मोदी से मुलाकात में बाइडन ने यूएनएससी में स्थायी सीट पर समर्थन दिया



नई दिल्ली अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन जी-20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने शुक्रवार को पहली बार भारत दौरे पर पहुंचे। देर शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता में शामिल हुए। दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग, निवेश, कारोबार और आपसी सहयोग समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई। दोनों राष्ट्राध्यक्षों ने दुनिया के सामने आ रही चुनौतियों के लिए मिलकर समाधान खोजने पर जोर दिया।
द्विपक्षीय वार्ता में अमेरिकी राष्ट्रपति ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सीट पर भारत के दावे का समर्थन किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत-अमेरिका के बीच मित्रता दुनिया की भलाई को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाती रहेगी।
क्वाड के महत्व पर जोर मोदी और बाइडन ने स्वतंत्र, खुले, समावेशी हिंद-प्रशांत के समर्थन में क्वाड के महत्व को दोहराया। संयुक्त बयान में कहा गया, प्रधानमंत्री 2024 में भारत की मेजबानी में क्वाड सम्मेलन में अमेरिकी राष्ट्रपति के स्वागत को उत्सुक हैं। अमेरिका ने चंद्रयान-3 और आदित्य मिशन की सफलता के लिए भारत को बधाई दी। जी20 के आयोजन की सराहना की। दोनों नेताओं के बीच रक्षा, अंतरिक्ष एवं कृत्रिम बुद्धिमता के क्षेत्र में सहयोग को लेकर भी चर्चा हुई। जून में मोदी की अमेरिका यात्रा के दौरान हुए रक्षा सौदों पर चर्चा हुई।
सहयोग बढ़ेगा मोदी ने एक्स पर कहा कि मुलाकात बेहद सार्थक रही। बाइडन ने लिखा कि दोनों देशों के बीच साझेदारी और मजबूत होगी।
बैठक में अमेरिकी वित्त मंत्री जेनेट येलेन, विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन थे, जबकि भारतीय प्रतिनिधिमंडल में विदेश मंत्री एस जयशंकर और एनएसए अजित डोभाल शामिल थे।
यूक्रेन युद्ध पर केंद्र के रुख से पूर्व पीएम मनमोहन सहमत
नई दिल्ली न्यूज पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने रूस-यूक्रेन युद्ध के माहौल में केंद्र सरकार के रुख पर सहमति जताई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोनों मुल्कों से शांति की अपील करते हुए अपने हितों को पहले स्थान पर रखकर सही काम किया है। डॉ. मनमोहन सिंह ने एक साक्षात्कार में कहा कि जब दो देशों के बीच तनाव होता है तो अन्य देशों पर किसी एक देश का चुनाव करने का अक्सर दबाव बन जाता है।
भारत-पाक मैच के लिए नियम बदले 09/09/2023
No comments:
Post a Comment