याददाश्त को खाकर अवसाद देने वाला कीड़ा दिमाग में पहली बार मिला




कैनबरा, एजेंसी। ऑस्ट्रेलिया के डॉक्टरों ने एक ऐसे कीड़े का पता लगाया है, जो इंसान के दिमाग में मौजूद दिमाग को खोखला कर देता है। इसके असर से इंसान अवसाद में चला जाता है और साथ ही कई मस्तिष्क संबंधी बीमारियों का सामना करना पड़ता है।
यह कीड़ा कैनबरा अस्पताल के डॉक्टरों को एक 64 वर्षीय महिला के दिमाग में रेंगते मिला। महिला पिछले दो साल से कई सारी बीमारियों से जूझ रही थी। डॉक्टरों के मुताबिक, यह एक दुलर्भ मामला है, जब किसी इंसान के दिमाग में जिंदा कीड़ा मिला। आमतौर पर यह परजीवी सांपों में पाया जाता है।
कैनबरा अस्पताल के संक्रामक रोग चिकित्सक डॉ. संजय सेनानायके ने घटना पर बताया कि महिला के दिमाग की बायोप्सी करने के बाद आठ सेंटीमीटर (तीन इंच) लंबा कीड़ा निकालने में सफलता मिली।
एक साल में भूलने लगी बातें
डॉक्टरों के मुताबिक, 2022 में महिला में भूलने की बीमारी जैसे लक्षण शुरू हो गए थे। साथ ही अवसाद भी पैदा होने लगा। उसके मस्तिष्क के एमआरआई की गई तो कीड़े के बारे में पता चला। ऑपरेशन के दौरान सर्जन हरि प्रिया बंदी को मस्तिष्क से किसी हिलती चीज को उठाया। उसे देखकर ऑपरेशन थियेटर में मौजूद लोग स्तब्ध थे। कीड़ा निकाले जाने के बाद मरीज बिना किसी दिक्कत के होश में आ गया।
2021 में हुई थी भर्ती
रिपोर्ट के मुताबिक, दक्षिण-पूर्वी न्यू साउथ वेल्स की रहने वाली महिला जनवरी, 2021 में स्थानीय अस्पताल में भर्ती हुई थी। तब उसे तीन हफ्ते तक पेट दर्द, उल्टी, बुखार और रात में पसीना आना जैसी समस्याएं होने लगी थी। उस वक्त स्टेरॉयड और अन्य दवाओं से इलाज चल रहा था। स्थिति में सुधार नहीं होने पर महिला को कैनबरा अस्पताल रेफर किया।

No comments:
Post a Comment