Sunday, September 3, 2023

हस्तिनापुर में दिनदहाड़े वृद्धा की हत्या

 पत्थर से सिर कुचला, छोटे बेटे के साथ रहती थी वृद्धा,वारदात के बाद लोगों का गुस्सा फूटा

हस्तिनापुर में दिनदहाड़े वृद्धा की हत्या
 
हस्तिनापुर में दिनदहाड़े वृद्धा की हत्या
नंगला चांद में घटना के बाद मौके पर जमा भीड़।
आज की ताजा न्यूज
आज की खबर
आज की ताजा खबर
हस्तिनापुर में दिनदहाड़े वृद्धा की हत्या
हस्तिनापुर में दिनदहाड़े वृद्धा की हत्या
मृतका मुन्नी का फाइल फोटो

वजह लूट या कुछ और

वृद्धा की हत्या सिर कुचलकर की गई। हत्या की वजह को लेकर पुलिस उलझी दिखाई दे रही है। नौशाद की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। घर के अंदर ज्यादा कुछ नहीं है। ऐसे में क्यों कोई लूट के लिए यहां घुसेगा। एक आशंका यह भी जताई जा रही है कि वारदात के लिए बदमाश घुसे होंगे। मुन्नी ने उन्हें पहचान लिया होगा। पहचान खुलने के डर से बदमाश, हत्या कर फरार हो गए।

मृतका के हैं तीन बेटे

मृतका के तीन बेटे हैं। सबसे बड़ा बेटा नवाब शामली के पास ससुराल में रहता है। दूसरा बेटा शबाब गांव में ही अपने बच्चों के साथ अलग रहता है। शनिवार को वह अपने बेटे को चिकित्सक के यहां लेकर गया था। सबसे छोटा बेटा नौशाद है जो अपनी मां के साथ अकेला रह रहा था। बताया गया है कि नौशाद का पत्नी से तलाक हो गया था।

एक माह में दूसरी बड़ी वारदात

गांव में 12 अगस्त को भी मौलाना अब्दुल रहमान के घर बदमाशों ने दिनदहाड़े ताला तोड़कर नकदी और लाखों के जेवरात चोरी कर लिए थे। अभी तक इस घटना का पुलिस ने खुलासा नहीं किया है। अब शनिवार को दिन दहाड़े हत्या हुई तो ग्रामीणों का पारा चढ़ गया। उन्होंने कहा कि एक माह में दो बड़ी वारदात हो गई हैं पुलिस गंभीर नहीं दिख रही।

वृद्धा की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या की गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। पुलिस कई बिंदू पर काम कर रही है। जल्द वारदात का खुलासा किया जाएगा। - आशीष शर्मा, सीओ मवाना

मेरठ/हस्तिनापुर,  हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के नंगला चांद गांव में शनिवार को दिनदहाड़े एक वृद्धा की सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। वारदात का पता लगते ही लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। सूचना मिलते ही सीओ मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराया। पुलिस को मौके से नए प्लास और पेचकस भी मिले हैं।

नंगला चांद गांव में नौशाद अपनी मां मुन्नी (70) पत्नी स्व. दाऊद के साथ रह रहा था। वह मजदूरी करता है। शनिवार सुबह हर रोज की तरह वह काम पर निकल गया। मुन्नी का ज्यादातर समय बीमार होने की वजह से चारपाई पर बीतता था। नौशाद शाम को घर लौटा तो अंदर का नजारा देख दंग रह गया। उसकी मां की हत्या हो चुकी थी और शव घर के एक कोने में लहूलुहान हालत में पड़ा था। नौशाद की चीख सुनते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई। गुस्साए लोगों ने हंगामा कर दिया और पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। कुछ ही देर में हस्तिनापुर पुलिस भी आ गई। ग्रामीणों ने शव नहीं उठने दिया। सीओ आशीष शर्मा भी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाबुझाकर शांत कराया। इसके बाद शव मोर्चरी भिजवाया गया।

No comments: