Wednesday, September 6, 2023

G20 Summit : दिल्ली में 10 मिनट का सफर तय करने में लगे दो घंटे, जी-20 की तैयारियों के चलते लग रहा लंबा जाम

 G20 Summit : दिल्ली में 10 मिनट का सफर तय करने में लगे दो घंटे, जी-20 की तैयारियों के चलते लग रहा लंबा जाम

Delhi Traffic News राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण हैं। प्रगति मैदान में बने नवनिर्मित भारत मंडपम में 9-10 सितंबर को जी-20 सम्मेलन का आयोजन हो रहा है। इसमें कई देशों के मेहमान भाग लेंगे। इसे लेकर ट्रैफिक पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है। ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्जन कर लोगों को नियमों को फॉलो करने की सलाह दी है।


Delhi Traffic News : जी-20 शिखर सम्मेलन की तैयारियों के कारण एनएच-9, विकास मार्ग व आइटीओ रिंग रोड समेत नई दिल्ली जिले में विगत कई दिनों से भीषण जाम लगने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।




10 मिनट की दूरी तय करने में करीब दो घंटे का समय लग रहा है। हर दिन जी-20 के मद्देनजर सुबह से रात तक सुरक्षा अभ्यास किए जाने, सड़कों की साज सज्जा के लिए ट्रकों से गमले आदि लाने व वीवीआइपी रूटों के कारण भीषण जाम लग रहा है।

सोमवार को भी एनएच 9, रिंग रोड व विकास मार्ग पर सुबह से दोपहर तक भीषण जाम लगा रहा। मंगलवार को जाम ने लोगों को रुला दिया। एनएच 9 पर यूपी गेट से ही शुरू हुआ जाम आइपी पार्क तक लगा रहा।

इस दौरान बड़ी संख्या में एंबुलेंस भी फंसी रही। यूपी गेट से एनएच होकर रिंग रोड पर आने पर यहां भी भीषण जाम देखने को मिला।

मालवाहक वाहनों के दिल्ली में प्रवेश पर पाबंदी

रिंग रोड पर जाम लगने का कारण यह रहा कि आइपी बस डिपो के सामने दोनों तरफ की सड़कों पर सैकड़ों इलेक्ट्रिक बसें खड़ी कर दी गई थी। सड़कों पर जहां तहां गमले लगे ट्रक खड़े थे।

सात सितंबर से 10 सितंबर तक हर छोटे-बड़े मालवाहक वाहनों के दिल्ली में प्रवेश पर पाबंदी रहने के कारण बड़ी संख्या में मालवाहक वाहन गुजरते देखे गए, जिससे रिंग रोड पर जाम लगा रहा।

दिल्लीवासियों के लिए जरूरी सूचना: अफवाहों पर न दें ध्यान, G20 पर पूरी दिल्ली है खुली; जानिए कहां हैं प्रतिबंध

G20 In Delhi: तीसरी आंख से रहेगी चप्पे-चप्पे पर नजर, 4C-I से नहीं बच पाएगा परिंदा भी; एक सेकेंड में अलर्ट जारी

गाजियाबाद में डायवर्जन प्लान

  • दिल्ली के गैर गंतव्य वाहनों का प्रवेश दिल्ली सीमा में पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। सभी वाहन ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे से होकर आगे जाएंगे
  • बुलंदशहर की तरफ से आने वाले वाहन लालकुआं से दिल्ली की तरफ नहीं जाएंगे। इन वाहनों को लालकुआं से एनएच-9 से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे से होकर निकाला जाएगा
  • हापुड़ की तरफ से आने वाले वाहन डासना ईस्टर्न पेरिफेरल डासना इंटरसेक्शन से आगे दिल्ली की ओर नहीं जा सकेंगे। इन वाहनों को डासना इंटरसेक्शन से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे से होकर निकाला जाएगा
  • मेरठ की तरफ से आने वाले वाहन को दुहाई से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे से होकर निकाला जाएगा सहारनपुर, बागपत की तरफ से आने वाले वाहन पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे से आगे लोनी, दिल्ली की तरफ नहीं जाकर ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे से जाएंगे


No comments: