आपका भाई हूँ स्पोर्ट करो यार🙏 ब्लॉग को ध्यान से पढें आपके काम की खबर मिल सकती है
Sunday, September 10, 2023
IND vs PAK Live Match Score: कोलंबो में कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड, आंकड़ों के खेल में पाकिस्तान पर हावी रही है रोहित की पलटन
IND vs PAK Live Match Score: कोलंबो में कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड, आंकड़ों के खेल में पाकिस्तान पर हावी रही है रोहित की पलटन
Asia Cup 2023 Super-4 IND vs PAK Live Score: एशिया कप 2023 के सुपर-4 के तीसरे मैच में भारत और पाकिस्तान एक दूसरे के आमने-सामने होंगे। यह दूसरी बार होगा, जब दोनों देशों के बीच मुकाबला खेला जाएगा। पहली बार जब भारत-पाकिस्तान एक दूसरे के आमने-सामने आए थे तो बारिश की वजह से मैच पूरा नहीं हो पाया था।
HighLights
एशिया कप 2023 के सुपर-4 राउंड में भारत की भिड़ंत पाकिस्तान के साथ है।
बारिश के लगातार खलल को देखते हुए मैच के लिए रिजर्व-डे रखा गया है।
सुपर-4 के पहले मैच में पाकिस्तान ने दर्ज की है जीत।
IND vs PAK Live Score: एशिया कप 2023 (Asia Cup 2023) के सुपर-4 के मैच शुरू हो गए हैं। तीसरे मैच में भारत-पाकिस्तान एक दूसरे के आमने-सामने होंगे। लीग मुकाबले में दोनों के बीच खेला गया मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था।
श्रीलंका में खराब मौसम को देखते हुए 10 सितंबर को होने वाले भारत-पाकिस्तान मैच के लिए रिजर्व डे रखा गया है। अगर, बारिश मैच में खलल डालती है तो हाई-वोल्टेज मैच अगले दिन वहीं, से मैच शुरू होगा, जहां से मैच रोका गया था।
लीग मैच के दौरान भारतीय बल्लेबाजी औसत रही थी। शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ और नसीम शाह के आगे रोहित, विराट कोहली, शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर बेबस नजर आए थे। सुपर-4 में जीत दर्ज करने के लिए भारतीय टीम को दमदार प्रदर्शन करना होगा।
02:02 PM, 10 Sep 2023
IND vs PAK Live Score: कोहली को खेलनी होगी 'विराट' पारी
विराट कोहली को आज बल्ले से रंग जमाना होगा। इतिहास गवाह है कि जब कोहली का पाकिस्तान के खिलाफ बोलता है, तो टीम इंडिया की जीत पक्की रहती है। पिछले मैच में विराट सस्ते में पवेलियन लौटे थे, लेकिन आज मौका अच्छा है।
01:41 PM, 10 Sep 2023
IND vs PAK Live Score: कोलंबो में कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड
वनडे एशिया कप के इतिहास में भारत-पाकिस्तान की भिडंत कुल 14 बार हुई है, जिसमें से 7 मैचों में जीत टीम इंडिया के हाथ लगी है। वहीं, 5 मुकाबले में पड़ोसी मुल्क ने मैदान मारा है, जबकि दो मैच बारिश की भेंट चढ़े हैं।
01:26 PM, 10 Sep 2023
IND vs PAK Live Score: कोलंबो में कैसा है भारत-पाकिस्तान का रिकॉर्ड
कोलंबो में भारतीय टीम ने अब तक कुल 23 वनडे मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि इस मैदान पर टीम को 19 मैचों में हार का भी सामना करना पड़ा है। वहीं, पाकिस्तान ने 14 में जीत, तो 8 मैचों में हार का मुंह देखा है।
12:56 PM, 10 Sep 2023
IND vs PAK Live Score: राहुल को मौका देना हो सकता है रिस्की
केएल राहुल को अगर पाकिस्तान के खिलाफ आज प्लेइंग इलेवन में उतारा जाता है, तो यह काफी रिस्की फैसला भी हो सकता है। राहुल काफी लंबे समय से बाहर चल रहे हैं और उन्होंने मैच प्रैक्टिस ना के बराबर की है। राहुल से बेहतर विकल्प ईशान किशन ही इस समय नजर आ रहे हैं।
12:31 PM, 10 Sep 2023
IND vs PAK Live Score: मौसम को लेकर आई गुड न्यूज
कोलंबो के आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में मौसम एकदम साफ दिख रहा है। धूप खिली हुई है और भारत और पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश होने के चांस ना के बराबर हैं। खैर यह मौसम बस बरकरार भी रहे।
11:58 AM, 10 Sep 2023
IND vs PAK Live Score: टॉस जीतना होगा जरूरी
भारत-पाकिस्तान मैच में टॉस काफी अहम रोल अदा कर सकता है। आर प्रेमदासा मैदान पर पहले बैटिंग करने वाली टीम की बल्ले-बल्ले रही है। वहीं, रनों का पीछा करना इस ग्राउंड पर कतई आसान नहीं होता है।
11:16 AM, 10 Sep 2023
IND vs PAK Live Score: पाकिस्तान की सबसे बड़ी समस्या
पाकिस्तान के साथ एशिया कप में दिक्कत यह रही है कि टीम बीच के ओवर्स में विकेट निकलाने में नाकाम रही है। भारत के खिलाफ खेले गए मैच में भी यही समस्या सामने आई थी। ऐसे में इसका हल कप्तान बाबर आजम को निकालना होगा।
10:47 AM, 10 Sep 2023
IND vs PAK Live Score: बुमराह पर होगा दारोमदार
जसप्रीत बुमराह का समय से टीम के साथ जुड़ जाना रोहित एंड कंपनी के लिए बड़ा बूस्टर है। बुमराह अपना दिन होने पर किसी भी बैटिंग ऑर्डर को तहस-नहस करने का माद्दा रखते हैं। बाबर आजम और रिजवान को सस्ते में पवेलियन भेजने की जिम्मेदारी बूम-बूम के कंधों पर ही होगी।
10:16 AM, 10 Sep 2023
IND vs PAK Live: ईशान या राहुल किसे मिलेगी जगह?
कप्तान रोहित शर्मा के सामने समस्या यह होगी कि ईशान किशन और केएल राहुल में से किसे प्लेइंग इलेवन में उतारा जाए। ईशान ने पहले मैच में शानदार पारी खेली थी। हालांकि, नंबर पांच पर केएल राहुल का रिकॉर्ड बड़ा तगड़ा रहा है।
09:36 AM, 10 Sep 2023
IND vs PAK Live: कोलंबो में खिल आई है धूप
कोलंबो से अच्छी खबर यह है कि सूरज मामा दर्शन दे चुके हैं। यानी धूप खिल रही है। हालांकि, बादलों का आना-जाना भी लगा हुआ है। खैर मैच के समय पर मौसम कैसा रहेगा यह सबसे अहम चीज है।
08:42 AM, 10 Sep 2023
IND vs PAK Live Score: बाएं हाथ के तेज गेंदबाज से बचकर रहना कोहली-रोहित
बाएं हाथ के तेज गेंदबाज के सामने विराट कोहली और रोहित शर्मा बुरी तरह से फेल रहे हैं। साल 2021 से कोहली लेफ्ट आर्म पेसर के खिलाफ अपना विकेट 4 बार गंवा चुके हैं, तो रोहित छह बार पवेलियन लौटे हैं।
08:17 AM, 10 Sep 2023
IND vs PAK Live Score: फॉर्म में पाकिस्तान का पेस अटैक
पाकिस्तान का पेस अटैक एशिया कप 2023 में बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूटा है। शाहीन अफरीदी, नसीम शाह और हैरिस रऊफ मिलकर 23 विकेट टूर्नामेंट में निकाल चुके हैं।
07:57 AM, 10 Sep 2023
IND vs PAK Live Score: स्पिनर्स का रहता है कोलंबो में बोलबाला
भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला आज कोलंबो में खेला जाना है। कोलंबो की पिच पर स्पिनर्स का बोलबाला रहता है और बल्लेबाजों को एक-एक रन के लिए संघर्ष करना पड़ता है।
01:07 AM, 10 Sep 2023
dify IND vs PAK Live Match Score: रोहित एंड कपंनी को दी शोएब अख्तर ने धमकी
एशिया कप 2023 में एक बार फिर भारत पाकिस्तान की टीम आमने-सामने होने जा रही है। शोएब काफी सालों बाद भारत-पाकिस्तान का मैच देखने के लिए कोलंबो पहुंचे हैं। ऐसे में शोएब ने भारत को पाकिस्तान से बचने की चेतावनी दी है। वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वारयल हो रहा है।
12:18 AM, 10 Sep 2023
IND vs PAK Live Match Score: बारिश नहीं बनेगी बाधा
10 सितंबर को एक बार फिर दोनों टीमें आपस में भिड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। ऐसे में एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) ने क्रिकेट प्रशंसकों को बड़ी राहत दी है। भारत और पाकिस्तान के बीच सुपर 4 मैच के लिए एसीसी ने रिजर्व डे देने की घोषणा की है।
11:39 PM, 10 Sep 2023
IND vs PAK Live Match Score: भारत के खिलाफ मैच पर बोले बाबर आजम
एशिया कप 2023 में भारत और पाकिस्तान की टीम दूसरी बार भिड़ने को तैयार हैं। बाबर आजम ने कहा, "पाकिस्तान और श्रीलंका में लगातार क्रिकेट खेलने के चलते आप कह सकते हैं कि भारत के खिलाफ हमारा पलड़ा भारी रहेगा।
11:08 PM, 10 Sep 2023
IND vs PAK Live Match Score: प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले शुभमन गिल
शुभमन गिल से सवाल किया गया कि किया नेट्स पर लेफ्ट ऑर्म फॉस्ट बॉलर को नहीं खेल रहे तो क्या मैच के दौरान बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी की गेंदबाजी से फर्क पड़ता है। इस सवाल के जवाब में शुभमन गिल ने कहा कि उतना फर्क नहीं पड़ता।
10:32 PM, 10 Sep 2023
IND vs PAK Live Match Score: क्या होगा मौसम का हाल
भारत और पाकिस्तान के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला श्रीलंका के आर प्रेमदासा स्टेडियम कोलंबो में खेला जाएगा। हालांकि, इस महामुकाबले पर बारिश का खतरा है मंडरा रहा है।
कोलंबो के मौसम की तो एक्यूवेदर के अनुसार यहां दिन भर बादल छाए रहेंगे और कुछ गरज के साथ बारिश हो सकती है। पूरे हफ्ते बारिश की संभावना है। मैच के दिन बारिश का 90 प्रतिशत की संभावना है।
09:56 PM, 10 Sep 2023
IND vs PAK Live Match Score: किसका चलेगा जादू
भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच सुपर-4 राउंड का यह मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। इस ग्राउंड पर आमतौर पर स्पिन गेंदबाजों का बोलबाला रहता है। बल्लेबाजों को इस मैदान पर रन बनाने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ सकता है।
09:19 PM, 10 Sep 2023
IND vs PAK Live Match Score: पाकिस्तान ने घोषित की प्लेइंग इलेवन
पाकिस्तान ने मैच से पहले ही अपनी प्लेइंग इलेवन घोषित कर दी है। बांग्लादेश के खिलाफ खेली टीम को ही बिना बदले रखा है।
No comments:
Post a Comment