Thursday, August 31, 2023

हापुड़ कांड की जांच को एसआईटी बनी

 हिंदी समाचार आजतक news :- यूपी में वकीलों की हड़ताल, कई जगह पुलिस से झड़प

हापुड़ कांड की जांच को एसआईटी बनी
 
हापुड़ कांड की जांच को एसआईटी बनी
मेरठ में आईजी ऑफिस के बाहर प्रदर्शन करते वकील। ● हिन्दुस्तान

एसआईटी सात दिन में देगी जांच रिपोर्ट

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त रुख अपनाते हुए कमिश्नर मेरठ सेल्वा जे. कुमारी की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर दी है। जांच कमेटी में आईजी मेरठ नचिकेता झा और डीआईजी मुरादाबाद मुनिराज जी. शामिल हैं।

कमेटी एक हफ्ते के अंदर रिपोर्ट देगी।

यूपी बार कौंसिल ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम

घटना पर रोष व्यक्त करते हुए यूपी बार

काउंसिल ने कार्रवाई के लिए 48 घंटे

का अल्टीमेटम दिया है। कौंसिल के

चेयरमैन अध्यक्ष शिव किशोर गौड़ ने

दोषी पुलिस कर्मियों के साथ एसपी और

डीएम और सीओ को हटाने की मांग की

है। साथ ही वकीलों का मुकदमा भी दर्ज कर मुआवजा देने की बात कही है।

लखनऊ/मेरठ, हिन्दुस्तान टीम । हापुड़ में वकीलों पर लाठीचार्ज का मामला तूल पकड़ गया। बुधवार को प्रदेशभर के वकील हड़ताल पर रहे और जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। लखनऊ-प्रयागराज और मेरठ समेत कई जिलों में पुलिस और वकीलों के बीच झड़प हुई। मुख्यमंत्री ने मामले की जांच के लिए मेरठ कमिश्नर की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय एसआईटी गठित की है।

यूपी बार काउंसिल के चेयरमैन ने 48 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए हापुड़ के डीएम-एसपी व सीओ को हटाने की मांग की है। इस बीच हापुड़ में मंगलवार को हुए बवाल में पुलिस ने 17 अधिवक्ताओं को नामजद करते हुए 250 अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

लखनऊ में एसीपी से मारपीट लखनऊ में अधिवक्ताओं की ड्रेस में आए कुछ लोग पुलिस कर्मियों पर टूट पड़े। भीड़ ने एसीपी से हाथापाई की और इंस्पेक्टर को कई तमाचे जड़ दिए। अलीगढ़ में वकीलों ने मुरादाबाद हाइवे पर जाम लगा दिया।

देवरिया में वकीलों की भीड़ में शामिल व्यक्तियों के सिपाही को थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल हुआ। हिन्दुस्तान वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। मेरठ में वकील जुलूस निकाल कर आईजी ऑफिस पहुंचे और ज्ञापन सौंपा। कचहरी में एसपी क्राइम की गाड़ी रोक ली, एसीएम के गनर की पिटाई का भी आरोप है, जिसमें 20 अज्ञातों पर केस दर्ज हुआ है। संभल में डीएम की कार रोक ली। मथुरा में डीएम की गाड़ी की हवा निकाल दी।

हापुड़ में जुटे वकील बुधवार को हापुड़ में कई जिलों के वकील कचहरी में एकत्र हुए। सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भी हापुड़ पहुंच गए। वकीलों ने कचहरी गेट पर ताला जड़ दिया और तहसील चौराहे पर प्रदर्शन किया। कई जिलों की फोर्स तैनात रही। आईजी भी डेरा डाले रहे।

एक सितंबर तक हड़ताल हाईकोर्ट बेंच केंद्रीय संघर्ष समिति के चेयरमैन कुंवरपाल शर्मा ने बताया कि वेस्ट यूपी में एक सितंबर तक वकील न्यायिक कार्य नहीं करेंगे।

No comments: