हल्के अस्थमा वाले लोगों के लिए मोमबत्तियां जलाना हानिकारक
03/09/2023 



News कोपेनहेगन, एजेंसी। सुगंधित मोमबत्तियां घर की सजावट और रोजमर्रा की आदतों में शामिल हो गई हैं। इसका उपयोग मूड को हल्का करने तथा शांतिदायक सुगंध के लिए किया जाता है।
लेकिन नए अध्ययन में दावा किया गया है कि मोमबत्तियां जलाने से हल्के अस्थमा वाले युवा वयस्कों के लिए यह हानिकारक है। उन्हें प्रतिकूल स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
डेनमार्क के आरहस विश्वविद्यालय के सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग के शोधकर्ताओं ने अध्ययन के बाद कहा कि लोगों को मोमबत्तियां जलाने से सावधान रहना चाहिए।
अध्ययन के अनुसार मोमबत्तियां जलाने और धुएं से होने वाले इनडोर वायु प्रदूषण से स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
No comments:
Post a Comment