मुंबई। महाराष्ट्र सरकार में बीजेपी कोटे से मंत्री विजय कुमार गावित शायद बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय की खूबसूरत आंखों का राज जानते हैं। राज्य के आदिवासी विकास मंत्री गावित ने कहा है कि ऐश्वर्या राय की आंखें इसलिए खूबसूरत हैं क्योंकि वह नियमित रूप से मछली खाती थीं। मंत्री जी राज्य के धुले जिले में मछुआरा समुदाय द्वारा आयोजित एक समारोह को संबोधित कर रहे थे। उनका यह क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। गावित इतने पर ही नहीं रुके, उन्होंने युवाओं को भी मछली खाने की नसीहत दी।
No comments:
Post a Comment