Monday, August 28, 2023

क्रिप्टोकरंसी की चुनौती के खिलाफ दुनिया एकजुट हो

 मोदी बोलेसभी हितधारकों का ख्याल रखें, एआई का नैतिक उपयोग करें

क्रिप्टोकरंसी की चुनौती के खिलाफ दुनिया एकजुट हो
 
क्रिप्टोकरंसी की चुनौती के खिलाफ दुनिया एकजुट हो
नई दिल्ली में चल रहे तीन दिवसीय बी20 शिखर सम्मेलन के अंतिम दिन रविवार को संबोधित करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। ● प्रेट्र
क्रिप्टोकरंसी की चुनौती के खिलाफ दुनिया एकजुट हो

विज्ञान-उद्योग दोनों की सफलता चंद्रयान-3

मोदी ने कहा कि चंद्रयान-3 के चांद पर पहुंचने के साथ त्योहारों का मौसम शुरू हो गया। मिशन में कई कलपुर्जे निजी क्षेत्र, एमएसएमई ने उपलब्ध कराए। उन्होंने कहा, यह मिशन विज्ञान और उद्योग दोनों की सफलता है।

भारत आपूर्ति शृंखला का महत्वपूर्ण हिस्सा

मोदी ने कहा, अफ्रीकी संघ को भी जी20 में स्थायी सदस्यता का न्योता दिया गया है। कुशल और भरोसेमंद आपूर्ति शृंखला में देश का महत्वपूर्ण स्थान है। भारत वैश्विक आपूर्ति शृंखला का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

उत्पाद -उपभोक्ता के हितों में संतुलन जरूरी

पीएम मोदी ने इस बात पर चिंता जताई कि महत्वपूर्ण पदार्थ और दुर्लभ धातुओं की उपलब्धता असमान है, जबकि इनकी जरूरत सभी को है। जिनके पास ये हैं, यदि वे इन्हें वैश्विक दायित्व के रूप में नहीं देखते हैं, तो यह उपनिवेशवाद के नए मॉडल को बढ़ावा देगा। उन्होंने कहा कि एक फायदे वाला बाजार तभी कायम रह सकता है, जब उत्पादकों और उपभोक्ताओं के हितों में संतुलन हो। प्रधानमंत्री ने कहा कि दूसरे देशों को केवल बाजार मानने से काम नहीं चलेगा। इससे अंत में उत्पादक देशों को भी नुकसान होगा।

नई दिल्ली, एजेंसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को क्रिप्टोकरंसी की चुनौतियों से निपटने के लिए दुनिया के देशों से एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने एक अंतरराष्ट्रीय ढांचा तैयार करने की भी बात कही, जिसमें सभी हितधारकों का ख्याल रखा जाए। मोदी ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के नैतिक इस्तेमाल की भी अपील की।

भारत हरित क्रेडिट के लिए वैश्विक ढांचा तैयार कर रहा भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) द्वारा आयोजित ‘बी20 समिट इंडिया-2023’ के अंतिम दिन पीएम मोदी ने अंतरराष्ट्रीय उपभोक्ता सेवा दिवस मनाने और कार्बन क्रेडिट ट्रेडिंग की मौजूदा प्रथा को छोड़कर ग्रीन क्रेडिट अपनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि भारत हरित क्रेडिट के लिए एक वैश्विक ढांचा तैयार कर रहा है।

मोदी ने जलवायु परिवर्तन, ऊर्जा क्षेत्र के संकट, खाद्य आपूर्ति शृंखला में असंतुलन, जल सुरक्षा से संबंधित मुद्दों का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसे मामलों का व्यवसाय पर बड़ा प्रभाव पड़ता है। इन चुनौतियों से निपटने के लिए प्रयासों को बढ़ाने की जरूरत है।

उद्योग जगत पारंपरिक नजरिए पर फिर विचार करे प्रधानमंत्री ने कहा, आज दुनिया एआई को लेकर बहुत उत्साह दिखा रही है, पर इसके बीच कुछ नैतिक विचार भी हैं। कौशल और पुन कौशल के संबंध में एल्गोरिदम पूर्वाग्रह और समाज पर इसके प्रभाव के बारे में चिंता जताई जा रही है। इन मुद्दों को भी हल किया जाना चाहिए।

