Thursday, August 31, 2023

राकेश टिकैत को धमकी देने के मामले में केस दर्ज

 आज का हिंदी समाचार :- राकेश टिकैत को धमकी देने के मामले में केस दर्ज

 
राकेश टिकैत को धमकी देने के मामले में केस दर्ज
राकेश टिकैत।

मुजफ्फरनगर, संवाददाता। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता को उनके मोबाइल पर लगातार जान से मारने की धमकी दी जा रही है। इस संबंध में थाना सिविल लाइन में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस जिस नम्बर से धमकी दी जा रही है। उस नम्बर का सीडीआर खंगालने में जुटी है। इससे पूर्व भी भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता को धमकी मिल चुकी है। पुलिस ने पिछले दिनों एक आरोपी के खिलाफ चार्जशीट भी दाखिल की है।

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के मोबाइल नम्बर पर अज्ञात व्यक्ति व्हाट्सएप मैसेज व कॉल कर लगातार जान से मारने की धमकी व देख लेने की धमकी दे रहा है। कई बार उनके मोबाइल अज्ञात व्यक्ति फोन कर धमकी दे चुका है। इस संबंध में कल्याणपुरी निवासी धीरेन्द्र कुमार ज्वाला ने सीओ सिटी को तहरीर दी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धारा 507 में रि पोर्ट दर्ज कर ली है।

हापुड़ कांड की जांच को एसआईटी बनी

 हिंदी समाचार आजतक news :- यूपी में वकीलों की हड़ताल, कई जगह पुलिस से झड़प

हापुड़ कांड की जांच को एसआईटी बनी
 
हापुड़ कांड की जांच को एसआईटी बनी
मेरठ में आईजी ऑफिस के बाहर प्रदर्शन करते वकील। ● हिन्दुस्तान

एसआईटी सात दिन में देगी जांच रिपोर्ट

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त रुख अपनाते हुए कमिश्नर मेरठ सेल्वा जे. कुमारी की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर दी है। जांच कमेटी में आईजी मेरठ नचिकेता झा और डीआईजी मुरादाबाद मुनिराज जी. शामिल हैं।

कमेटी एक हफ्ते के अंदर रिपोर्ट देगी।

यूपी बार कौंसिल ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम

घटना पर रोष व्यक्त करते हुए यूपी बार

काउंसिल ने कार्रवाई के लिए 48 घंटे

का अल्टीमेटम दिया है। कौंसिल के

चेयरमैन अध्यक्ष शिव किशोर गौड़ ने

दोषी पुलिस कर्मियों के साथ एसपी और

डीएम और सीओ को हटाने की मांग की

है। साथ ही वकीलों का मुकदमा भी दर्ज कर मुआवजा देने की बात कही है।

लखनऊ/मेरठ, हिन्दुस्तान टीम । हापुड़ में वकीलों पर लाठीचार्ज का मामला तूल पकड़ गया। बुधवार को प्रदेशभर के वकील हड़ताल पर रहे और जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। लखनऊ-प्रयागराज और मेरठ समेत कई जिलों में पुलिस और वकीलों के बीच झड़प हुई। मुख्यमंत्री ने मामले की जांच के लिए मेरठ कमिश्नर की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय एसआईटी गठित की है।

यूपी बार काउंसिल के चेयरमैन ने 48 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए हापुड़ के डीएम-एसपी व सीओ को हटाने की मांग की है। इस बीच हापुड़ में मंगलवार को हुए बवाल में पुलिस ने 17 अधिवक्ताओं को नामजद करते हुए 250 अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

लखनऊ में एसीपी से मारपीट लखनऊ में अधिवक्ताओं की ड्रेस में आए कुछ लोग पुलिस कर्मियों पर टूट पड़े। भीड़ ने एसीपी से हाथापाई की और इंस्पेक्टर को कई तमाचे जड़ दिए। अलीगढ़ में वकीलों ने मुरादाबाद हाइवे पर जाम लगा दिया।

देवरिया में वकीलों की भीड़ में शामिल व्यक्तियों के सिपाही को थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल हुआ। हिन्दुस्तान वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। मेरठ में वकील जुलूस निकाल कर आईजी ऑफिस पहुंचे और ज्ञापन सौंपा। कचहरी में एसपी क्राइम की गाड़ी रोक ली, एसीएम के गनर की पिटाई का भी आरोप है, जिसमें 20 अज्ञातों पर केस दर्ज हुआ है। संभल में डीएम की कार रोक ली। मथुरा में डीएम की गाड़ी की हवा निकाल दी।

हापुड़ में जुटे वकील बुधवार को हापुड़ में कई जिलों के वकील कचहरी में एकत्र हुए। सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भी हापुड़ पहुंच गए। वकीलों ने कचहरी गेट पर ताला जड़ दिया और तहसील चौराहे पर प्रदर्शन किया। कई जिलों की फोर्स तैनात रही। आईजी भी डेरा डाले रहे।

एक सितंबर तक हड़ताल हाईकोर्ट बेंच केंद्रीय संघर्ष समिति के चेयरमैन कुंवरपाल शर्मा ने बताया कि वेस्ट यूपी में एक सितंबर तक वकील न्यायिक कार्य नहीं करेंगे।

बेटियों को जन्म से स्नातक तक मिलेंगे ₹25 हजार

आज की ब्रेकिंग न्यूज :- कन्या सुमंगला योजनाअगले साल से अभिभावकों को मिलेगी बढ़ी राशि

बेटियों को जन्म से स्नातक तक मिलेंगे ₹25 हजार
 
बेटियों को जन्म से स्नातक तक मिलेंगे त्र25 हजार
लखनऊ में बुधवार को कन्या सुमंगला योजना के लाभार्थियों से संवाद के कार्यक्रम के दौरान एक बच्ची ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को राखी बांधी।
बेटियों को जन्म से स्नातक तक मिलेंगे त्र25 हजार
बेटियों को जन्म से स्नातक तक मिलेंगे त्र25 हजार
बांध के किनारे बसे लोगों के लिए बनेंगे आवास

बाराबंकी/गोंडा,हिटी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को प्रदेश के बाढ़ प्रभावित जनपदों बाराबंकी और गोंडा का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई और स्थलीय सर्वेक्षण किया। राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की।

इसके अलावा सीएम योगी ने बाढ़ पीड़ितों से भेंट की और राहत सामग्री का भी वितरण किया। उन्होंने कहा कि तटबंध और नदी के बीच में जो लोग बसे हैं अगर वो इस पार बसना चाहें तो उनके लिए व्यवस्था की जाएगी। अगर सभी लोग तैयार हों तो सरकार की ओर से अच्छी कॉलोनी उनके लिए बनाई जाएगी।

बच्चियों ने मुख्यमंत्री को तिलक लगाकर बांधी राखी

कार्यक्रम में शामिल कन्या सुमंगला योजना की लाभार्थी कुछ बच्चियों ने सीएम योगी के माथे पर तिलक लगाकर उनके हाथ पर राखियां बांधी। वहीं सीएम योगी ने उन्हें उपहार भेंटकर रक्षा का वचन दिया। कार्यक्रम में सीएम योगी ने 29523 लाभार्थी कन्याओं के खातों में एक क्लिक के जरिए 5.82 करोड़ रुपये की धनराशि का हस्तांतरण किया। साथ ही सीएम योगी ने प्रतीक स्वरूप 10 लाभार्थियों कन्याओं और उनके अभिभावकों को योजना का चेक भी बांटे। कार्यक्रम में महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार मंत्री बेबी रानी मौर्य, महिला कल्याण एवं बाल विकास की राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला आदि मौजूद रहे।

लखनऊ, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षा बंधन के पावन पर्व पर प्रदेश की बेटियों को बड़ी सौगात दी है। बुधवार को लोकभवन में आयोजित ‘मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला’ योजना के लाभार्थियों से संवाद के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने इस योजना की धनराशि में बढ़ोतरी की घोषणा की है।

सीएम योगी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार वित्तीय वर्ष 2024-2025 से कन्या सुमंगला योजना की धनराशि को 15 हजार से बढ़ाकर 25 हजार करने जा रही है। इससे प्रदेश की बेटियों को अपने सपनों को पूरा करने में और सुलभता होगी। साथ वह शिक्षित होने के साथ ही आत्मनिर्भर भी बन सकेंगी।

सीएम योगी ने कहा कि पहले इस योजना के तहत छह चरणों में 15 हजार की धनराशि का पैकेज दिया जाता था। अगले साल से बेटी के जन्म लेते ही उसके अभिभावक के खाते में 5 हजार रुपये की धनराशि हस्तांतरित कर दी जाएगी। इसी तरह जब बेटी एक वर्ष की होगी तो 2000 रुपये, बेटी के पहली कक्षा में जाते ही 3000 रुपये, छठी क्लास में प्रवेश लेने पर 3000 रुपये, नवीं क्लास में जाने पर 5000 रुपये और अगर बेटी स्नातक या डिप्लोमा या सर्टिफिकेट का कोई कोर्स करेगी तो उसके खाते में 7000 रुपये की धनराशि हस्तांतरित करेंगे। सीएम योगी ने कहा कि आज प्रदेश में मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के माध्यम से 16 लाख 24 हजार बेटियां लाभान्वित हो रही हैं।

योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के कार्यक्रम को नई ऊंचाइयों की ओर ले जाने की दिशा में आज बहुत ही महत्वपूर्ण है। डबल इंजन की सरकार का यह मानना है कि बेटी सिर्फ बेटी है। उसके साथ किसी भी स्तर पर कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए। उसको सुरक्षा और आगे बढ़ने का पर्याप्त अवसर भी मिलना चाहिए। जितनी भी निराश्रित बहनें हैं, उन्हें राशन कार्ड, आयुष्मान भारत योजना समेत सभी योजनाओं से जोड़ा जाएगा।

योजना की लाभार्थी रत्ना मिश्रा ने बताया कि इस योजना के माध्यम से वह पढ़ पा रही हैं। इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ा है। कक्षा 10वीं की छात्रा अक्षरा कुशवाहा ने बताया कि इस योजना से उनके जीवन में बहुत बड़ा परिवर्तन आया है।

Wednesday, August 30, 2023

I.N.D.I.A Alliance Meeting: आइएनडीआइए गठबंधन की मीटिंग से पहले बढ़ा विपक्षी कुनबा, 28 दल बैठक में शामिल

 I.N.D.I.A Alliance Meeting: आइएनडीआइए गठबंधन की मीटिंग से पहले बढ़ा विपक्षी कुनबा, 28 दल बैठक में शामिल



आइएनडीआइए गठबंधन (I.N.D.I.A Alliance Meeting) की तीसरी बैठक 31 अगस्त और 1 सितंबर के बीच देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में होगी। इस बैठक को लेकर विपक्षी दलों की ओर से पूरी तैयारियां भी कर ली गई हैं। महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने दावा करते हुए बताया कि बेंगलुरु में हुई मीटिंग में 26 पार्टियों शिरकत की थी। मुंबई में होनी वाली बैठक में 28 पार्टियां शामिल होंगी।


मुंबई, एजेंसी। आइएनडीआइए गठबंधन (I.N.D.I.A Alliance Meeting) की तीसरी बैठक 31 अगस्त और 1 सितंबर के बीच देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में होगी। इस बैठक को लेकर विपक्षी दलों की ओर से पूरी तैयारियां भी कर ली गई हैं। ऐसा माना जा रहा है कि मुंबई में होनी वाली बैठक में विपक्षी कुनबा बढ़ सकता है।


मुंबई में होने वाली बैठक में 28 दल होंगे शामिल

महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने दावा करते हुए बताया कि बेंगलुरु में हुई मीटिंग में 26 पार्टियों ने शिरकत की थी, लेकिन मुंबई में होनी वाली बैठक में 28 पार्टियां शामिल होंगी। उन्होंने कहा कि हमें खुशी है कि आइएनडीआइए गठबंधन की तीसरी बैठक महाराष्ट्र में होने जा रही है। जैसे I.N.D.I.A बढ़ेगा, वैसे ही चीन पीछे हटेगा।

https://twitter.com/ANI/status/1696838054357733757?t=E8gm5P4_Xj_WvJn6kqjwxQ&s=19

'लोकतंत्र को बचाने के लिए एक साथ आए हैं सभी विपक्षी दल'

वहीं, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण ने आइएनडीआइए गठबंधन की बैठक को लेकर जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि हम लोकतंत्र को बचाने और BJP के खिलाफ लड़ने के लिए एक साथ आए हैं। एजेंडे पर चर्चा की जाएगी और हम उसी के अनुसार आगे की चीजें तय करेंगे।

एक ऐसी भी प्रथा, कुमाऊं में देवी को प्रसन्न करने के लिए रक्षाबंधन के दिन लोग बरसाते हैं पत्थर; जानिए महत्व...

 Bagwal Mela 2023: रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) का जिक्र आते ही भाई की कलाई पर रेशम की डोर की तस्वीर उभर आती है। कुमाऊं में एक ऐसा धाम है, जहां देवी को प्रसन्न करने के लिए रक्षाबंधन के दिन चार गांवों के लोग आस्था के रूप में एक दूसरे पर पत्थर बरसाते हैं। इसे बग्वाल युद्ध कहा जाता है।



यह युद्ध किसी दुश्मनी, जमीन के टुकड़े अथवा हार-जीत के लिए नहीं अपितु धार्मिक परंपरा के निर्वहन के लिए होता है। सदियों से खेला जाने वाला यह युद्ध अषाढ़ी कौतिक नाम से भी प्रसिद्ध है।


देश-विदेश में प्रसिद्ध है बग्वाल

चंपावत जनपद के पाटी ब्लाक स्थित देवीधुरा का मां वाराही धाम पत्थर युद्ध बग्वाल के लिए देश-विदेश में प्रसिद्ध है। हर साल रक्षाबंधन पर चार खामों-सात थोकों के लोगों के मध्य बग्वाल खेली जाती है। कुछ लोग इसे कत्यूर शासनकाल से चला आ रहा पारंपरिक त्योहार मानते हैं, कुछ काली कुमाऊं की प्राचीन संस्कृति से जोड़कर देखते हैं।


प्रचलित मान्यताओं के अनुसार, पौराणिक काल में चार खामों के लोगों ने अपनी आराध्य वाराही देवी को प्रसन्न करने के लिए बारी-बारी से हर वर्ष नर बलि दी जाती थी। किवदंती के अनुसार, एक साल चम्याल खाम की एक वृद्धा के परिवार की नर बलि देने की बारी थी। परिवार में वृद्धा और उसका पौत्र ही जीवित थे।


मां वाराही ने चार खामों के बीच बग्वाल खेलने के दिए निर्देश

कहा जाता है कि महिला ने अपने पौत्र की रक्षा के लिए मां वाराही की स्तुति की। मां वाराही ने वृद्धा को स्वप्न में दर्शन दिया और उसे मंदिर परिसर में चार खामों के बीच बग्वाल खेलने के निर्देश दिए।


कहा कि चार खाम के लोग मंदिर परिसर में बग्वाल खेलेंगे और उसमें एक व्यक्ति के बराबर रक्त बहेगा तो वह प्रसन्न हो जाएंगी। देवी के स्वप्न में कही बात वृद्धा ने गांव के बुजुर्गों को बताई। तब से नर बलि के विकल्प के रूप में बग्वाल की प्रथा शुरू हुई।


चार खामों के लोग दो गुटों में खेलते हैं बग्वाल

बग्वाल वाराही मंदिर के प्रांगण खोलीखांण दूबाचौड़ मैदान में खेली जाती है। इसमें चारों खामों के युवक और बुजुर्ग मौजूद रहते हैं। लमगड़िया व बालिक खामों के रणबांकुरे एक तरफ जबकि दूसरी ओर गहड़वाल और चम्याल खाम के योद्धा होते हैं। रक्षाबंधन के दिन सुबह योद्धा वीरोचित वेश में सज-धजकर मंदिर परिसर में आते हैं।


