चार साल में तीन राज्यों की पुलिस और एजेंसी नहीं पकड़ पाई पांच लाख के इनामी को

फेसबुक और इंस्टाग्राम पर लगातार एक्टिव है बद्दो
बदन सिंह बद्दो सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव है। फेसबुक और इंस्टाग्राम पर बद्दो लगातार यूपी के एक पूर्व डीजीपी और मेरठ के एक केबल कारोबारी और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ लगातार पोस्ट डालता है।
Today न्यूज मेरठ यूपी के मोस्ट वांटेड और पांच लाख के इनामी बदन सिंह बद्दो की दोबारा सरगर्मी से तलाश शुरू हो गई है। मेरठ एसटीएफ बदन सिंह के पीछे लगी है और नेपाल समेत कई जगह खोजबीन चल रही है। बदन सिंह का नाम हाल ही में हुई संजीव जीवा की हत्या के मामले में सामने आया है, जिसके बाद यह कार्रवाई हो रही है। दो टीमें बद्दो के करीबियों की रेकी में भी लगी हैं।
बदन सिंह बद्दो 28 मार्च 2019 को मेरठ में फर्रुखाबाद पुलिस की अभिरक्षा से फरार हो गया था। इसके बाद से आज तक बदन सिंह का सुराग पुलिस या किसी भी एजेंसी को नहीं मिला है। शुरुआत में बदन सिंह पर एक लाख का इनाम किया गया और इसके बाद शासन से 2.50 लाख रुपये का इनाम कराया गया। कुछ माह पहले बदन सिंह पर शासन ने 5 लाख रुपये का इनाम घोषित किया।
बदन सिंह का नाम लखनऊ कोर्ट में हुई कुख्यात अपराधी संजीव जीवा की हत्या में सामने आया है। पुलिस चार्जशीट के अनुसार हत्या करने वाले विजय यादव ने खुलासा किया कि नेपाल में असलम नामक व्यक्ति ने बदन सिंह से उसकी मुलाकात कराई थी। 50 लाख रुपये में जीवा की हत्या की सुपारी ली थी। इसी आधार पर बदन सिंह का नाम जांच में बढ़ा दिया ।
स्पेशल टीम हो गई थी फेल
मेरठ में कुछ समय पहले बद्दो की धरपकड़ के लिए एक स्पेशल पुलिस टीम बनाने का दावा किया गया। इस टीम ने बदन सिंह की लोकेशन नेपाल और हिमाचल में होने की बात कही थी। हालांकि धरपकड़ के नाम पर टीम आज तक कुछ नहीं कर पाई। पुलिस के पास बदन सिंह से जुड़ा कोई बड़ा इनपुट कभी नहीं रहा।
बदन सिंह पर पांच लाख रुपये का इनाम है। एसटीएफ उसकी तलाश में लगी है और धरपकड़ के लिए प्रयास किया जा रहा है।
- ब्रिजेश सिंह, एएसपी, एसटीएफ मेरठ यूनिट
.jpeg)
No comments:
Post a Comment