Sunday, September 3, 2023

हस्तिनापुर में दिनदहाड़े वृद्धा की हत्या

 पत्थर से सिर कुचला, छोटे बेटे के साथ रहती थी वृद्धा,वारदात के बाद लोगों का गुस्सा फूटा

हस्तिनापुर में दिनदहाड़े वृद्धा की हत्या
 
हस्तिनापुर में दिनदहाड़े वृद्धा की हत्या
नंगला चांद में घटना के बाद मौके पर जमा भीड़।
आज की ताजा न्यूज
आज की खबर
आज की ताजा खबर
हस्तिनापुर में दिनदहाड़े वृद्धा की हत्या
हस्तिनापुर में दिनदहाड़े वृद्धा की हत्या
मृतका मुन्नी का फाइल फोटो

वजह लूट या कुछ और

वृद्धा की हत्या सिर कुचलकर की गई। हत्या की वजह को लेकर पुलिस उलझी दिखाई दे रही है। नौशाद की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। घर के अंदर ज्यादा कुछ नहीं है। ऐसे में क्यों कोई लूट के लिए यहां घुसेगा। एक आशंका यह भी जताई जा रही है कि वारदात के लिए बदमाश घुसे होंगे। मुन्नी ने उन्हें पहचान लिया होगा। पहचान खुलने के डर से बदमाश, हत्या कर फरार हो गए।

मृतका के हैं तीन बेटे

मृतका के तीन बेटे हैं। सबसे बड़ा बेटा नवाब शामली के पास ससुराल में रहता है। दूसरा बेटा शबाब गांव में ही अपने बच्चों के साथ अलग रहता है। शनिवार को वह अपने बेटे को चिकित्सक के यहां लेकर गया था। सबसे छोटा बेटा नौशाद है जो अपनी मां के साथ अकेला रह रहा था। बताया गया है कि नौशाद का पत्नी से तलाक हो गया था।

एक माह में दूसरी बड़ी वारदात

गांव में 12 अगस्त को भी मौलाना अब्दुल रहमान के घर बदमाशों ने दिनदहाड़े ताला तोड़कर नकदी और लाखों के जेवरात चोरी कर लिए थे। अभी तक इस घटना का पुलिस ने खुलासा नहीं किया है। अब शनिवार को दिन दहाड़े हत्या हुई तो ग्रामीणों का पारा चढ़ गया। उन्होंने कहा कि एक माह में दो बड़ी वारदात हो गई हैं पुलिस गंभीर नहीं दिख रही।

वृद्धा की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या की गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। पुलिस कई बिंदू पर काम कर रही है। जल्द वारदात का खुलासा किया जाएगा। - आशीष शर्मा, सीओ मवाना

मेरठ/हस्तिनापुर,  हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के नंगला चांद गांव में शनिवार को दिनदहाड़े एक वृद्धा की सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। वारदात का पता लगते ही लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। सूचना मिलते ही सीओ मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराया। पुलिस को मौके से नए प्लास और पेचकस भी मिले हैं।

नंगला चांद गांव में नौशाद अपनी मां मुन्नी (70) पत्नी स्व. दाऊद के साथ रह रहा था। वह मजदूरी करता है। शनिवार सुबह हर रोज की तरह वह काम पर निकल गया। मुन्नी का ज्यादातर समय बीमार होने की वजह से चारपाई पर बीतता था। नौशाद शाम को घर लौटा तो अंदर का नजारा देख दंग रह गया। उसकी मां की हत्या हो चुकी थी और शव घर के एक कोने में लहूलुहान हालत में पड़ा था। नौशाद की चीख सुनते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई। गुस्साए लोगों ने हंगामा कर दिया और पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। कुछ ही देर में हस्तिनापुर पुलिस भी आ गई। ग्रामीणों ने शव नहीं उठने दिया। सीओ आशीष शर्मा भी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाबुझाकर शांत कराया। इसके बाद शव मोर्चरी भिजवाया गया।

खादर में गंगा का रौद्र रूप शांत, अब दिख रहे बर्बादी के निशां

 खादर में गंगा का रौद्र रूप शांत, अब दिख रहे बर्बादी के निशां

 
खादर में गंगा का रौद्र रूप शांत, अब दिख रहे बर्बादी के निशां
खादर में कुछ इस तरह से लोगों को नदी पार करनी पड़ रही है। ● हिन्दुस्तान
खादर में गंगा का रौद्र रूप शांत, अब दिख रहे बर्बादी के निशां
खेतों में भरा पानी। ● हिन्दुस्तान