Sunday, August 27, 2023

PM Modi Mann Ki Baat 104th Episode:

 PM Modi Mann Ki Baat 104th Episode:

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने 27 अगस्त यानी रविवार को 'मन की बात' के 104वें संस्करण को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सावन महाशिव, उत्सव और उल्लास का महीना है। चंद्रयान की सफलता ने उत्सव के इस माहौल को कई गुना बढ़ा दिया है। चंद्रयान को चंद्रमा पर पहुंचे तीन दिन से ज्यादा का समय हो रहा है। ये सफलता इतनी बड़ी है कि इसकी जितनी चर्चा की जाए कम है।



'अभी तो सूरज उगा है'

प्रधानमंत्री मोदी ने इस दौरान अपनी लिखी कविता भी सुनाई। उन्होंने कहा कि जब आज आपसे बात कर रहा हूं तो एक पुरानी मेरी कविता की कुछ पंक्तियां याद आ रही है।


आसमान में सिर उठाकर,

घने बादलों को चीरकर,

रोशनी का संकल्प ले,

अभी तो सूरज उगा है।

दृढ़ निश्चय के साथ चलकर,

हर मुश्किल को पार कर,

घोर अंधेरे को मिटाने,

अभी तो सूरज उगा है,

आसमान में सिर उठाकर,

घने बादलों को चीरकर,

अभी तो सूरज उगा है।


'संकल्प के कुछ सूरज चांद पर भी उगते हैं'

पीएम मोदी ने कहा कि 23 अगस्त को भारत ने और भारत के चंद्रयान ने ये साबित कर दिया है कि संकल्प के कुछ सूरज चांद पर भी उगते हैं। मिशन चंद्रयान नए भारत की उस भावना का प्रतीक बन गया है, जो हर हाल में जीतना चाहता है और हर हाल में जीतना जानता भी है।


पीएम मोदी के संबोधन की बड़ी बातें

चंद्रयान मिशन का एक पक्ष ऐसा भी रहा है जिसकी आज मैं आब सब के साथ विशेष तौर पर चर्चा करना चाहता हूं। आपको याद होगा इस बार मैंने लाल किले से कहा कि हमें महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास को राष्ट्रीय चरित्र के रूप में सशक्त करना है। जहां महिला शक्ति का सामर्थ्य जुड़ जाता है, वहां असंभव को भी संभव बनाया जा सकता है।

भारत का मिशन चंद्रयान, नारीशक्ति का भी जीवंत उदाहरण है | इस पूरे मिशन में अनेकों महिला वैज्ञानिक और इंजीनियर सीधे तौर पर जुड़ी रही हैं। इन्होंने अलग-अलग सिस्टम्स के प्रोजेक्ट डायरेक्टर, प्रोजेक्ट मैनेजर और ऐसी कई अहम जिम्मेदारियां संभाली है।

भारत की बेटियां अब अनंत समझे जाने वाले अंतरिक्ष को भी चुनौती दे रही हैं | किसी देश की बेटियां जब इतनी आकांक्षी हो जाएं, तो उसे, उस देश को, विकसित बनने से भला कौन रोक सकता है!

चंद्रयान-3 की सफलता से हमारे वैज्ञानिकों के साथ ही दूसरे सेक्टर्स की भी अहम भूमिका रही है। तमाम पार्ट्स और तकनीकी जरूरतों को पूरा करने में कितने ही देशवासियों ने योगदान दिया है। जब सबका प्रयास लगा तो सफलता भी मिली। यही चंद्रयान-3 की सबसे बड़ी सफलता है।

इस बार 15 अगस्त के दौरान देश ने सबका प्रयास का सामर्थ्य देखा सभी देशवासियों के प्रयास ने हर घर तिरंगा अभियान को वास्तव में हर मन तिरंगा अभियान बना दिया। इस अभियान के दौरान कई रिकॉर्ड भी बने। देशवासियों ने करोड़ों की संख्या में तिरंगे खरीदे। डेढ़ लाख पोस्ट ऑफिस के जरिए करीब डेढ़ करोड़ तिरंगे बेचे गए। इससे हमारे कामगारों की, बुनकरों की और खासकर महिलाओं की सैकड़ों करोड़ रुपये की आय भी हुई।

तिरंगे के साथ सेल्फी पोस्ट करने में भी इस बार देशवासियों ने नया रिकॉर्ड बना दिया। पिछले साल 15 अगस्त तक करीब पांच करोड़ देशवासियों ने तिरंगे के साथ सेल्फी पोस्ट की थी। इस साल ये संख्या 10 करोड़ को भी पार कर गई है।

इस समय देश में ‘मेरी माटी, मेरा देश’ देशभक्ति की भावना को उजागर करने वाला अभियान जोरों पर है।सितंबर के महीने में देश के गांव-गांव में, हर घर से मिट्टी जमा करने का अभियान चलेगा। देश की पवित्र मिट्टी हजारों अमृत कलश में जमा की जाएगी। अक्टूबर के अंत में हजारों अमृत कलश यात्रा के साथ देश की राजधानी दिल्ली पहुंचेंगे। इस मिट्टी से ही दिल्ली में अमृत वाटिका का निर्माण होगा। मुझे विश्वास है, हर देशवासी का प्रयास इस अभियान को भी सफल बनाएगा।

इस बार मुझे कई पत्र संस्कृत भाषा में मिले हैं | इसकी वजह यह है कि सावन मास की पूर्णिमा, इस तिथि को विश्व संस्कृत दिवस मनाया जाता है। सर्वेभ्य: विश्व-संस्कृत-दिवसस्य हार्द्य: शुभकामना: आप सभी को विश्व संस्कृत दिवस की बहुत-बहुत बधाई।

हम सब जानते हैं कि संस्कृत दुनिया की सबसे प्राचीन भाषाओं में से एक है | इसे कई आधुनिक भाषाओं की जननी भी कहा जाता है | संस्कृत अपनी प्राचीनता के साथ-साथ अपनी वैज्ञानिकता और व्याकरण के लिए भी जानी जाती है।

भारत का कितना ही प्राचीन ज्ञान हजारों वर्षों तक संस्कृत भाषा में ही संरक्षित किया गया है। योग, आयुर्वेद और दर्शन शास्र जैसे विषयों पर रिसर्च करने वाले लोग अब ज्यादा से ज्यादा संस्कृत सीख रहे हैं। कई संस्थान भी इस दिशा में बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। संस्कृत भारती’ लोगों को संस्कृत सिखाने का अभियान चलाती है | इसमें आप 10 दिन के ‘संस्कृत संभाषण शिविर’ में भाग ले सकते हैं।

मुझे खुशी है कि आज लोगों में संस्कृत को लेकर जागरूकता और गर्व का भाव बढ़ा है। इसके पीछे बीते वर्षों में देश का विशेष योगदान भी है। जैसे तीन संस्कृत डीम्ड यूनिवर्सिटीज को 2020 में सेंट्रल यूनिवर्सिटीज बनाया गया। अलग-अलग शहरों में संस्कृत विश्वविद्यालयों के कई कॉलेज और संस्थान भी चल रहे हैं। आईआईटी और आईआईएम जैसे संस्थानों में संस्कृत केंद्र काफी पॉपुलर हो रहे हैं।

जब हम अपनी मातृभाषा से जुड़ते हैं तो हम सहज रूप से अपनी संस्कृति से जुड़ जाते हैं, अपने संस्कारों से जुड़ जाते हैं, अपनी परंपरा से जुड़ जाते हैं, अपने चिर पुरातन भव्य वैभव से जुड़ जाते हैं। ऐसे ही भारत की एक और मातृभाषा है, गौरवशाली तेलुगू भाषा। 29 अगस्त को तेलुगू दिवस मनाया जाएगा। तेलुगू भाषा के साहित्य और विरासत में भारतीय संस्कृति के कई अनमोल रत्न छिपे हैं। तेलुगू की इस विरासत का लाभ पूरे देश को मिले, इसके लिए कई प्रयास भी किये जा रहे हैं।

चीजों या स्थानों को साक्षात् खुद देखना, समझना और कुछ पल उनको जीना, एक अलग ही अनुभव देता है। कोई समंदर का कितना ही वर्णन कर दे, लेकिन हम समंदर को देखे बिना उसकी विशालता महसूस नहीं कर सकते। कोई हिमलाय का कितना ही बखान कर दे, लेकिन हम हिमालय को देखे बिना उसकी सुंदरता का आकलन नहीं कर सकते। इसलिए ही मैं अक्सर आप सभी से ये आग्रह करता हूं कि जब मौका मिले, हमें अपने देश की सुंदरता और विविधता को जरूर देखने जाना चाहिए।

अक्सर हम एक और बात भी देखते हैं। हम भले ही दुनिया का कोना-कोना छान लें, लेकिन अपने ही शहर या राज्य की कई बेहतरीन जगहों और चीजों से अनजान होते हैं। कई बार ऐसा होता है कि लोग अपने शहर के ही ऐतिहासिक स्थलों के बारे में ज्यादा नहीं जानते।

डेयरी सेक्टर हमारे देश के सबसे महत्वपूर्ण सेक्टरों में से एक है। हमारी माताओं और बहनों के जीवन में बड़ा परिवर्तन लाने में तो इसकी बहुत अहम भूमिका रही है।

पर्व-उल्लास के समय हमें वोकल फार लोकल के मंत्र को भी याद रखना है। 'आत्मनिर्भर भारत' ये अभियान हर देशवासी का अपना अभियान है। जब त्योहार का माहौल है तो हमें अपनी आस्था के स्थलों और उसके आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ तो रखना ही है, लेकिन हमेशा के लिए |

30 जुलाई को प्रसारित किया था 'मन की बात' का 103वां संस्करण

पिछले महीने 30 जुलाई को मन की बात का 103वां संस्करण प्रसारित किया गया था। इस दौरान पीएम मोदी ने पहली बार 'मेरी माटी मेरा देश' अभियान का जिक्र किया था।

चंद्रमा पर जहां लैंडर उतरा, वह शिवशक्ति प्वाइंट होगा मोदी

 प्रधानमंत्री मोदी ने इसरो वैज्ञानिकों से मुलाकात के दौरान किया ऐलान

चंद्रमा पर जहां लैंडर उतरा, वह शिवशक्ति प्वाइंट होगा मोदी
 
चंद्रमा पर जहां लैंडर उतरा, वह शिवशक्ति प्वाइंट होगा मोदी
चंद्रमा पर जहां लैंडर उतरा, वह शिवशक्ति प्वाइंट होगा मोदी
यह भी कहा पीएम ने

1. जिस स्थान पर चंद्रयान-2 ने 2019 में अपने पदचिह्न छोड़े थे, उसे तिरंगा प्वाइंट के नाम से जाना जाएगा।

2. हमारे राष्ट्र का गौरव चंद्रमा पर पहुंचा, इसरो ‘मेक इन इंडिया’ को चंद्रमा तक ले गया

3. सॉफ्ट लैंडिंग भारत के लिए असाधारण उपलब्धि

असुविधा के बावजूद ‘जी20’ को सफल बनाएं प्रधानमंत्री

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्लीवासियों से शनिवार को अपील की कि अगले महीने यहां होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन के कारण दिल्ली के लोगों को असुविधा हो सकती है। इसके बावजूद इस कार्यक्रम को सफल बनाने में वे मदद करें। मोदी ने सम्मेलन के प्रबंध के कारण लोगों को हो सकने वाली असुविधा के लिए उनसे पहले ही माफी मांगी। सम्मेलन 9 और 10 सितंबर को होगा। इसमें यूरोपीय संघ, आमंत्रित देशों के 30 से अधिक राष्ट्राध्यक्ष,14 अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रमुखों के भाग लेने की उम्मीद है।

