Sunday, August 27, 2023

चंद्रमा पर जहां लैंडर उतरा, वह शिवशक्ति प्वाइंट होगा मोदी

 प्रधानमंत्री मोदी ने इसरो वैज्ञानिकों से मुलाकात के दौरान किया ऐलान

चंद्रमा पर जहां लैंडर उतरा, वह शिवशक्ति प्वाइंट होगा मोदी
 
चंद्रमा पर जहां लैंडर उतरा, वह शिवशक्ति प्वाइंट होगा मोदी
चंद्रमा पर जहां लैंडर उतरा, वह शिवशक्ति प्वाइंट होगा मोदी
यह भी कहा पीएम ने

1. जिस स्थान पर चंद्रयान-2 ने 2019 में अपने पदचिह्न छोड़े थे, उसे तिरंगा प्वाइंट के नाम से जाना जाएगा।

2. हमारे राष्ट्र का गौरव चंद्रमा पर पहुंचा, इसरो ‘मेक इन इंडिया’ को चंद्रमा तक ले गया

3. सॉफ्ट लैंडिंग भारत के लिए असाधारण उपलब्धि

असुविधा के बावजूद ‘जी20’ को सफल बनाएं प्रधानमंत्री

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्लीवासियों से शनिवार को अपील की कि अगले महीने यहां होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन के कारण दिल्ली के लोगों को असुविधा हो सकती है। इसके बावजूद इस कार्यक्रम को सफल बनाने में वे मदद करें। मोदी ने सम्मेलन के प्रबंध के कारण लोगों को हो सकने वाली असुविधा के लिए उनसे पहले ही माफी मांगी। सम्मेलन 9 और 10 सितंबर को होगा। इसमें यूरोपीय संघ, आमंत्रित देशों के 30 से अधिक राष्ट्राध्यक्ष,14 अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रमुखों के भाग लेने की उम्मीद है।

बेंगलुरु, एजेंसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि चंद्रयान-3 का लैंडर चंद्रमा के जिस स्थान पर उतरा है उसे शिव शक्ति प्वाइंट के नाम से जाना जाएगा। यह कल्याण एवं ताकत का मेल है। मोदी भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों से मिलने बेंगलुरु पहुंचे थे।

ग्रीस की राजधानी एथेंस से सीधे बेंगलुरु पहुंचे प्रधानमंत्री ने चंद्रयान-3 मिशन की सफलता को भारत के इतिहास का असाधारण क्षण करार दिया। कहा, सतह पर उतरने की जगह का नामकरण करने की वैज्ञानिक परंपरा रही है।

उन्होंने कहा कि चंद्रमा के जिस स्थान पर चंद्रयान-2 ने 2019 में पद चिह्न छोड़े थे, उसे तिरंगा प्वाइंट के नाम से जाना जाएगा। तिरंगा प्वाइंट हर प्रयास की प्रेरणा बनेगा और सीख देगा कि कोई विफलता आखिरी नहीं होती।

मोदी ने ‘शिव शक्ति प्वाइंट’ के बारे में कहा कि शिव में मानवता के कल्याण का संकल्प है। और शक्ति से उन संकल्पों को पूरा करने का सामर्थ्य मिलता है। चंद्रमा का शिवशक्ति प्वाइंट हिमालय के कन्याकुमारी से जुड़े होने का बोध कराता है।

No comments: