मुंबई में विपक्षी महागठबंधन की बैठक में 28 दलों के दिग्गज मंथन करेंगे

मुंबई में गुरुवार को इंडिया गठबंधन की बैठक के दौरान अभिवादन करते कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी भी मौजूद रहीं। ● प्रेट्र

news update :- विपक्षी गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इनक्लूसिव अलायंस (इंडिया) के घटक दलों ने साझा रणनीति बनाने के लिए मुंबई में बिसात बिछा दी है। गठबंधन के नेताओं ने मुख्य बैठक का एजेंडा तय करने के लिए गुरुवार देर शाम अनौपचारिक बैठक की। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बड़ी भूमिका भी तय हो सकती है।
विपक्ष की तीसरी बैठक के पहले दिन गुरुवार को नेताओं ने एक सुर में कहा, वे संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए एकजुट हैं। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुंबई पहुंच गए हैं। राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद , तेजस्वी यादव पहले से डेरा डाले हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, जयंत चौधरी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, और पंजाब के सीएम भगवंत मान भी पहुंच गए हैं।
शरद पवार ने गुरुवार को कहा कि बैठक में 28 पार्टी के 63 नेता शामिल होंगे। लालू प्रसाद ने कहा कि इंडिया के मायने हैं कि हम एकजुट होकर गरीबी, बेरोजगारी और महंगाई हटाएं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर जनता को धोखा देने का आरोप लगाते हुए दावा किया कि वर्ष 2014 में आए थे और 2024 में विदाई हो जाएगी। कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा ने कहा कि भाजपा ने उम्मीद नहीं की थी कि विभिन्न राज्यों की इतनी सारी पार्टियां एक साथ आ सकती हैं।
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की ओर से आयोजित रात्रिभोज से पहले विपक्षी नेताओं ने अनौपचारिक मुलाकात की। समझा जा रहा है कि इसमें शुक्रवार को होने वाली बैठक का एजेंडा तय किया गया। कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा, गठबंधन के नेता सीट-बंटवारे के तौर-तरीकों, समन्वय समिति और साझा न्यूनतम कार्यक्रम बनाने पर चर्चा करेंगे।
सूत्रों ने बताया कि उत्तर पूर्व क्षेत्र के तीन दलों असम जातीय परिषद, राजोर दल और आंचलिक गण मंच-भुइयां ने गठबंधन में शामिल होने की अपील की है। News
No comments:
Post a Comment