Tuesday, August 29, 2023

दवा-पर्यटन क्षेत्र में रोजगार बढ़ेंगे मोदी

 रोजगार मेले में 51,000 से अधिक नवनियुक्त कर्मियों को नियुक्ति पत्र वितरित किया, देशभर में 45 स्थानों पर मेला आयोजित

दवा-पर्यटन क्षेत्र में रोजगार बढ़ेंगे मोदी

9/08/2023

 
दवा-पर्यटन क्षेत्र में रोजगार बढ़ेंगे मोदी
रोजगार मेले में सोमवार को नियुक्ति पत्र देते केंद्रीय राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह, साथ में केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल और मीनाक्षी लेखी।
दवा-पर्यटन क्षेत्र में रोजगार बढ़ेंगे मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारा चंद्रयान और उसका रोवर प्रज्ञान लगातार चंद्रमा से ऐतिहासिक तस्वीरें भेज रहा है। पिछले नौ वर्षों में उनकी सरकार के प्रयासों से परिवर्तन का एक और नया दौर दिखने लगा है।
दवा-पर्यटन क्षेत्र में रोजगार बढ़ेंगे मोदी
डेढ़ करोड़ से ज्यादा रोजगार यादव

इंदौर, एजेंसी। केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोमवार को कहा कि 2014 में देश की बागडोर संभालने वाली मोदी सरकार के कार्यकाल के दौरान सूचना प्रौद्योगिकी, विनिर्माण, व्यापार और परिवहन समेत नौ संगठित क्षेत्रों में डेढ़ करोड़ से ज्यादा रोजगार पैदा हुए हैं। यादव ने कहा, प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत दुनिया की पांच सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो चुका है।

कांग्रेस ने रोजगार मेले को नौटंकी बताया

नई दिल्ली, एजेंसी। कांग्रेस ने सोमवार को रोजगार को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार अपनी छवि बनाने के लिए रोजगार मेला आयोजित करा रही है।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने रोजगार मेलों को सबसे बड़ा जुमला करार दिया। रमेश ने एक्स पर लिखा, हर साल दो करोड़ नौकरी देने के अपने वादे को पूरा करने में केंद्र सरकार असफल रही।

नौ साल में नौ लाख नौकरियां दीं जितेंद्र सिंह

नई दिल्ली। केंद्रीय कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के पिछले नौ साल के कार्यकाल में रोजगार बढ़े हैं। देश के युवाओं को नौ लाख नौकरियां दी गईं।

जितेंद्र सिंह ने रोजगार मेले को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक यह है कि बड़ी संख्या में सरकारी नौकरियां दी गई। उन्होंने यूपीए और एनडीए शासन के दौरान रोजगार सृजन का जिक्र करते हुए कहा, यूपीए के पहले नौ साल यानी 2004 से 2013 के दौरान छह लाख नौकरियां दी गईं, जबकि वर्तमान सरकार के तहत नौ लाख नौकरियां दी गई, जो 60 से 70 प्रतिशत वृद्धि है।

एसएससी ने यूपीए के नौ साल के शासन के दौरान दो लाख लोगों की भर्ती की थी, जबकि एनडीए के शासनकाल में उसने चार लाख से अधिक लोगों की भर्ती की। इसी तरह आरआरबी द्वारा यूपीए के शासन के दौरान 3,47,291 भर्तियों के मुकाबले, एनडीए के शासन में 4.2 लाख से अधिक भर्तियां की गईं।

दुनिया में भारतीय सामान की मांग लगातार बढ़ रही

नई दिल्ली, एजेंसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था तेज वृद्धि की ओर अग्रसर है। खास तौर पर ऑटोमोबाइल, दवा, पर्यटन और खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्रों में तेजी से वृद्धि होने की उम्मीद है। इससे युवाओं के लिए रोजगार के बड़े अवसर पैदा हुए हैं।

वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से आयोजित रोजगार मेले में 51,000 से अधिक नवनियुक्त कर्मियों को नियुक्ति पत्र वितरित करने के बाद प्रधानमंत्री ने कहा कि 2030 तक पर्यटन क्षेत्र से अर्थव्यवस्था में 20 लाख करोड़ रुपये का योगदान होने की उम्मीद है। इसमें 13-14 करोड़ नए रोजगार पैदा करने की क्षमता है। यह रोजगार मेला देशभर में 45 स्थानों पर आयोजित किया गया। रोजगार मेले के जरिए केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने विभिन्न केंद्रीय सशस्त्रत्त् पुलिस बल, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो और दिल्ली पुलिस में कर्मियों की भर्तियां की हैं।

प्रधानमंत्री ने उम्मीद जताई कि भारत इस दशक में दुनिया की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में से एक के रूप में उभरेगा। इससे आम आदमी के जीवन स्तर में सुधार होगा। खाद्यान्न से लेकर दवा उद्योग तक, अंतरिक्ष से स्टार्टअप तक हर क्षेत्र का विकास होना चाहिए। दवा उद्योग का उदाहरण देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि वर्तमान में चार लाख करोड़ रुपये का यह क्षेत्र 2030 तक बढ़कर 10 लाख करोड़ रुपये का हो जाने की उम्मीद है। इस दशक में दवा उद्योग को युवाओं की काफी जरूरत होगी।

No comments: