Saturday, September 2, 2023

सीट बंटवारे पर इसी माह सहमति जुटाकर एका दिखाएगा इंडिया

हिंदी समाचार news update in hindi

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, राहुल गांधी, लालू प्रसाद और अरविंद केजरीवाल ने गठबंधन को मजबूत बताया

सीट बंटवारे पर इसी माह सहमति जुटाकर एका दिखाएगा इंडिया
 
सीट बंटवारे पर इसी माह सहमति जुटाकर एका दिखाएगा इंडिया
मुंबई में शुक्रवार को इंडिया की बैठक से पहले काग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को शॉल ओढ़ाकर उन्हें सम्मानित करतीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी। साथ में गठबंधन के नेता राहुल गांधी, नीतीश कुमार और उद्धव ठाकरे। ● प्रेट्र

विपक्षी दल एकजुट लालू प्रसाद

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने कहा कि इस देश में विपक्षी दल एकजुट नहीं थे, इसका फायदा नरेंद्र मोदी ने उठाया। वहीं, देश को महंगाई और बेरोजगारी के रूप में इसका खामियाजा भुगतना पड़ा। हालांकि अब विपक्ष एकजुट है। उन्होंने कहा कि हम शुरू से ही यह लड़ाई लड़ते रहे कि भाजपा हटाओ, देश बचाओ। अल्पसंख्यक देश में खुद को सुरक्षित नहीं महसूस कर रहे हैं, महंगाई चरम पर है। बेरोजगारी बढ़ रही है। उन्होंने कहा, हम लोगों ने संकल्प लिया है कि मोदी को हटाकर ही दम लेंगे।

देश का इतिहास बदलने नहीं देंगे नीतीश

बैठक के बाद संवाददाताओं को संबोधित करते हुए बिहार के मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि पटना से शुरू हुई बैठक के बाद यह सफर मुंबई पहुंचा है, लिहाजा वह चाहते हैं कि अब आगे का काम तेजी से हो। उन्होंने कहा, हम लोगों ने तेजी से काम करने की शुरुआत कर दी है। कोई ठिकाना नहीं है, चुनाव समय के पहले भी हो सकते हैं। इसलिए हम लोगों को भी सतर्क रहना पड़ेगा। उन्होंने केंद्र सरकार पर इतिहास बदलने की कोशिश करने का आरोप लगाया। दावे के साथ कहा कि विपक्षी गठबंधन किसी भी सूरत में ऐसा नहीं होने देगा।

मुंबई बैठक में ये नेता शामिल रहे

दूसरे दिन की बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख एवं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, द्रमुक नेता एवं तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, जदयू नेता एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राजद प्रमुख लालू प्रसाद, बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, राकांपा नेता शरद पवार, शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे और कई अन्य विपक्षी दलों के नेता शामिल थे। बतादें कि इंडिया की तीसरी बैठक में गठबंधन के लोगो पर सहमति नहीं बन पाई।

मुंबई, एजेंसी। विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की शुक्रवार को हुई बैठक में भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए एकजुटता का संकल्प लिया गया। इंडिया सीट बंटवारे पर इसी माह सहमति जुटाकर एका दिखाएगा।

राहुल बोले, कर्नाटक के नतीजे को दोहराएंगे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ‘इंडिया’ की बैठक के बाद कहा कि भाजपा का ‘कांग्रेस मुक्त भारत’ का आह्वान कभी पूरा नहीं होगा क्योंकि, अंग्रेज भी अपने सुनहरे दिनों में पार्टी को खत्म करने में विफल रहे थे। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजे को तेलंगाना, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भी दोहराएगी।

सीट बंटवारे पर तेजी लाएंगे गठबंधन की बैठक के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि दो प्रमुख बातें हैं। पहली यह कि एक समन्वय समिति और इस समन्वय समिति के अंतर्गत समितियां होंगी। दूसरी बात यह है कि हम सीट-बंटवारे पर सभी चर्चाओं और निर्णयों में तेजी लाएंगे। उन्हें जल्द से जल्द पूरा करेंगे।

समन्वय समिति में ये होंगे

समन्वय समिति ही गठबंधन की सर्वोच्च इकाई के रूप में काम करेगी। इसमें कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल, एनसीपी प्रमुख शरद पवार, द्रमुक नेता टीआर बालू, बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, तृणमूल महासचिव अभिषेक बनर्जी, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत, आप सांसद राघव चड्ढा, भाकपा के डी. राजा, नेकां के उमर अब्दुल्ला व पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की महबूबा मुफ्ती शामिल हैं। इसमें जदयू के अध्यक्ष ललन सिंह और सपा सांसद जावेद अली खान को भी शामिल किया गया है।

No comments: