Monday, September 18, 2023

पार्टी के अंदर निजी विचार नहीं चलेंगे मल्लिकार्जुन खड़गे


कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में पार्टी नेताओं को अनुशासन का पाठ पढ़ाया 

पार्टी के अंदर निजी विचार नहीं चलेंगे मल्लिकार्जुन खड़गे

 
पार्टी के अंदर निजी विचार नहीं चलेंगे मल्लिकार्जुन खड़गे
हैदराबाद में रविवार को कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे। ● एएनआई

महिला आरक्षण विधेयक पारित करने की मांग

कांग्रेस ने रविवार को केंद्र सरकार से फिर आग्रह किया कि संसद के विशेष सत्र में महिला आरक्षण विधेयक को पारित कराया जाए, जो पहले से ही राज्यसभा में पारित हो चुका है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने रविवार को एक्स पर पोस्ट किया कि कांग्रेस कार्य समिति ने यह मांग की है कि संसद के विशेष सत्र के दौरान महिला आरक्षण विधेयक को पारित किया जाना चाहिए।

हैदराबाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को बेहद सख्त लहजे में अनुशासन का पाठ पढ़ाया है। उन्होंने साफ कर दिया कि अब पार्टी के अंदर निजी विचार नहीं चलेंगे। नेताओं और कार्यकर्ताओं को पार्टी लाइन पर ही अपनी बात रखनी होगी। इसके साथ उन्होंने पार्टी नेताओं को जनता के संपर्क में रहने की नसीहत भी दी।

खड़गे ने कहा कि पार्टी नेताओं को व्यक्तिगत मतभेदों को दूर रखकर कांग्रेस की सफलता को प्राथमिकता देनी चाहिए। कांग्रेस कार्यसमिति की विस्तारित बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 महात्मा गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष बनने की शताब्दी वर्ष है। ऐसे में 2024 में भाजपा को सत्ता से बेदखल करना महात्मा गांधी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि देश बदलाव चाहता है। हिमाचल और कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस की जीत इसका प्रमाण है। पर इसके लिए हमें कड़ी मेहनत करनी होगी। पार्टी को 18 से 25 वर्ष के युवाओं तक पहुंचना होगा और उन्हें विचारधारा के बारे में बताना होगा। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को अनुशासन का पाठ पढ़ाते हुए खड़गे ने कहा कि हम सब को अनुशासन में रहना होगा। हमें अपनी वाहवाही के लिए ऐसा नहीं करना चाहिए, जिससे पार्टी को नुकसान हो।

खड़गे ने कहा, खुद को अनुशासित रखेंगे तभी लोग पार्टी और हमारा अनुकरण करेंगे और हमारी बात मानेंगे। लोकतंत्र को बचाने के मकसद से केंद्र सरकार को सत्ता से हटाने के लिए पूरी ताकत झोंकनी चाहिए। जिन राज्यों में पार्टी की सरकार है, वहां उनके अच्छे कामों को प्रचारित करना होगा। इसके साथ लोगों को यह भी बताना है कि केंद्र सरकार कैसे हमारी सरकारों की प्रगति में रोड़े डालती है। जहां हम विपक्ष में हैं, वहां हमें सत्तारूढ़ दल की खामियों को बेनकाब करना है।


रिजर्वेशन वाले कोच में चढ़े किसान, सीटों पर जमाया कब्जा, यात्रियों को नहीं मिली जगह, जीआरपी और आरपीएफ से भी हुई झड़प

किसानों का नौचंदी पर कब्जा, लखनऊ कूच

किसानों का नौचंदी पर कब्जा, लखनऊ कूच
रविवार को सिटी स्टेशन पहुंचे किसानों, भाकियू कार्यकर्ताओं ने नौचंदी एक्सप्रेस पर कब्जा कर लिया, इस दौरान हंगामे की स्थिति रही।
किसानों का नौचंदी पर कब्जा, लखनऊ कूच
रविवार को भाकियू कार्यकर्ताओं के साथ सिटी स्टेशन पहुंचे गौरव टिकैत।
किसानों का नौचंदी पर कब्जा, लखनऊ कूच

सिटी स्टेशन के प्लेटफार्म पर गुड़गुड़ाया हुक्का

सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान वर्जित होने के बावजूद किसानों ने हुक्के को प्लेटफार्म पर रखकर गुड़गुड़ाया और ट्रेन में लेकर लखनऊ रवाना हो गए। किसानों की भारी भीड़ के आगे जीआरपी और आरपीएफ जवान भी कुछ नहीं कर सके। यात्री अपनी सीट दिलाने की मांग करते रहे, लेकिन पुलिस कुछ नहीं कर सकी।

