Friday, September 1, 2023

हमारी सबसे बड़ी योग्यता है एक अच्छा इंसान बनना

 हमारी सबसे बड़ी योग्यता है एक अच्छा इंसान बनना

 

My Articles - Writer's Community


हमारी सबसे बड़ी योग्यता है एक अच्छा इंसान बनना

मुझे इस लेख को लिखते वक्त स्वामी विवेकानंद की बातें याद आ रही हैं कि जीवन का दर्शन सिर्फ और सिर्फ अच्छा करो और अच्छा बनो है। पिछले दिनों भारत के प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ बेंगलुरु के नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी के 31वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में बोल रहे थे और किसी ने यह नहीं सोचा था कि वह कानूनी योग्यता से ज्यादा इंसानियत का पाठ याद दिलाएंगे। उन्होंने इशारा किया कि एक 


अच्छा इंसान होना और एक अच्छा वकील होना बराबर नहीं है। यदि आप कभी खुद को ऐसी स्थिति में पाते हैं, जब एक को दूसरे की कीमत चुकानी पड़े, तो मैं आपसे सबसे पहले अच्छा इंसान बनने का आग्रह करूंगा।

वैसे इस युग में पहली और अंतिम प्राथमिकता योग्य बनने की है। अच्छा बनकर रहना व्यक्तित्व की कमजोरी मानी जा रही है। अच्छे व्यक्ति को अक्सर हल्के में लिया जाता है, ‘इमोशनल फूल’ माना जाता है। स्वभाव की उद्दंडता जायज हो गई है, शर्त यह है कि वह बेशर्मी या उद्दंडता पैसा, नौकरी या व्यापार से लैस हो। समरथ को नहीं दोष गोसाईं। जी हां, गलाकाट प्रतिस्पर्द्धा के दौर में जहां हर परिवार, हर संस्था योग्यता को सर्वोच्च जरूरत मानती है, ऐसे में, अच्छा बनने की वकालत करना सुखद है। ऐसे ही विमर्श में प्लेटो, अरस्तू, सुकरात, कांट, रॉल्स, गांधी, विवेकानंद जैसे दार्शनिक भी लगे रहे। प्रारंभिक यूनानी दार्शनिक हमेशा दो प्रश्नों का उत्तर देने में रुचि रखते थे दुनिया क्या है? अच्छा कौन है? जोसेफ सीफर्ट अपने लेख, मोरल गुडनेस अलोन इज गुड विदाउट क्वालिफिकेशन में कांट को उद्धृत करते हुए कहते हैं, नैतिक मूल्यों को किसी योग्यता की जरूरत नहीं होती। अच्छाई का नैतिक मूल्य अपने आप में संपूर्ण योग्यता है। प्लेटो ने अच्छाई की तुलना सूर्य के साथ की है, क्योंकि इसी के द्वारा हमें चीजों को सही रूप में देखने की योग्यता मिलती है। महाभारत में भी कहा गया है, ‘जब न कोई राज्य था, न कोई राजा, न शासन था, न राज्यपाल, तब प्रजा की रक्षा धर्म द्वारा की जाती थी। यह धर्म अच्छाई है, यह सभी के लिए है।’

अत अगर हम सुशासन और कानून के राज की बात करें, तो पाएंगे कानून का राज और सुशासन, एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। सुशासन तभी संभव है, जब समाज में स्वाभाविक रूप से अच्छाई हो। अगर शिक्षक अच्छा इंसान नहीं है, तो शिक्षा प्रदूषित हो जाती है और समाज बंट जाता है। अगर डॉक्टर अच्छा इंसान नहीं है, तो मरीज अमीर और गरीब में बंट जाते हैं। नागरिक अगर अच्छाई पर विश्वास करते हैं, तो कानून का शासन स्वत संभव हो जाता है।

‘वर्ल्ड जस्टिस प्रोजेक्ट’ के ‘रूल ऑफ लॉ इंडेक्स’ से यह बात निकलकर आई है कि 113 देशों में से पांच देश ऐसे हैं, जिनके नागरिकों ने बिना किसी पूर्वाग्रह के एक खुश और अच्छे नागरिक की तरह कानून की पालना की है। इन देशों में यह पाया गया कि ऐसे अच्छे व्यवहार के पीछे कुछ खास कारण हैं, जैसे भ्रष्टाचार मुक्त समाज, अनुशासन व सुरक्षा, नागरिक और न्यायिक अधिकार इत्यादि। जहां सिंगापुर और न्यूजीलैंड भ्रष्टाचार मुक्त देश हैं, तो वहीं नीदरलैंड, स्वीडन, फिनलैंड, डेनमार्क और नॉर्वे इन मानकों में अव्वल पाए गए हैं।

दरअसल, अच्छाई का शासन कानून के राज से कहीं ज्यादा जरूरी है। सोचना चाहिए, नॉर्डिक देश वर्षों से शिक्षा, हैप्पीनेस इंडेक्स, लोक-कल्याणकारी राज्य की संकल्पना में सबसे आगे क्यों हैं? इसी संदर्भ में हमें यह भी देखना जरूरी है कि एक अच्छा नागरिक ही एक अच्छा यात्री भी होता है। वह उन्हीं देशों की यात्रा करना चाहता है, जहां अच्छाई या नैतिकता की पहचान होती है। एक लैटिन अमेरिकी कंपनी के सर्वे के अनुसार, जर्मनी, ऑस्ट्रिया, आइसलैंड आदि देश इस मानक पर खरे उतरते हैं। वर्ल्ड हप्पीनेस रिपोर्ट के संपादक प्रोफेसर हेलवेल कहते हैं, नॉर्डिक देश अगर वास्तव में शीर्ष पर हैं, तो विश्वास और परोपकार के कारण हैं।

यहां वायकॉम बशीर की याद स्वाभाविक है, जिन्हें ‘फिलॉस्फर ऑफ गुडनेस’ भी कहा जाता है। बशीर ने कहा है, ‘गुडनेस का अर्थ है, सूखे पौधे को देखकर पानी डालने की इच्छा हो जाए या किसी भूखे को खाना खिलाने का मन कर जाए।’

भारत, चीन, अमेरिका के खट्टे-मीठे रिश्ते


होम लोन के ब्याज में राहत के लिए योजना जल्द पुरी

 होम लोन के ब्याज में राहत के लिए योजना जल्द पुरी

 
होम लोन के ब्याज में राहत के लिए योजना जल्द पुरी

Breaking news 

आज की ताजा खबर केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि शहरों में अपना घर खरीदने का सपना देख रहे लोगों को होम लोन पर ब्याज में राहत देने के लिए सितंबर में एक योजना लाई जाएगी। केंद्रीय मंत्री ने गुरुवार को कहा कि फिलहाल इस योजना के तौर-तरीकों पर काम किया जा रहा है।

इस संबंध में केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय के सचिव मनोज जोशी ने कहा, शहरों में घर खरीदने का सपना देख रहे लोगों को कर्ज पर ब्याज में राहत देने के लिए सितंबर में योजना पेश की जाएगी।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर अपने भाषण में शहरों में रह रहे ऐसे मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए योजना की घोषणा की थी, जिनके पास अपना घर नहीं है। मोदी ने लाल किले पर अपने संबोधन में कहा था, मध्यमवर्गीय परिवारों का शहरों में अपने घर का सपना होता है। हम जल्द ही इसके लिए योजना लाएंगे। उन्होंने कहा था, हमने किराये के घरों, अनधिकृत बस्तियों और झोपड़पट्टियों में रहने वाले परिवारों को अपना घर बनाने के लिए बैंक कर्ज पर ब्याज में राहत देने का निर्णय लिया है।

सोशल मीडिया दिग्गजों में सुविधाएं देने की होड़ लगी

 सोशल मीडिया दिग्गजों में सुविधाएं देने की होड़ लगी

दुनिया में सोशल मीडिया यूजर्स
 
दुनिया में सोशल मीडिया यूजर्स
दुनिया में सोशल मीडिया यूजर्स
दुनिया में सोशल मीडिया यूजर्स
दुनिया में सोशल मीडिया यूजर्स
दुनिया में सोशल मीडिया यूजर्स

एक्स पर बिना फोन नंबर ऑडियो-वीडियो कॉल की सुविधा, इंस्टाग्राम क्वाइट मोड लाने की तैयारी में , कई और अपडेट भी जल्द होंगे

वाशिंगटन, एजेंसी। दुनिया के सोशल मीडिया दिग्गजों के बीच अपने प्लेटफॉर्म पर सुविधाएं देने की होड़ लगी है। एक्स (पूर्व में ट्विटर) के मालिक एलन मस्क ने ऐलान किया है कि एक्स के जरिए लोग मंच पर विचार पोस्ट करने और चैट करने के साथ जल्द ही ऑडियो और वीडियो कॉल भी कर सकेंगे। इसके लिए फोन नंबर की जरूरत नहीं होगी। उपयोगकर्ता यूजर नेम के

जरिए इस सुविधा का लाभ ले सकेंगे।

थ्रेड्स के बाद बढ़ी तनातनी एलन मस्क और मार्क जुकरबर्ग के बीच सोशल मीडिया मंच पर सुविधाएं बढ़ाने की जंग तब शुरू हुई जब जुकरबर्ग ने एक्स जैसा प्लेटफॉर्म थ्रेड्स लॉन्च किया। तनातनी इतनी बढ़ी की मस्क जुकरबर्ग से लड़ने को तैयार थे। हालांकि जुकरबर्ग ने कह दिया कि वो घर पर नहीं है। अब मस्क ने जुकरबर्ग को दूसरे तरीके से पटखनी देने की तैयारी की है।

मेटा लगातार जोड़ रहा नए फीचर्स मेटा के मालिक मार्क जुकरबर्ग व्हाट्सऐप, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर लगातार नए फीचर्स जोड़ रहे हैं। व्हाट्सऐप पर चैट, स्टेटस पोस्ट, ऑडियो- वीडियो कॉल, पेमेंट सिस्टम और प्राइवेसी के तहत कई फीचर्स जोड़े गए हैं।

फेसबुक निजता हुई सुरक्षित

फेसबुक में प्रोफाइल लॉक की सुविधा से लोगों की निजता सुरक्षित हुई है। एक्स की तर्ज पर फेसबुक भी ब्लू टिक अकाउंट सत्यापन की सुविधा दे रहा है। स्टोरी लगाने के साथ मैसेजिंग, ऑडियो और वीडियो कॉल की सुविधा पहले से है।

इंस्टा लगातार हो रहा अपडेट

इंस्टाग्राम पर स्टोरी, हाईलाइट्स और चैट के साथ किसी अपने की पोस्ट पर इमोजी पोस्ट कर कमेंट करने की सुविधा है।

हाजी याकूब को राहत आठ माह बाद जेल से रिहा हुए

रुख जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव कराने को केंद्र तैयार

 रुख जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव कराने को केंद्र तैयार


 

राज्य का दर्जा कब, निश्चित

समय नहीं बता सकते केंद्र

सुप्रीम कोर्ट में गुरुवार को केंद्र सरकार ने कहा कि वह फिलहाल जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए निश्चित समय सीमा नहीं बता सकती। केंद्र की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने पीठ को बताया कि केंद्र शासित प्रदेश बनाने की स्थिति अस्थायी है। मेहता ने कहा कि सरकार बेहद असाधारण स्थिति से निपट रही है, जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा बहाल करने में कुछ वक्त लग सकता है, इसके लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं।

जम्मू-कश्मीर  विधानसभा चुनाव  सुप्रीम कोर्ट में गुरुवार को केंद्र सरकार ने कहा कि वह जम्मू-कश्मीर में किसी भी समय चुनाव को तैयार हैं। शीर्ष न्यायालय द्वारा मंगलवार को पूछे गए सवालों के जवाब देते हुए केंद्र सरकार ने यह जानकारी दी है।

मुख्य न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति संजय किशन कौल, न्यायमूर्ति संजीव खन्ना, न्यायमूर्ति बी.आर. गवई और न्यायमूर्ति सूर्यकांत की संविधान पीठ ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद-370 खत्म करने के खिलाफ दाखिल याचिकाओं पर गुरुवार को 13वें दिन सुनवाई की।

गुरुवार को मामले की सुनवाई शुरू होने पर केंद्र की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने संविधान पीठ को बताया कि जम्मू-कश्मीर में अब किसी भी समय चुनाव हो सकते हैं क्योंकि मतदाता सूची तैयार करने का काम एक माह में पूरा हो जाएगा।

उन्होंने पीठ को बताया कि चुनाव कराने के लिए निश्चित तारीखों की घोषणा करने के बारे में भारतीय निर्वाचन आयोग और जम्मू-कश्मीर निर्वाचन कार्यालय को फैसला करना है। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने संविधान पीठ को बताया कि जम्मू-कश्मीर में तीन स्तरों पर चुनाव होंगे।

पहले चरण में पंचायत चुनाव कराया जाएगा, जबकि दूसरा चरण नगर निकाय का चुनाव और तीसरा और अंतिम चरण विधानसभा चुनाव का होगा। jammu & kashmir election News

मुंबई में विपक्षी महागठबंधन की बैठक में 28 दलों के दिग्गज मंथन करेंगे news update

 मुंबई में विपक्षी महागठबंधन की बैठक में 28 दलों के दिग्गज मंथन करेंगे

‘इंडिया’ ने बिसात बिछाई
 
‘इंडिया’ ने बिसात बिछाई
मुंबई में गुरुवार को इंडिया गठबंधन की बैठक के दौरान अभिवादन करते कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी भी मौजूद रहीं। ● प्रेट्र
‘इंडिया’ ने बिसात बिछाई
आज लोगो जारी होगा

बैठक के दूसरे दिन शुक्रवार सुबह गठबंधन का लोगो जारी किया जाएगा। फिर विपक्षी नेता औपचारिक बैठक करेंगे। शाम के समय इंडिया के घटक दलों के नेता एक संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे।

और दलों के जुड़ने की उम्मीद जयंत चौधरी

राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) प्रमुख जयंत चौधरी भी गुरुवार को मुंबई पहुंचे। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में समान विचारधारा वाले और दलों तथा नेताओं के विपक्षी गठबंधन इंडिया में शामिल होने की उम्मीद है।

news update  :- विपक्षी गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इनक्लूसिव अलायंस (इंडिया) के घटक दलों ने साझा रणनीति बनाने के लिए मुंबई में बिसात बिछा दी है। गठबंधन के नेताओं ने मुख्य बैठक का एजेंडा तय करने के लिए गुरुवार देर शाम अनौपचारिक बैठक की। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बड़ी भूमिका भी तय हो सकती है।

विपक्ष की तीसरी बैठक के पहले दिन गुरुवार को नेताओं ने एक सुर में कहा, वे संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए एकजुट हैं। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुंबई पहुंच गए हैं। राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद , तेजस्वी यादव पहले से डेरा डाले हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, जयंत चौधरी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, और पंजाब के सीएम भगवंत मान भी पहुंच गए हैं।

शरद पवार ने गुरुवार को कहा कि बैठक में 28 पार्टी के 63 नेता शामिल होंगे। लालू प्रसाद ने कहा कि इंडिया के मायने हैं कि हम एकजुट होकर गरीबी, बेरोजगारी और महंगाई हटाएं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर जनता को धोखा देने का आरोप लगाते हुए दावा किया कि वर्ष 2014 में आए थे और 2024 में विदाई हो जाएगी। कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा ने कहा कि भाजपा ने उम्मीद नहीं की थी कि विभिन्न राज्यों की इतनी सारी पार्टियां एक साथ आ सकती हैं।

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की ओर से आयोजित रात्रिभोज से पहले विपक्षी नेताओं ने अनौपचारिक मुलाकात की। समझा जा रहा है कि इसमें शुक्रवार को होने वाली बैठक का एजेंडा तय किया गया। कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा, गठबंधन के नेता सीट-बंटवारे के तौर-तरीकों, समन्वय समिति और साझा न्यूनतम कार्यक्रम बनाने पर चर्चा करेंगे।

सूत्रों ने बताया कि उत्तर पूर्व क्षेत्र के तीन दलों असम जातीय परिषद, राजोर दल और आंचलिक गण मंच-भुइयां ने गठबंधन में शामिल होने की अपील की है।  News