वाराही के जयकारे के साथ करते हैं मंदिर की परिक्रमा

वाराही के जयकारे के साथ मंदिर की परिक्रमा करते हैं। हाथों में फर्रे होते हैं। मंदिर के पुजारी का आदेश मिलते ही दोनों ओर से पत्थरों को फेंकने का क्रम शुरू हो जाता है। पत्थरों की मार से लोग घायल हो जाते हैं और उनका रक्त बहने लगता है।


एक व्यक्ति के बराबर रक्त बहने के बाद मंदिर के पुजारी शंखनाद करते हुए चंवर डुलाकर मैदान में प्रवेश करते हैं, जिसके बाद बग्वाल रोक दी जाती है। इसमें कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं होता। अंत में सभी लोग आपस में गले मिलकर एक-दूसरे की कुशलक्षेम पूछते हैं।


2013 में पत्थर के प्रयोग पर लगी रोक

वर्ष 2012 तक पत्थर से बग्वाल खेली जाती थी। 2013 में नैनीताल हाई कोर्ट ने जनहित याचिका की सुनवाई करते हुए सदियों से चली आ रही परंपरा को रोकने के आदेश जारी किए। तब से पत्थरों के बदले फल-फूलों से बग्वाल खेली जा रही है, लेकिन परंपरा का लोप न हो इसके लिए फल-फूलों के साथ बीच-बीच में आंशिक रूप से एक दूसरे पर आज भी पत्थर फेंके जाते हैं।

याददाश्त को खाकर अवसाद देने वाला कीड़ा दिमाग में पहली बार मिला

याददाश्त को खाकर अवसाद देने वाला कीड़ा दिमाग में पहली बार मिला



ऑस्ट्रेलियाई डॉक्टरों ने महिला के मस्तिष्क से 8 सेंटीमीटर लंबा जिंदा परजीवी निकाला
 
याददाश्त को खाकर अवसाद देने वाला कीड़ा दिमाग में पहली बार मिला
याददाश्त को खाकर अवसाद देने वाला कीड़ा दिमाग में पहली बार मिला
याददाश्त को खाकर अवसाद देने वाला कीड़ा दिमाग में पहली बार मिला
याददाश्त को खाकर अवसाद देने वाला कीड़ा दिमाग में पहली बार मिला

कैनबरा, एजेंसी। ऑस्ट्रेलिया के डॉक्टरों ने एक ऐसे कीड़े का पता लगाया है, जो इंसान के दिमाग में मौजूद दिमाग को खोखला कर देता है। इसके असर से इंसान अवसाद में चला जाता है और साथ ही कई मस्तिष्क संबंधी बीमारियों का सामना करना पड़ता है।

यह कीड़ा कैनबरा अस्पताल के डॉक्टरों को एक 64 वर्षीय महिला के दिमाग में रेंगते मिला। महिला पिछले दो साल से कई सारी बीमारियों से जूझ रही थी। डॉक्टरों के मुताबिक, यह एक दुलर्भ मामला है, जब किसी इंसान के दिमाग में जिंदा कीड़ा मिला। आमतौर पर यह परजीवी सांपों में पाया जाता है।

कैनबरा अस्पताल के संक्रामक रोग चिकित्सक डॉ. संजय सेनानायके ने घटना पर बताया कि महिला के दिमाग की बायोप्सी करने के बाद आठ सेंटीमीटर (तीन इंच) लंबा कीड़ा निकालने में सफलता मिली।

एक साल में भूलने लगी बातें

डॉक्टरों के मुताबिक, 2022 में महिला में भूलने की बीमारी जैसे लक्षण शुरू हो गए थे। साथ ही अवसाद भी पैदा होने लगा। उसके मस्तिष्क के एमआरआई की गई तो कीड़े के बारे में पता चला। ऑपरेशन के दौरान सर्जन हरि प्रिया बंदी को मस्तिष्क से किसी हिलती चीज को उठाया। उसे देखकर ऑपरेशन थियेटर में मौजूद लोग स्तब्ध थे। कीड़ा निकाले जाने के बाद मरीज बिना किसी दिक्कत के होश में आ गया।

2021 में हुई थी भर्ती

रिपोर्ट के मुताबिक, दक्षिण-पूर्वी न्यू साउथ वेल्स की रहने वाली महिला जनवरी, 2021 में स्थानीय अस्पताल में भर्ती हुई थी। तब उसे तीन हफ्ते तक पेट दर्द, उल्टी, बुखार और रात में पसीना आना जैसी समस्याएं होने लगी थी। उस वक्त स्टेरॉयड और अन्य दवाओं से इलाज चल रहा था। स्थिति में सुधार नहीं होने पर महिला को कैनबरा अस्पताल रेफर किया।

भारत-केन्या के बीच व्यापार, शिक्षा में सहयोग बढ़ा राजनाथ

 भारत-केन्या के बीच व्यापार, शिक्षा में सहयोग बढ़ा राजनाथ


 
युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि

डुले ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। केन्या के रक्षा मामलों के कैबिनेट सचिव डुले भारत की तीन दिन की यात्रा पर सोमवार को राष्टीय राजधानी पहुंचे थे। रक्षा मंत्रालय के अनुसार डुले के गोवा और बेंगलुरु में भारतीय शिपयार्ड और रक्षा उद्योगों का दौरा करने की उम्मीद है। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि सितंबर 2022 में केन्या में नई सरकार के कार्यभार संभालने के बाद से कैबिनेट सचिव डुले की यह पहली भारत यात्रा है और केन्या से सर्वोच्च स्तर की राजनीतिक यात्रा है। यह यात्रा भारत के अफ्रीकी देशों के साथ अपने संबंधों और विशेष रूप से भारत और केन्या के बीच बढ़ते सहयोग को अहम महत्व देने का संकेत है।

दोनों देशों के बची संबंधों की सराहना

कैबिनेट सचिव डुले ने चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग के लिए भारत को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि भारत पूरी दुनिया में चौथा देश बन गया जिसने यह उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने कहा, मैं भारत और केन्या के बीच आजादी से पहले से चले आ रहे सौहार्दपूर्ण संबंधों की सराहना करना और केन्या में रहने वाली विशाल भारतीय-केन्याई आबादी को जानना चाहता हूं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 2017 में केन्या यात्रा का जिक्र करते हुए उसे ऐतिहासिक दौरा बताया।

नई दिल्ली, एजेंसी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कहा कि भारत और केन्या के बीच व्यापार, अर्थव्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य और आम जनता के बीच सहयोग में बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने केन्या के रक्षा मामलों के कैबिनेट सचिव अदन बेयर डुले के साथ द्विपक्षीय बैठक के दौरान यह टिप्पणी की।

रक्षा मंत्री ने कहा कि मुझे यह जानकर खुशी हुई कि दोनों देशों ने 2021-22 में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अस्थायी सदस्यों के रूप में मिलकर काम किया। उन्होंने कहा कि हम 2028-29 के कार्यकाल के लिए भारतीय उम्मीदवारी को समर्थन देने के लिए केन्या को धन्यवाद देते हैं। संबंधों को और मजबूत करने की आशा करते हैं।

अफ्रीकी देशों के साथ सहयोग को प्राथमिकता राजनाथ ने कहा कि भारत ने हमेशा अफ्रीकी देशों के साथ सहयोग को प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की अध्यक्षता में होने वाले आगामी जी-20 शिखर सम्मेलन में अफ्रीकी संघ को शामिल करने के लिए सभी सदस्य देशों को लिखा है। उन्होंने कहा कि भारत ने जुलाई 2023 में केन्या के आईएमओ (अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठन) के महासचिव पद के लिए भी अपना समर्थन दिया।