Monday, September 4, 2023

तनाव के अच्छे पक्ष को देखें

 तनाव के अच्छे पक्ष को देखें

 

तनाव के अच्छे पक्ष को देखें

तनाव का असर कैसा होगा यह हमारे नजरिये पर भी निर्भर करता है। यह बेचैनी बढ़ा सकता है और कार्यक्षमता को बढ़ाने वाला भी हो सकता है। अच्छी बात यह है कि लोगों को यह सिखाया जा सकता है कि वे तनाव के अच्छे पक्ष को देखने का अभ्यास करें। तनाव एक भावनात्मक प्रतिक्रिया है, जो किसी चुनौती के समय उत्पन्न होती है। जर्नल ऑफ एक्सपेरिमेंटल साइकोलॉजी जनरल में आलिया क्रम और सहायक पीटर सेलोवी कहते हैं, ‘तनाव के संबंध में लोगों के दो दृष्टिकोण देखने को मिलते हैं। एक, लोगों का फोकस केवल तनाव के नेगेटिव पहलू पर होता है, ऐसे में उनकी कोशिश किसी भी तरह से अपने तनाव को कम करने की होती है। दूसरा, जब हम तनाव के कारण उत्पन्न ऊर्जा को प्रभावी ढंग से इस्तेमाल किए जाने पर जोर देते हैं। पेपर में यह भी कहा गया है कि तनाव ऐसा कारक है, जिसका दीर्घकाल में अपने प्रदर्शन और उसके प्रभाव को बढ़ाने में इस्तेमाल किया जा सकता है। आलिया कहती हैं कि लोग यह तय कर सकते हैं कि उन्हें तनावपूर्ण स्थितियों में कैसी प्रतिक्रिया देनी है। कई बार तनाव बहुत अधिक हावी हो जाता है, जिसके कारण हमारे काम पर बुरा असर पड़ने लगता है, ऐसे में उसे खुद पर हावी होने से रोकना आना बहुत काम आता है।

No comments: