नोएडा,न्यूज। रक्षा बंधन पर बहनों को उपहार के रूप में रोडवेज की बसों में टिकट तो मिलेगा, लेकिन उसके लिए उन्हें पैसे नहीं देने होंगे। रोडवेज की तरफ से यह व्यवस्था 29 अगस्त की रात 12 बजे से शुरू होगी और 31 अगस्त की रात 12 बजे तक टिकट लेने वाली महिलाओं के लिए यह लागू रहेगी।
नोएडा के 15 रूट पर मिलेगी यह सुविधा
नोएडा के 15 रूट पर 180 रोडवेज बसों में यह सुविधा मिलेगी। रोडवेज नोएडा डिपो सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक एनपी सिंह ने बताया कि पूछताछ कक्ष 24 घंटे कार्य करेगा। इसके लिए 0120-2507864, 9557789076, 7906352776 और टोल फ्री नंबर 18001802877 पर किसी भी प्रकार की सहायता के लिए संपर्क कर सकते हैं।
यात्रियों की संख्या अधिक होने पर नोएडा डिपो से 24 घंटे बसों का संचालन किया जाएगा। सबसे अधिक बसों का संचालन नोएडा-एटा-मैनपुरी-कासगंज रूट पर किया जाएगा। इसके अलावा 20 से अधिक बसों का संचालन नोएडा-आगरा और नोएडा-मेरठ रूट पर किया जाएगा।
फ्री में टिकट के लिए मशीन में भी बदलाव
29 अगस्त की रात 12 बजे से 31 अगस्त रात 12 बजे तक सभी महिलाओं को रोडवेज बसों में यात्रा हेतु शून्य (नि:शुल्क) टिकट ईटीआइएम मशीन से दिया जाएगा। इसके लिए मशीन में भी बदलाव किए गए हैं। जिस समय परिचालक टिकट देगा, उस समय मशीन में तीन विकल्प दिखाई देंगे।
पहला विकल्प पे बाई कैश, दूसरा पे बाई यूपीआई और तीसरा विकल्प वूमन दिखेगा। महिलाओं को टिकट जारी करने के लिए तीसरे विकल्प का चयन करना होगा। इससे महिलाओं को टिकट तो मिलेगा, लेकिन उसके लिए पैसे नहीं देने होंगे।
बसों का रूट - संख्या
नोएडा - मेरठ - 20
नोएडा - मेरठ - हरिद्वार व देहरादून - आठ
नोएडा - मेरठ - शामली - सहारनपुर - शाकुंभरी - पांच
नोएडा - बिजनौर - नगीना - कोटद्वार - दस
नोएडा - मुरादाबाद - बरेली - रुद्रपुर - दस
नोएडा - धामपुर - पांच
नोएडा - गजरौला - बदायूं - दस
नोएडा - बुलंदशहर - बदायूं - 15
नोएडा - एटा - मैनपुरी - कासगंज - 25
नोएडा - अलीगढ़ - 15
नोएडा - बुलंदशहर - 15
नोएडा - आगरा - 21
नोएडा - मथुरा - हाथरस - 15
नोएडा - लखनऊ - अयोध्या - आजमगढ़ - चार
नोएडा - लखनऊ - प्रयागराज - दो
कुल रूट - 15
कुल बसें - 180

No comments:
Post a Comment