आईसीआईसीआई बैंक समेत छह पर मुकदमा
धोखाधड़ी | बिना बैनामा कराए ही हापुड़ के व्यक्ति का कराया होम लोन, छह आरोपियों पर किया मुकदमा

मेरठ news हापुड़ निवासी अतर सिंह के नाम पर 27 लाख रुपये का होम लोन फर्जी तरीके से करने में शाखा प्रबंधक और सहायक प्रबंधक समेत छह लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। हिन्दुस्तान ने इस संबंध में खबर प्रकाशित की थी, जिसके बाद यह कार्रवाई हुई है। खबर प्रकाशित होने के बाद क्राइम ब्रांच की जांच रिपोर्ट पर सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज हुआ। मुकदमे के आधार पर पीड़ित की ओर से बैंक के अन्य अधिकारियों को सूचना भेजकर लोन खत्म करने की मांग की गई है।
हापुड़ निवासी अतर सिंह ने बताया कि उन्होंने मेरठ के सिविल लाइन संजय नगर में एक मकान खरीदने के लिए संपर्क किया था। मकान मालिक राकेश बाबू से संपर्क किया गया। पेशगी के तौर पर पांच लाख रुपये दिए गए। बाकी रकम होम लोन से करानी थी। इसके लिए प्रक्रिया शुरू कराई गई लेकिन इसके बाद बैंक की ओर से संपर्क नहीं किया गया।
अतर सिंह ने बताया कि बैंक ने उनके ऊपर 27 लाख रुपये का होमलोन दिखाकर बैंक खाते से किश्त भुगतान लेना शुरू कर दिया। अतर सिंह ने एसएसपी मेरठ रोहित सिंह सजवाण से शिकायत की थी। बताया कि न तो उन्होंने होम लोन लिया और न बैनामा कराया था। वह कचहरी में बैनामे के लिए गए ही नहीं थे, बावजूद इसके बैनामा बताया जा रहा है।
No comments:
Post a Comment