Monday, September 4, 2023

सुपर चार का टिकट कटाने उतरेगा भारत

 ●नेपाल पर बड़ी जीत से अगले दौर में पहुंच जाएगी भारतीय टीम ●पहली बार दोनों टीमें आज एक-दूसरे के आमने-सामने होंगी

सुपर चार का टिकट कटाने उतरेगा भारत
 
सुपर चार का टिकट कटाने उतरेगा भारत
सुपर चार का टिकट कटाने उतरेगा भारत
सुपर चार का टिकट कटाने उतरेगा भारत
सुपर चार का टिकट कटाने उतरेगा भारत
सुपर चार का टिकट कटाने उतरेगा भारत

पल्लेकेले (श्रीलंका), एजेंसी। टीम इंडिया सोमवार को पहली बार टूर्नामेंट में खेल रहे नेपाल के खिलाफ बड़ी जीत के साथ सुपर चार का टिकट कटाने उतरेगी। रोहित शर्मा की टीम का पाक के खिलाफ पहला मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था।

पाक ग्रुप ए से पहले ही सुपर चार में जगह बना चुका है। उसके दो मैचों में तीन अंक हैं। भारत का एक अंक है। यह मैच भी बारिश से रद्द हो जाता है तो भी भारत दो अंकों के साथ आगे बढ़ जाएगा। हालांकि भारतीय टीम निश्चित तौर पर इस तरह से आगे नहीं बढ़ना चाहेगी। भारत और नेपाल के बीच यह पहला मुकाबला होगा।

शीर्ष क्रम से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद पाकिस्तान के खिलाफ मैच में भारत के लिए कुछ सकारात्मक पहलू रहे, जिन्हें वह टूर्नामेंट में आगे भी जारी रखना चाहेगा। पाकिस्तान के तेज गेंदबाजों शाहीन शाह अफरीदी और हारिस रऊफ ने भारत का शीर्ष क्रम थर्राकर एक समय उसका स्कोर चार विकेट पर 66 रन कर दिया था।

नौसिखिया नेपाल के खिलाफ अब शीर्ष क्रम से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। इस टीम के खिलाफ भारतीय बल्लेबाज बड़ी पारियां खेलकर लय पाना चाहेंगे। रोहित और कोहली को विंडीज के खिलाफ विश्राम दिया गया था जबकि श्रेयस चोट से उबरने के बाद वापसी कर रहे हैं। इन तीनों बल्लेबाजों के पास नेपाल के खिलाफ बड़ा स्कोर बनाने का मौका होगा।

ईशान-हार्दिक रंग में पहली बार पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने वाले ईशान किशन और ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या पूरी तरह से रंग में हैं। पाक के खिलाफ इन दोनों ने शानदार शतकीय साझेदारी कर टीम को संकट से निकाला। यह दोनों अपनी लय बरकरार रखना चाहेंगे। ईशान ने विशेषकर प्रभावशाली बल्लेबाजी की। उन्होंने टीम की मध्यक्रम की चिंता को दूर कर दिया है। नेपाल का गेंदबाजी आक्रमण पाक की तरह मजबूत नहीं है। ऐसे में ईशान आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करके अपने नाम के आगे कुछ रन जोड़ना चाहेंगे। इसी तरह से हार्दिक की अर्धशतकीय पारी से टीम प्रबंधन खुश होगा। उन्होंने पहले ईशान के सहयोगी की भूमिका बखूबी निभाई और बाद में आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की।

बुमराह पर रहेगी निगाह भारत को हालांकि यह निराशा होगी उसके गेंदबाजों को पाक के बल्लेबाजों के सामने अपना कौशल दिखाने का मौका नहीं मिला। टीम प्रबंधन यह देखने के लिए बेताब होगा कि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह 10 ओवर करने और 50 ओवर तक क्षेत्ररक्षण करने में किस हद तक सक्षम हैं।

इफरान पठान को पीछे छोड़ सकते हैं जडेजा

रवींद्र जडेजा वनडे एशिया कप में सर्वाधिक विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बनने से सिर्फ चार विकेट दूर हैं। उन्होंने अब तक 15 मैच में 4.34 की इकोनॉमी से 19 विकेट चटकाए हैं। वह चार और विकेट लेते ही इरफान पठान (22 विकेट, 2004 से 12) का 11 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ देंगे। सचिन तेंदुलकर 23 मैच में 4.76 की इकोनॉमी से 17 विकेट लेकर तीसरे नंबर पर हैं। एशिया कप में सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन के नाम है। उन्होंने 24 मैच में 3.75 की इकोनॉमी से 30 विकेट लिए हैं। उनके अलावा कोई 30 का आकड़ा नहीं छू सका है।

कोहली बनेंगे 13 हजारी

विराट कोहली 13 हजार वनडे रन पूरे करने से 98 रन दूर हैं। अब तक उन्होंने 276 मैच में 57.08 की औसत से 12,902 रन बनाए हैं। इसमें 46 शतक और 65 अर्धशतक है। वह अगर नेपाल के खिलाफ 98 रन बना लेते हैं तो 13 हजार रन बनाने वाले दूसरे भारतीय और कुल पांचवें क्रिकेटर बन जाएंगे। यह उनकी 267वीं पारी होगी और वह सबसे कम पारियों में यह मुकाम हासिल करने वाले क्रिकेटर बन जाएंगे। वह सचिन तेंदुलकर (321 पारियां) को पीछे छोड़ देंगे।

No comments: