आज का अखबार की ताजा खबर एक साथ चुनाव लोकतंत्र पर हमला विपक्ष

नई दिल्ली,विपक्षी नेताओं ने ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ को लेकर रविवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा। सभी ने एक सुर में इस विचार को खारिज करते हुए इसे लोकतंत्र पर हमला करार दिया।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि इंडिया भारत है और यह राज्यों का संघ है। एक देश, एक चुनाव का विचार भारतीय संघ और इसके सभी राज्यों पर हमला है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने भी एक राष्ट्र, एक चुनाव के लिए समिति गठित करने के समय पर सवाल उठाए हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी पहले ही इसको लेकर बनाई गई समिति से खुद को अलग कर चुके हैं।
जयराम रमेश ने कहा कि एक राष्ट्र, एक चुनाव के लिए उच्चस्तरीय समिति के गठन का वक्त बेहद संदेहास्पद है। समिति के संदर्भ की शर्तों ने पहले ही इसकी सिफारिश तय कर दी है। समिति की संरचना भी ऐसी है कि तोहफे में मिली हो। अधीर रंजन चौधरी ने समिति का हिस्सा नहीं बनकर सही किया।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक देश, एक चुनाव के औचित्य पर सवाल उठाते हुए कहा कि इससे आम आदमी को क्या मिलेगा। एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने रविवार को कहा कि एक राष्ट्र, एक चुनाव की अवधारणा देश में बहुदलीय संसदीय लोकतंत्र और संघवाद के लिए त्रासदी होगी।
No comments:
Post a Comment