होम लोन के ब्याज में राहत के लिए योजना जल्द पुरी

Breaking news
आज की ताजा खबर केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि शहरों में अपना घर खरीदने का सपना देख रहे लोगों को होम लोन पर ब्याज में राहत देने के लिए सितंबर में एक योजना लाई जाएगी। केंद्रीय मंत्री ने गुरुवार को कहा कि फिलहाल इस योजना के तौर-तरीकों पर काम किया जा रहा है।
इस संबंध में केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय के सचिव मनोज जोशी ने कहा, शहरों में घर खरीदने का सपना देख रहे लोगों को कर्ज पर ब्याज में राहत देने के लिए सितंबर में योजना पेश की जाएगी।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर अपने भाषण में शहरों में रह रहे ऐसे मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए योजना की घोषणा की थी, जिनके पास अपना घर नहीं है। मोदी ने लाल किले पर अपने संबोधन में कहा था, मध्यमवर्गीय परिवारों का शहरों में अपने घर का सपना होता है। हम जल्द ही इसके लिए योजना लाएंगे। उन्होंने कहा था, हमने किराये के घरों, अनधिकृत बस्तियों और झोपड़पट्टियों में रहने वाले परिवारों को अपना घर बनाने के लिए बैंक कर्ज पर ब्याज में राहत देने का निर्णय लिया है।
No comments:
Post a Comment