पानी व टैज्ैक्टर से गुजर रहे है लोग

चांदपुर मार्ग पर भीकुंड गांव के समीप क्षतिग्रस्त अप्रोच रोड से भी लोगो ने निकलना प्रारंभ कर दिया हालाकि अब भी लगभग दो फीट पानी उससे होकर बह रहा है। परंतु चांदपुर की ओर सरकारी डयूटी पर जाने वाले अध्यापक, पंचायतकर्मी आदि लोग उसी पानी से होकर गुजर रहे है। वही दो टैज्क्टर टाज्ली मे बाइक लादकर टूटी अप्रोच रोड का पार कर रहे है। चांदपुर की ओर जा रहे लोगो ने बताया कि बाइक को उतारने के सौ रूपये वसूले जा रहे है परंतु बिजनौर से घूम कर आने के बजाए समय कम लगता है।

पनपेगी बीमारियां

बस्तियो मे घरो के नजदीक पानी रूकने के कारण उसमे दुर्गंध होने लगी है। कई स्थानो पर पानी व गंदगी इतनी पसरी हुई कि वहा पर रहने वाले लोगो मे संक्रामक बीमारियां फैल सकती है।

Breaking news 

आज की ताजा खबर हस्तिनापुर, गंगा नदी ने अपना रौद्र रूप तो शांत कर लिया और अपनी मुख्य धारा मे चली गयी। परंतु डेढ माह की विभिषिका के पश्चात खादर क्षेत्र की हजारो हैक्टेअर भूमि पर खडी फसल को लील गयी। खादर क्षेत्र के लोगो से उनकी जितनी पीडा सुने तो कम हैै।

लगभग डेढ माह बाद गंगा नदी अपनी मुख्य धारा मे तो लौट गयी। परंतु जिधर से भी निकली उधर ही बर्बादी का मंजर छोडती चली गयी। फसले नष्ट हो गयी, सडके टूट गयी, मकान क्षतिग्रस्त हो गये। अब नही लगता कि वे इस बरस की बाढ की विभिषिका से कई बरसो तक उबर पायेंगे। हस्तिनापुर रामराज मार्ग पर भीकुंड तिराहे के समीप सडक की हालत ऐसी कर दी है कि कई जगह तो ऐसा लगता है कि यहां पर सडक ही नही थी। वही रठोरा कला, सिरजेपुर मार्ग व फतेहपुर प्रेम जाने वाले संपर्क मार्ग की स्थिति अत्यन्त ही खराब है। वहा से होकर गुजरना जोखिम भरा है।

खेतो मे भरी सिल्ट बाढ के पानी के साथ बह कर आई सिल्ट भी खेतो मे भर गयी हैं। कई खेतो मे तो खडे गन्ने की फसल भी कई कई फीट तक सिल्ट मे दब गयी है। वही गन्ने मे खेतो मे जलकुंभी भी भर गयी है। जिससे गन्ने की फसल नीचे दब कर नष्ट हो गयी है।

चारा सूख कर हो गया नष्ट खेतो मे खडा चारा भी पानी भरा रहने के चलते सूख गया है। जो पशुओ के खिलाने के लायक नही रह गया हैं। जिससे पशुपालको के समक्ष चारे का गंभीर संकट है।

Saturday, September 2, 2023

बारिश के कारण रद्द हुआ भारत-पाकिस्तान मैच, सुपर-4 में पहुंची बाबर आजम की टीम

 बारिश के कारण रद्द हुआ भारत-पाकिस्तान मैच, सुपर-4 में पहुंची बाबर आजम की टीम



India vs Pakistan Highlights, Asia Cup 2023: एशिया कप का तीसरा मुकाबला शनिवार (दो सितंबर) को भारत और पाकिस्तान के बीच बेनतीजा रहा। कैंडी के पल्लेकल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम इंडिया 50 ओवर भी नहीं खेल पाई। वह 48.5 ओवर में 266 रन पर सिमट गई। इसके बाद पाकिस्तान की पारी बारिश के कारण शुरू नहीं हो पाई। अंपायरों ने काफी देर इंतजार करने के बाद दोनों कप्तानों से बात की और मैच को रद्द घोषित कर दिया।

LIVE IND vs PAK Highlights: बारिश के कारण रद्द हुआ भारत-पाकिस्तान मैच, सुपर-4 में पहुंची बाबर आजम की टीम

स्पोर्ट्स डेस्क, Updated Sat, 02 Sep 2023 10:30 PM IST

IND vs PAK Highlights Asia Cup 2023 India vs Pakistan Match Result Key Highlights Points Table Update

ईशान किशन और हार्दिक पांड्या - फोटो : सोशल मीडिया

खास बातें

India vs Pakistan Highlights, Asia Cup 2023: एशिया कप का तीसरा मुकाबला शनिवार (दो सितंबर) को भारत और पाकिस्तान के बीच बेनतीजा रहा। कैंडी के पल्लेकल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम इंडिया 50 ओवर भी नहीं खेल पाई। वह 48.5 ओवर में 266 रन पर सिमट गई। इसके बाद पाकिस्तान की पारी बारिश के कारण शुरू नहीं हो पाई। अंपायरों ने काफी देर इंतजार करने के बाद दोनों कप्तानों से बात की और मैच को रद्द घोषित कर दिया।

विज्ञापन


लाइव अपडेट

09:55 PM, 02-SEP-2023

IND vs PAK Live: पाकिस्तान को नहीं मिला बल्लेबाजी का मौका, बेनतीजा रहा मैच

भारत और पाकिस्तान के बीच मैच को रद्द घोषित कर दिया गया। मैच रद्द होने से दोनों टीमों को एक-एक मिले। इस तरह पाकिस्तान के दो मैचों में तीन अंक हो गए। उसने अपने पहले मुकाबले में नेपाल को हराया था। दूसरी ओर, भारत के खाते में एक मैच में एक अंक है। अब उसे सुपर-4 में पहुंचने के लिए चार सितंबर को होने वाले मुकाबले में हर हाल में नेपाल को हराना होगा। पाकिस्तान सुपर-4 में पहुंचने वाली पहली टीम है।


भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम इंडिया 50 ओवर भी नहीं खेल पाई। वह 48.5 ओवर में 266 रन पर सिमट गई। इसके बाद पाकिस्तान की पारी बारिश के कारण शुरू नहीं हो पाई। अंपायरों ने काफी देर इंतजार करने के बाद दोनों कप्तानों से बात की और मैच को रद्द घोषित कर दिया।


भारत की पारी के बाद जमकर हुई बारिश


भारत की बल्लेबाजी के बाद पाकिस्तान की टीम को रन चेज करने के लिए उतरना था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बारिश रुक-रुक होती रही और अंपायरों ने कई बार निरीक्षण भी किया। फैंस को उम्मीद थी कि कम से कम 20 ओवर का भी मैच होगा। बारिश ने उम्मीदों पर पानी फेर दिया। लगातार बारिश को देखते हुए अंपायरों ने दोनों कप्तानों से बात की। फिर मैच रद्द करने पर सहमति बन गई।


ईशान और हार्दिक ने जीता दिल

इससे पहले ईशान किशन और हार्दिक पांड्या ने भारतीय प्रशंसकों का दिल जीता। टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा रन हार्दि ने बनाए। उन्होंने 87 रन की पारी खेली। ईशान ने पाकिस्तान के खिलाफ अपने पहले अंतरराष्ट्रीय मैच में 82 रन बनाए। इन दोनों के अलावा कोई भी भारतीय बल्लेबाज 20 रन का आंकड़ा भी नहीं छू सका। यहां तक कि हार्दिक और ईशान के बाद बुमराह तीसरे टॉप स्कोरर रहे। उन्होंने आखिरी में 16 रन बनाकर भारत को 266 रन तक पहुंचाया। पाकिस्तान के लिए शाहीन अफरीदी ने 10 ओवर में 35 रन देकर चार विकेट लिए। नसीम शाह और हारिस रऊफ को तीन-तीन सफलता मिली।


रोहित का फैसला हुआ गलत

भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। उनका यह निर्णय उस समय गलत साबित हुआ जब पाकिस्तानी गेंदबाजों ने मौसम और पिच का फायदा उठाते हुए कहर बरपा दिया। 14.1 ओवर में 66 रन पर भारत के चार बल्लेबाज पवेलियन लौट गए। शाहीन अफरीदी ने रोहित शर्मा और विराट कोहली को आउट किया तो हारिस ने श्रेयस अय्यर और शुभमन गिल को अपना शिकार बनाया। रोहित 11, विराट चार, श्रेयस 14 और शुभमन 10 रन बनाकर आउट हुए।


हार्दिक और किशन की शतकीय साझेदारी

66 रन पर चार विकेट गिर जाने के बाद ईशान किशन और हार्दिक पांड्या पर सारी जिम्मेदारी आ गई। किशन तो प्लेइंग-11 में शामिल भी नहीं होने वाले थे। टूर्नामेंट से पहले केएल राहुल पूरी तरह फिट नहीं हो पाए और किशन को खेलने का मौका मिल गया। वह पहली बार पाकिस्तान के खिलाफ खेल रहे थे। यहां तक कि पहली बार उन्होंने पांचवें नंबर पर वनडे में बल्लेबाजी की। किशन ने दबाव वाले इस मैच में धैर्य और साहस दिखाया। उन्हें उपकप्तान हार्दिक का अच्छा साथ मिला। हार्दिक ने एक-एक रन लेकर ईशान पर से दबाव हटाया। इससे बाएं हाथ के इस बल्लेबाज को खुलकर खेलने की छूट मिल गई। उन्होंने पाकिस्तानी गेंदबाजों पर दबाव बनाया। खासकर स्पिनर्स के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया। ईशान ने 81 गेंद पर 82 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में नौ चौके और दो छक्के लगाए। किशन को हारिस रऊफ ने बाबर आजम के हाथों कैच कराया।


किशन के आउट होने के बाद हार्दिक ने हाथ खोले और तेजी से रन बनाए। वह अपने पहले वनडे शतक की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन 87 रन पर पवेलियन लौट गए। हार्दिक को शाहीन अफरीदी ने आगा सलमान के हाथों कैच कराया। भारतीय उपकप्तान ने 90 गेंदों का सामना किया और 87 रन की पारी खेली। इस दौरान सात चौके और एक छक्का लगाया। हार्दिक और ईशान ने पांचवें विकेट के लिए 138 रन की साझेदारी की और टीम को जल्द ऑलआउट होने से बचाया।


जडेजा और शार्दुल ने बल्लेबाजी में किया निराश

रवींद्र जडेजा और शार्दुल ठाकुर के पास आज अच्छा मौका था कि वह बल्ले से अपना कमाल दिखा सके, लेकिन दोनों ने निराश किया। जडेजा 22 गेंद पर 14 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें शाहीन ने रिजवान के हाथों कैच कराया। शार्दुल ने गैर-जिम्मेदाराना शॉट खेलते हुए अपना विकेट गंवाया। शार्दुल तीन गेंद पर तीन रन ही बना सके। नसीम शाह की गेंद पर शादाब खान को कैच थमा बैठे। कुलदीप यादव चार रन बनाकर नसीम शाह की गेंद पर आउट हुए। वहीं, बुमराह (16) को नसीम ने ही आगा सलमान के हाथों कैच कराया। मोहम्मद सिराज एक रन बनाकर नाबाद रहे।

Today Live Cricket Score, India vs Pakistan Asia Cup 2023: कप के तीसरे मुकाबले में शनिवार (दो सितंबर) को भारत के सामने पाकिस्तान की चुनौती है।

 IND vs PAK Live: भारत ने पाकिस्तान को 267 रन का लक्ष्य दिया, हार्दिक-ईशान का अर्धशतक; अफरीदी ने चार विकेट झटके 



Today Live Cricket Score, India vs Pakistan Asia Cup 2023: कप के तीसरे मुकाबले में शनिवार (दो सितंबर) को भारत के सामने पाकिस्तान की चुनौती है। दोनों टीमें कैंडी के पल्लेकल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने हैं। भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम इंडिया 50 ओवर भी नहीं खेल पाई। वह 48.5 ओवर में 266 रन पर सिमट गई। पाकिस्तान को मैच जीतने के लिए 267 रन बनाने होंगे।


लाइव अपडेट

07:45 PM, 02-SEP-2023

IND vs PAK Live: पाकिस्तान को मिला चुनौतीपूर्ण लक्ष्य

भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप के मैच में 48.5 ओवर में 266 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा रन हार्दिक पांड्या ने बनाए। उन्होंने 87 रन की पारी खेली। बाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने भी भारतीय प्रशंसकों का दिल जीता और पाकिस्तान के खिलाफ अपने पहले अंतरराष्ट्रीय मैच में 82 रन बनाए। इनदोनों के अलावा कोई भी भारतीय बल्लेबाज 20 रन का आंकड़ा भी नहीं छू सका। यहां तक कि हार्दिक और ईशान के बाद बुमराह तीसरे टॉप स्कोरर रहे। उन्होंने आखिरी में 16 रन बनाकर भारत को 266 रन तक पहुंचाया। पाकिस्तान के लिए शाहीन अफरीदी ने 10 ओवर में 35 रन देकर चार विकेट लिए। नसीम शाह और हारिस रऊफ को तीन-तीन सफलता मिली।


भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। उनका यह निर्णय उस समय गलत साबित हुआ जब पाकिस्तानी गेंदबाजों ने मौसम और पिच का फायदा उठाते हुए कहर बरपा दिया। 14.1 ओवर में 66 रन पर भारत के चार बल्लेबाज पवेलियन लौट गए। शाहीन अफरीदी ने रोहित शर्मा और विराट कोहली को आउट किया तो हारिस ने श्रेयस अय्यर और शुभमन गिल को अपना शिकार बनाया। रोहित 11, विराट चार, श्रेयस 14 और शुभमन 10 रन बनाकर आउट हुए।


07:41 PM, 02-SEP-2023

IND vs PAK Live: भारत को लगा नौवां झटका

भारत को नौवां झटका 49वें ओवर की दूसरी गेंद पर लगा। नसीम शाह ने कुलदीप यादव को आउट किया। कुलदीप का कैच विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान ने लिया। उन्होंने अपनी 13 गेंद की पारी में चार रन बनाए। भारत का स्कोर नौ विकेट पर 262 रन है।

07:22 PM, 02-SEP-2023

IND vs PAK Live: जडेजा और शार्दुल भी आउट

भारत की पारी अचानक से लड़खड़ा गई है। सात गेंद के अंदर टीम के तीन बल्लेबाज आउट हो गए। 44वें ओवर की पहली गेंद पर शाहीन ने हार्दिक को आउट किया। इसी ओवर की छठी गेंद पर रवींद्र जडेजा पवेलियन लौट गए। उनके बाद 45वें ओवर की पहली गेंद पर नसीम शाह ने शार्दुल ठाकुर को आउट कर दिया। जडेजा 22 गेंद पर 14 रन बनाकर विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान को कैच थमा बैठे। वहीं, नसीम शाह ने शार्दुल को शादाब खान के हाथों कैच कराया। भारत ने 45 ओवर में आठ विकेट पर 246 रन बना लिए हैं।

लाइव शो के दौरान रोमांटिक हुए सचिन-सीमा:

 लाइव शो के दौरान रोमांटिक हुए सचिन-सीमा: एंकर ने टोका तो शर्माते हुए अलग हुए दोनों, वकील बोले- इनका प्रेम अमर



bollywood news hindi वायरल वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि ये दोनों अपने वकील एपी सिंह संग एक टीवी चैनल से बातचीत कर रहे थे। इस बीच सचिन अपना चेहरा सीमा के करीब ले जाता हुआ नजर आता है। ऐसा लगता है कि वह सीमा को किस करना चाहता है।


पाकिस्तान से आई सीमा हैदर और रबूपुरा के सचिन मीणा की लव स्टोरी की खबरों के बीच अब इन दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों एक दूसरे को देखकर रोमांटिक हो रहे हैं। 


डिबेट शो में थे दोनों

वायरल वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि ये दोनों अपने वकील एपी सिंह संग एक टीवी चैनल से बातचीत कर रहे थे। इस बीच सचिन अपना चेहरा सीमा के करीब ले जाता हुआ नजर आता है। ऐसा लगता है कि वह सीमा को किस करना चाहता है लेकिन इससे आगे दोनों के बीच में कुछ हो पाता टीवी चैनल का एंकर कहता हुआ सुनाई देता है 'सचिन जी अभी कैमरा चालू है।' इसके बाद दोनों शर्माते हुए अलग हो जाते हैं। इसके सीमा कहती है कि ये कान में कुछ कहना चाह रहे थे।

प्यार अमर है

इस पूरे वाकये के बाद सचिन-सीमा के वकील एपी सिंह एंकर से कहते हैं कि इनका तो प्यार ही अजर है, अमर है। चाहें इनका कैमरा के आगे हो या कैमरा के पीछे हो। ये तो प्यार की मिशाल हैं। 

नेपाल में कर चुके हैं दोनों शादी

बता दें कि पहले से शादीशुदा सीमा हैदर पाकिस्तान के कराची से नेपाल के रास्ते सचिन से मिलने ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा गांव पहुंची थी। खास बात यह है कि सीमा अकेले यहां नहीं आई बल्कि अपने साथ वो अपने चार बच्चों को भी साथ लाई है। दोनों पहले ही सबको बता चुके हैं कि इन्होंने नेपाल के पशुपति नाथ मंदिर में हिंदू रिति रिवाज से शादी कर ली है और इसके प्रमाण के तौर पर तस्वीरें भी दिखाई थीं।

'सीमा को दिलाकर रहूंगा भारत की नागरिकता'

सीमा हैदर बिना वीजा के भारत में दाखिल हुई थी, ऐसे में इस पर मामला दर्ज है। सीमा गिरफ्तार होने के बाद फिलहाल जमानत पर रिहा है। अब पाकिस्तानी महिला को भारतीय नागरिकता दिलाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के चर्चित वकील एपी सिंह इनका केस लड़ रहे हैं। रक्षा बंधन के दिन एपी सिंह ने बकायदा सीमा से राखी बंधवाई। सीमा ने भी पैर छूकर आशीर्वाद लिया और कहा मैं बहुत खुश हूं कि मुझे इनके जैसा बड़ा भाई मिल गया है। वहीं एपी सिंह ने भी कहा कि वह हर हाल में सीमा हैदर को भारत की नागरिता दिलाकर रहेंगे। इतना ही नहीं सारे अधिकार दिलाएंगे।

Bikes Sales September 2023: होंडा की दोपहिया वाहनों का पिछले महीने रहा बोलबाला, 3 फीसद की ग्रोथ दर्ज

 Bikes Sales September 2023: होंडा की दोपहिया वाहनों का पिछले महीने रहा बोलबाला, 3 फीसद की ग्रोथ दर्ज



हिंदी समाचार

Today news Bike sales Report अगस्त 2023 में होंडा मोटरसाइकिल इंडिया ने 477590 यूनिट्स बाइक्स को बेचने में कामयाब रही जो पिछले साल अगस्त 2022 में बेची गई 462529 यूनिट्स गाड़ियों से काफी अधिक है। यही वजह की कंपनी ने सालाना आधार पर 3 फीसद बढ़ोतरी दर्ज की है। एचएमएसआई ने एक बयान में कहा पिछले महीने कंपनी ने घरेलू बाजार में 451200 इकाइयां बेचीं।


होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) ने अगस्त में बेची गई दोपहिया वाहनों में 3 फीसद की बिक्री दर्ज की है। होंडा की दोपहिया वाहनों को देश में खूब प्यार मिल रहा है, यही वजह है कि कंपनी अपनी एक से बढ़कर एक कम्यूटर बाइक को भारतीय बाजार में उतार रही है। उदाहरण के होंडा एसपी 160. होंडा शाइन 100। आइये जानते हैं अगस्त 2023 में होंडा की कितनी बिकीं दोपहिया व्हील्स होंडा सेल्स रिपोर्ट अगस्त 2023 अगस्त 2023 में होंडा मोटरसाइकिल इंडिया ने 477,590 यूनिट्स बाइक्स को बेचने में कामयाब रही, जो पिछले साल अगस्त 2022 में बेची गई 4,62,529 यूनिट्स गाड़ियों से काफी अधिक है। यही वजह की कंपनी ने सालाना आधार पर 3 फीसद की बढ़ोतरी दर्ज की है। एचएमएसआई ने एक बयान में कहा, पिछले महीने कंपनी ने घरेलू बाजार में 4,51,200 इकाइयां बेचीं। इसने निर्यात बाजारों में 26,390 इकाइयां भी भेजीं।


Honda की हालिया लॉन्च हुई बाइक्स

होंडा ने हाल ही में होंडा एसपी 160 बाइक को लॉन्च किया था, जो लुक के मामले में ये बाइक सामने से आपको Honda SP 125 की याद दिलाएगी। वहीं अगर आप इसके हेडलैंप काउल को देखेंगे तो आपको हीरो की हंक की याद दिया सकती है। होंडा का कहना है कि उनकी SP125 125cc सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिल है।


यही वजह है कि कंपनी अपनी इस बाइक की कुछ डिजाइन एसपी 125 से उधार ली है। इस बाइक का रियर टॉयर 130 एमएम का है, जो इसे स्पोर्टी अपील देता है। इसके फ्रंट में आपको एक स्मोक्ड विंडस्क्रीन के साथ एक एलईडी हेडलैंप मिल जाएगा।

Aditya L1 Mission: भारत के पहले सोलर मिशन की लॉन्चिंग सफल, तस्वीरों में देखें आदित्य- एला का सफर

Aditya L1 Mission: भारत के पहले सोलर मिशन की लॉन्चिंग सफल, तस्वीरों में देखें आदित्य- एला का सफर


भारत ने सफलतापूर्वक अपने पहले सूर्य मिशन को लॉन्च कर दिया है। आदित्य-एल1 मिशन (Aditya-L1 Mission) आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से लॉन्च कर दिया है। इस मिशन की मदद से इसरो अब सूर्य से जुड़े रहस्यों को जवाब खोज कर लाने वाला है। इसको पृथ्वी से 15 लाख किलोमीटर की दूरी पर अपने लक्षित ऑर्बिट में पहुंचने के लिए चार महीने का समय लगेगा।

 भारत का पहला सूर्य मिशन आदित्य-एल1 मिशन (Aditya-L1 Mission) सफलतापूर्वक लॉन्च हो चुका है। अब चांद पर फतह करने के बाद भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) से सूर्य से जुड़े राज पर से पर्दा हटाने की जिम्मा उठाया है। इस मिशन के सफल लॉन्च के बाद पूरी दुनिया की नजर भारत पर है।

  • आदित्य-एल1 मिशन 2 सितंबर को सुबह 11 बजकर 50 मिनट पर आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से लॉन्च कर दिया है। आदित्य-एल1 मिशन (Aditya-L1 Mission) भारत का पहला सौर मिशन है।

  • इस मिशन की मदद से इसरो सूरज की बाहरी परत कोरोना, कोरोनल मास इजेक्शन (सूर्य में होने वाले शक्तिशाली विस्फोट), सौर तूफान की उत्पत्ति, प्री-फ्लेयर और फ्लेयर गतिविधियां और उनकी विशेषताएं आदि कारकों का अध्ययन करेगा। इसके साथ ही, अंतरिक्ष मौसम पर सूर्य की गतिविधियों के प्रभाव की जानकारी भी इकट्ठा की जाएगी।

  • आदित्य-एल1 मिशन में चंद्रयान-3 के मुकाबले कम खर्च आया है। दरअसल, इस सौर मिशन में 400 करोड़ रुपये खर्च हुए है, जबकि NASA की ओर से लॉन्च किए गए सौर मिशन में लगभग 12, 300 करोड़ रुपये खर्च हुए थे।

  • वैज्ञानिकों के मुताबिक, आदित्य-एल1 यान पृथ्वी से 15 लाख किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद अपने लक्षित ऑर्बिट में पहुंचने के लिए 4 महीने का लंबा समय लेगा। गौरतलब है कि सोलर-अर्थ सिस्टम में कुल पांच लांग्रेज बिंदु (L Point) है, जहां आदित्य एल1 जा रहा है। पृथ्वी से L1 की दूरी, सूर्य से पृथ्वी की दूरी का केवल 1 प्रतिशत हिस्सा है।

  • आदित्य-एल1 यान का फरवरी में पहली तस्वीर भेजेगा। वैज्ञानिकों के मुताबिक, यान हर मिनट एक तस्वीर भेजेगा, यानी 24 घंटे में अध्ययन के लिए 1440 तस्वीरें मिल जाएंगी। यह यान अगले पांच सालों तक तस्वीरें भेजने वाला है।

  • इस यान में सात पेलोड लगाए गए हैं, जिसमें सबसे बड़ा और चुनौतीपूर्ण पेलोड VELC है। यह पेलोड सभी तस्वीरों को पृथ्वी पर भेजेगा। VELC पेलोड, आदित्य-एल1 पर सबसे बड़ा और तकनीकी रूप से सबसे चुनौतीपूर्ण रहा पेलोड है। 

  • सोर्स- इस खबर में दी गई जानकारियां भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) की आधिकारिक वेबसाइट एवं अन्य वैश्विक वैज्ञानिक वेबसाइट से कंपाइल कर के लिखी गई हैं। खबर में जागरण में प्रकाशित खबरों का संदर्भ भी लिया गया है।