सीमा हैदर ने भेजी प्रधानमंत्री को राखी
23/08/2023 

अपने मुल्क पाकिस्तान से नोएडा आई सीमा हैदर पूरी तरह हिन्दुस्तानी रंग में रंग चुकी है। 15 अगस्त और हरियाली तीज मनाने के बाद के बाद अब वह राखी की तैयारी में जुट गई है। सीमा हैदर ने पीएम मोदी को ‘भाई’ बताते हुए कहा कि उसने उन लोगों के लिए राखी भेजी है जिनके कंधे पर इस देश का भार है। राखी पोस्ट करने के बाद सीमा हैदर ने एक वीडियो में कहा, ‘जय श्री राम, नरेंद्र भाई मोदी जी, डॉ. मोहन भागवत जी, राजनाथ सिंह जी, योगी आदित्यनाथ जी, अमित शाह जी, ये हमने कर दी पोस्ट। पहले से इसलिए कर दी ताकि रक्षाबंधन के दिन भारत के प्रिय भाइयों को मिल जाए।
No comments:
Post a Comment