों को ऐतिहासिक जयपुर हाउस में दोपहर का भोज दिया जाएगा। सूत्रों ने बताया, मेहमानों की थाली में बाजरे से बने व्यंजन भी परोसे जाएंगे। मुख्य शिखर सम्मेलन स्थल पर विशेष प्रदर्शनियों और सांस्कृतिक गतिविधियों के अलावा जयपुर हाउस में नेताओं के जीवनसाथियों के लिए एक कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। जयपुर हाउस में राष्ट्रीय आधुनिक कला गैलरी (एनजीएमए) भी है।

नई दिल्ली, news updated जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन सहित दुनिया के कई देशों के नेता भारत आ रहे हैं। इन नेताओं के खान-पान का विशेष ख्याल रखते हुए इन्हें बाजरे से बने व्यंजन और चांदनी चौक में मिलने वाले स्वादिष्ट स्ट्रीट फूड आदि परोसे जाने की योजना है।

राष्ट्रीय राजधानी में नौ-दस सितंबर को होने वाले शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए दुनियाभर के नेता और प्रतिनिधि जुटने वाले हैं। जी-20 शिखर सम्मेलन के आयोजन स्थल भारत मंडपम में इन मेहमानों के लिए बाजरे से बने विविध प्रकार के व्यंजन परोसे जाने की योजना है।

भारत मंडपम परिसर में जी-20 बगीचा बनाए जाने के उद्देश्य से अलग-अलग देशों के नेता अपने-अपने देशों के राष्ट्रीय वृक्ष के पौधे भी यहां रोपेंगे। जी-20 इंडिया के विशेष सचिव मुक्तेश परदेशी ने कहा, इन नेताओं के जीवनसाथियों की भारत यात्रा को यादगार बनाने के लिए उन्हें देश की समृद्ध हस्तशिल्प विरासत के बारे में जानकारी देने और नेशनल गैलरी ऑफ मॉर्डर्न आर्ट में खरीदारी का अनुभव दिलाने की योजना पर भी काम किया जा रहा है। व्यंजनों की सूची भी तैयार की जा रही है।

No comments: