Thursday, August 31, 2023

रूस पर यूक्रेन ने अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन हमला किया 31/08/2023

 हिंदी समाचार :- छह इलाकों को निशाना बनाया, रूस को भारी नुकसान हुआ, चार विमान क्षतिग्रस्त

रूस पर यूक्रेन ने अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन हमला किया
 
रूस पर यूक्रेन ने अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन हमला किया
कीव में बुधवार को रूस के ड्रोन हमलों से आवासीय क्षेत्र को भारी नुकसान पहुंचा।
रूस पर यूक्रेन ने अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन हमला किया

रूसी हमले में कीव के दो लोगों की मौत

कीव। रूस की ओर से बुधवार तड़के यूक्रेन की राजधानी कीव पर किए गए ड्रोन हमलों में दो लोगों की मौत हो गई। सैन्य प्रशासन के प्रमुख सर्गेई पोपको ने सोशल मीडिया पोस्ट कर कहा कि रूस द्वारा ड्रोन और मिसाइलों का उपयोग करके यूक्रेन की राजधानी कीव पर बड़ा हमला किया गया जिसमें दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया। यह वसंत ऋतु के बाद का सबसे बड़ा हमला है। उन्होंने कहा कि रूस ने विभिन्न दिशाओं से कीव में शहीद ड्रोन लांच किए।

मॉस्को, एजेंसी। रूस-यूक्रेन युद्ध के 18 महीने बाद यूक्रेन ने रूस पर अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन हमला किया। मंगलवार देर रात-बुधवार तड़के किए गए इस हमले में छह इलाकों को निशाना बनाया गया। इन हमलों से रूस को भारी नुकसान भी हुआ है।

रूस के स्थानीय गवर्नर और मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यूक्रेनी ड्रोन ने सबसे पहले रूस के पश्चिमी प्सकोव क्षेत्र के एक हवाई अड्डे को निशाना बनाया, जिससे वहां भीषण आग लग गई। रूसी रक्षा मंत्रालय के अनुसार, रूसी राजधानी के आसपास ओर्योल, ब्रांस्क, रियाजान, कलुगा और मॉस्को क्षेत्र में भी कई ड्रोन मार गिराए गए। रूसी मीडिया के अनुसार, हवाई अड्डे पर हुए ड्रोन हमले में चार आईएल-76 परिवहन विमान क्षतिग्रस्त हो गए। मीडिया में आयी अपुष्ट खबरों के अनुसार, संभवत 10 से 20 ड्रोन से हवाईअड्डे पर हमला किया गया था।

सभी उड़ानों को किया गया रद्द प्सकोव के गवर्नर मिखाइल वेदेनिकोव ने नुकसान का आकलन करने की आवश्यकता का हवाला देते हुए बुधवार को हवाई अड्डे से आने और जाने वाली सभी उड़ानें रद्द करने का आदेश दिया। सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो और तस्वीरों में स्कोव शहर के ऊपर धुएं का गुबार और आग की विशाल लपटें दिखाई दीं। वेदेनिकोव ने दावा किया कि हमले में कोई हताहत नहीं हुआ है और आग पर काबू पा लिया गया है।

प्सकोव एकमात्र ऐसा रूसी क्षेत्र बताया जा रहा है, जहां ड्रोन हमलों से नुकसान हुआ। रूसी सेना के मुताबिक, ब्रायंस्क क्षेत्र में तीन ड्रोन को मार गिराया गया। वहीं, ओर्योल के गवर्नर आंद्रेई क्लिचकोव ने बताया कि क्षेत्र में दो ड्रोन विमानों को मार गिराया गया। रियाजान, कलुगा और मॉस्को क्षेत्र में एक-एक ड्रोन को मार गिराया गया।

20 से अधिक ड्रोन,मिसाइलों को मार गिराने का दावा सैन्य प्रशासन के प्रमुख सर्गेई पोपको ने कहा कि यूक्रेनी वायु रक्षा प्रणाली ने रूस की ओर से दागी गई 20 से अधिक ड्रोन और मिसाइलों को मार गिराया गया है।

No comments: