भारत-केन्या के बीच व्यापार, शिक्षा में सहयोग बढ़ा राजनाथ
नई दिल्ली, एजेंसी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कहा कि भारत और केन्या के बीच व्यापार, अर्थव्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य और आम जनता के बीच सहयोग में बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने केन्या के रक्षा मामलों के कैबिनेट सचिव अदन बेयर डुले के साथ द्विपक्षीय बैठक के दौरान यह टिप्पणी की।
रक्षा मंत्री ने कहा कि मुझे यह जानकर खुशी हुई कि दोनों देशों ने 2021-22 में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अस्थायी सदस्यों के रूप में मिलकर काम किया। उन्होंने कहा कि हम 2028-29 के कार्यकाल के लिए भारतीय उम्मीदवारी को समर्थन देने के लिए केन्या को धन्यवाद देते हैं। संबंधों को और मजबूत करने की आशा करते हैं।
अफ्रीकी देशों के साथ सहयोग को प्राथमिकता राजनाथ ने कहा कि भारत ने हमेशा अफ्रीकी देशों के साथ सहयोग को प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की अध्यक्षता में होने वाले आगामी जी-20 शिखर सम्मेलन में अफ्रीकी संघ को शामिल करने के लिए सभी सदस्य देशों को लिखा है। उन्होंने कहा कि भारत ने जुलाई 2023 में केन्या के आईएमओ (अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठन) के महासचिव पद के लिए भी अपना समर्थन दिया।

No comments:
Post a Comment