ये भाकियू पदाधिकारी हुए रवाना

हर्ष चहल, संजय दौरालिया, राजकुमार करनावल, प्रशांत सकौती, विनेश प्रधान, गजेंद्र दबथुआ, जगबीर राठी, रामबोस दबथुआ, जवाहर सिंह जिटौली, बबलू जिटौली, सुशील पटेल, नरेश मवाना, विजयपाल घोपला, महकार सिंह, जगशोरण आदि भाकियू पदाधिकारी लखनऊ रवाना हुए।

नौचंदी के कोचों में किसानों का कब्जा रिजर्वेशन वाले रह गए स्टेशन पर

मेरठ। नौचंदी एक्सप्रेस के कोचों में किसानों की मनमानी के चलते जिसे जहां जगह मिली वहीं बैठ गए। स्टेशन पर जीआरपी ने मुश्किल से व्यवस्था बनाई। कुछ ऐसे यात्री थे जिनका नौचंदी एक्सप्रेस में रिजर्वेशन था और वह ट्रेन से सफर नहीं कर पाए। ट्रेन जाने के बाद यात्रियों ने स्टेशन पर हंगामा कर दिया। स्टेशन अधीक्षक आरपी सिंह ने बताया कि भीड़ के चलते स्टेशन पर व्यवस्था बनाने में मशक्कत करनी पड़ी। रेलवे नियम के तहत जो यात्री स्टेशन पर रह गए, उनको रिफंड कराने का प्रयास किया जाएगा।

मेरठ लखनऊ के ईको गार्डन में सोमवार को होने वाली भाकियू की किसान महापंचायत के लिए रविवार को सैकड़ों किसान हुक्का लेकर नौचंदी एक्सप्रेस से लखनऊ कूच कर गए। किसानों ने नौचंदी एक्सप्रेस पर कब्जा कर लिया। बिना रिजर्वेशन के किसानों ने कोच कब्जा लिए। इससे आम यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा और दर्जनों यात्री स्टेशन पर ही रह गए। कई किसानों की यात्रियों से सीट को लेकर नोकझोंक भी हुई। आरपीएफ और जीआरपी जवानों से किसानों की झड़प हुई। लेकिन किसानों ने कब्जाए कोच नहीं छोड़े। रिजर्वेशन के बाद भी लखनऊ नहीं जा सके यात्रियों ने स्टेशन अधीक्षक कार्यालय पर हंगामा काटा और रिफंड की मांग की।

सोमवार को भारतीय किसान यूनियन की लखनऊ के ईको गार्डन में किसान महापंचायत है। रविवार को मेरठ जनपद के सैकड़ों किसान जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी और सत्यवीर जंगेठी के नेतृत्व में नारे लगाते हुए सिटी स्टेशन पर पहुंचते रहे। शाम 6 बजे तक सैकड़ों किसान स्टेशन पर एकत्र हो गए।

सवा छह बजे नौचंदी एक्सप्रेस के प्लेटफार्म पर आते ही किसानों ने उसे कब्जा लिया। काफी किसान एक एसी कोच में भी घुस गए। उन्हें वहां से निकालने के लिए जीआरपी और आरपीएफ जवानों ने मनाया, लेकिन वे नहीं माने और एसी कोच में बैठकर रवाना हो गए।


फेफड़े की गांठ पर डॉ वीरोत्तम का व्याख्यान

 मेरठ जयपुर के सवाई मान सिंह मेडिकल कॉलेज में चार दिवसीय ब्रॉन्को पल्मोनरी वर्ल्ड कॉफ्रेंस में डॉ वीरोत्तम तोमर ने छाती रोगों को जल्दी पकड़ने की नवीन तकनीकों को किस प्रकार उपयोग में लाया जाए विषय पर व्याख्यान दिया। डॉ. तोमर ने इबस (एंडोब्रॉन्कियल अल्ट्रासाउंड) विधि की विशेष तकनीक से पहचाना जा सकता है। 
फेफड़े की गांठ पर डॉ वीरोत्तम का व्याख्यान




उत्तर प्रदेश पैरा क्रिकेट टीम में सोनू गौतम का चयन

अम्बेडकरनगर गिरफ्त से भागने की कोशिश में लगी गोली, एसओ निलंबित

सितंबर में डीजल की बिक्री घटी

 

No comments: