वयुधैव कुटुम्बकम् ONE EARTH ONE FAMILY ONE FUTURE
Today news
आज की ताजा खबर 10|09|2023
प्रयास: जैव ईंधन के लिए वैश्विक गठबंधन का ऐलान
भारत से यूरोप तक कॉरिडोर बनेगा
1 जी20 शिखर सम्मेलन में ऐलान नई दिल्ली घोषणापत्र पर सहमति
नई दिल्ली news भारत मैदान स्थित भारत मंडपम में जो 20 शिखर सम्मेलन की शुरुआत हुई। पहले दिन विभिन्न देशों के राष्ट्र की मौजूदगी में 37 पृष्ठों के नई दिल्ली हम इसके अलावा भारत से मध्य पूर्व और यूरोप को जोड़ने वाले भारत मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारे की घोषणा की गई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आर्थिक तारे का ऐलान करते हुए कहा कि इससे वैश्विक बुनियादी ढांचे निवेश के लिए साझेदारी आवाजाही और सतत विकास को नई दिशा मिलेगी उन्होंने कहा ने बड़े कदम के साथ हम भविष्य के विकास के लिए बी यो रहे हैं। यह लिगारा आपसी श्वास मजबूत करने में बड़ी भूमिका निभाएगा। उन्होंने पीजीआई की अध्यक्षता में शनिवार को प्रतांचे और निवेश के लिए साझेदारी) के जरिए बसाउ देशों में बुनियादी ढांचे का अंतर भरने में हम बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। कॉरिडोर के निर्माण में भारत, अमेरिका, संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब, यूरोपीय संघ, फ्रांस, इटली, जर्मनी की भागीदारी होगी।इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि गलियारे के प्रमुख हिस्से के रूप में हम जहाजों और रेलगाड़ियों में निवेश कर रहे हैं। इससे व्यापार आसान होगा। यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेवेन ने फैसले को ऐतिहासिक बताया। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा, यह पहले वैश्विक हरित व्यापार मार्ग से संबंधित है।
ये प्रस्ताव स्वीकार
●दहशतगर्दों के पनाहगारों पर चोट और आतंक के सभी रूपों से लड़ाई का संकल्प
●अर्थव्यवस्था को रफ्तार देने में निजी क्षेत्र की भागीदारी बढ़ाने पर जोर कम विकसित देशों को आर्थिक मदद पर ध्यान
●महिला सशक्तीकरण के लिए नया कार्यसमूह पर सहमति
●भ्रष्टाचार से निपटने को कानून प्रवर्तन से संबंधित अंतरराष्ट्रीय सहयोग और सूचना तंत्र मजबूत किया जाएगा
●जी20 देशों को ऋण जाल से बाहर निकालने के लिए पुख्ता रणनीति तैयार की जाएगी
●क्रिप्टोकरंसी के विनियमन पर सदस्य देशों में सहमति बनी
●बेरोजगारी से लड़ने के लिए जी20 देशों के बीच नौकरी का डाटाबेस तैयार किया जाएगा
"नई दिल्ली घोषणापत्र अपनाने के साथ ही इतिहास रच गया। हम एक बेहतर, अधिक समृद्ध और सामंजस्यपूर्ण भविष्य के लिए एकसाथ काम करने का संकल्प लेते हैं।,
नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री
"प्रस्तावित आर्थिक कॉरिडोर को दुनिया 66 आदेश मिलकर बनाएंगे। यह भारत के से इजरायल और यूरोप तक जाएगा। आने वाली पीढ़ियां इस ऐतिहासिक फैसले को याद रखेंगी।,
जो बाइडन अमेरिका के राष्ट्रपति
"20 के नेता अत्यधिक चुनौतियों वाले समय में मिल रहे हैं। दुनिया नेतृत्व प्रदान करने के लिए एक बार फिर जी20 की ओर देख रही है।,
ऋषि सुनक ब्रिटेन के प्रधानमंत्री
"मैं उन लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने आर्थिक कॉरिडोर की स्थापना के लिए यहां तक पहुंचने में अहम योगदान दिया।,
सलमान सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन
"भारत-मध्य पूर्व यूरोप इकॉनमी कॉरिडोर ऐतिहासिक है। इससे व्यापार में मजबूती आएगी। साथ ही यात्रा के समय में कमी आएगी।,
उर्सुला वॉन डेर लेयेन यूरोपीय संघ अध्यक्ष
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जी-20 सैटेलाइट
मिशन का प्रस्ताव रखा।,
जी-20 नेताओं की पत्नियों ने देश की समृद्ध कृषि व्यवस्था को समझा,
अफ्रीकी संघ को शामिल करना रणनीतिक लिहाज से अहम,
दिल्ली में जी-20 बैठक के अहम फैसलों पर दुनिया की नजर,
प्रयास: जैव ईंधन के लिए वैश्विक गठबंधन का ऐलान
नई दिल्ली वि.सं भारत ने वैश्विक जैव ईंधन गठबंधन की शुरुआत करते हुए सभी देशों से इससे जुड़ने का आह्वान किया। इसके तहत पेट्रोल में एथेनाल या किसी अन्य जैव ईंधन को 20 फीसदी तक मिश्रित करने का प्रावधान है। इसका मकसद जलवायु खतरों से निपटने के लिए हरित ईंधन के इस्तेमाल को बढ़ावा देना है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जी-20 के पहले सत्र 'एक धरती' में संबोधन के दौरान शनिवार को यह प्रस्ताव रखा। उन्होंने कहा, समय की मांग है कि सभी देश ईंधन मिश्रण क्षेत्र में साथ काम करें। हमारा प्रस्ताव है कि पेट्रोल में इथेनॉल ब्लेंडिंग को वैश्विक स्तर पर 20 फीसदी तक ले जाने के लिए पहल की जाए।
जैव ईंधन गठबंधन
रात्रिभोज में खड़गे को नहीं बुलाए जाने पर कांग्रेस नाराज
नई दिल्ली कांग्रेस ने जी-20 रात्रिभोज में राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को आमंत्रित नहीं किए जाने पर सरकार की आलोचना की है। छत्तीसगढ़ और राजस्थान के मुख्यमंत्री पहले ही राजकीय रात्रिभोज में शामिल नहीं होने का ऐलान कर चुके हैं।
हालांकि, पार्टी का कहना है कि रात्रिभोज में हिस्सा लेना है या नहीं, यह पूरी तरह मुख्यमंत्रियों पर निर्भर है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने ट्वीट कर कहा, वह कल्पना नहीं कर सकते हैं कि किसी अन्य लोकतांत्रिक देश की सरकार विश्व नेताओं के लिए राजकीय रात्रिभोज में विपक्ष के मान्यता प्राप्त नेता को आमंत्रित नहीं करेगी।
No comments:
Post a Comment