

लखनऊ news समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा लोकतंत्र की हत्या करने पर उतारू है। भाजपा का आचरण संविधान विरोधी है। सत्ता के अहंकार में भाजपा मदान्ध है। भाजपा जनता के अधिकारों को छीन रही है। पूरा देश भाजपा के तानाशाही व्यवहार को देख रहा है। भाजपा सत्ता का दुरुपयोग कर रही है। घोसी में वह चुनाव हार रही है इसलिए समाजवादी पार्टी पर झूठे आरोप लगा रही है।
अखिलेश यादव ने घोसी उपचुनाव की पूर्व संध्या पर कहा कि लोकतंत्र में वोट का अधिकार जनता का सबसे बड़ा अधिकार है। भाजपा सरकार जनता के सर्वोच्च अधिकार को भी छीनकर तानाशाही सरकार की स्थापना करना चाहती है। इस बार घोसी की जनता एकजुट होकर अपने वोट के अधिकार से लोकतंत्र विरोधी भाजपा को हराकर जवाब देगी। भाजपा घोसी विधानसभा उपचुनाव में तांडव कर रही है। पुलिस-प्रशासन को भाजपा कार्यकर्ता की तरह प्रयोग कर रही है। भाजपा सरकार के इशारे पर पुलिस-प्रशासन समाजवादी पार्टी समर्थकों और कार्यकर्ताओं को फर्जी तरीके से गिरफ्तार कर रही है।
अखिलेश यादव ने कहा कि घोसी विधानसभा उपचुनाव में भाजपा मतदान के पूर्व प्रशासन के द्वारा मतदाताओं को डराने का काम कर सेवा नियमावली के विरुद्ध आचरण कर रही है। उन्होंने घोसी के मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि किसी के दबाव में न आए।
No comments:
Post a Comment