बेंगलुरु, एजेंसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि चंद्रयान-3 का लैंडर चंद्रमा के जिस स्थान पर उतरा है उसे शिव शक्ति प्वाइंट के नाम से जाना जाएगा। यह कल्याण एवं ताकत का मेल है। मोदी भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों से मिलने बेंगलुरु पहुंचे थे।

ग्रीस की राजधानी एथेंस से सीधे बेंगलुरु पहुंचे प्रधानमंत्री ने चंद्रयान-3 मिशन की सफलता को भारत के इतिहास का असाधारण क्षण करार दिया। कहा, सतह पर उतरने की जगह का नामकरण करने की वैज्ञानिक परंपरा रही है।

उन्होंने कहा कि चंद्रमा के जिस स्थान पर चंद्रयान-2 ने 2019 में पद चिह्न छोड़े थे, उसे तिरंगा प्वाइंट के नाम से जाना जाएगा। तिरंगा प्वाइंट हर प्रयास की प्रेरणा बनेगा और सीख देगा कि कोई विफलता आखिरी नहीं होती।

मोदी ने ‘शिव शक्ति प्वाइंट’ के बारे में कहा कि शिव में मानवता के कल्याण का संकल्प है। और शक्ति से उन संकल्पों को पूरा करने का सामर्थ्य मिलता है। चंद्रमा का शिवशक्ति प्वाइंट हिमालय के कन्याकुमारी से जुड़े होने का बोध कराता है।

Saturday, August 26, 2023

चीन के राष्ट्रपति अगले माह शी जिनपिंग दिल्ली आ रहे हैं,


यूपी में लोकसभा चुनाव से पहले 15 लाख टैबलेट भी बांटने की तैयारी

 कैबिनेट से टैबलेट खरीदने के प्रस्ताव को मिलेगी मंजूरी, स्मार्ट फोन की आपूर्ति जल्द

यूपी में लोकसभा चुनाव से पहले 15 लाख टैबलेट भी बांटने की तैयारी
 
यूपी में लोकसभा चुनाव से पहले 15 लाख टैबलेट भी बांटने की तैयारी
यूपी में लोकसभा चुनाव से पहले 15 लाख टैबलेट भी बांटने की तैयारी
यूपी में लोकसभा चुनाव से पहले 15 लाख टैबलेट भी बांटने की तैयारी

इनका कहना है

टैबलेट व फोन की क्षमता होगी ज्यादा

योगी सरकार स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत 17 लाख स्मार्टफोन व टैबलेट निशुल्क बांट चुकी है। यह योजना पांच साल तक चलनी है। स्मार्टफोन की बैटरी की क्षमता इस बार 4000 एमएएच के बजाए 5000 एमएएच होगी जबकि टैबलेट की क्षमता 2 जीबी के बजाए तीन जीबी की रैम वाली होगी। योगी सरकार का लक्ष्य पांच साल में दो करोड़ युवाओं को स्मार्टफोन और टैबलेट वितरित करने का है।

औद्योगिक विकास विभाग व आईटी विभाग के प्रमुख सचिव अनिल सागर का कहना है कि संबंधित कंपनियों को आपूर्ति का आदेश दे दिया गया है। सितंबर के दूसरे हफ्ते से स्मार्टफोन की आपूर्ति शुरू हो जाएगी।

लखनऊ, विशेष संवाददाता। लोकसभा चुनाव से पहले योगी सरकार युवाओं को 15 लाख टैबलेट भी बांटेंगी। ये टैबलेट स्मार्ट फोन के अलावा दिए जाएंगे।

सरकार युवाओं को 25 लाख स्मार्ट फोन सितंबर के दूसरे सप्ताह से बांटना शुरू कर देगी। स्मार्ट फोन बांटने के बारे में बीते मंगलवार को कैबिनेट में फैसला किया गया था। अब आईटी विभाग 15 लाख टैबलेट खरीद के प्रस्ताव को जल्द कैबिनेट से मंजूर कराएगा।

हाल में कैबिनेट ने 25 लाख मोबाइल फोन खरीदने का निर्णय लिया है। इसके लिए सैमसंग व लावा जैसी कंपनियों को जिम्मा दिया गया। यह कंपनियां अगले महीने के दूसरे हफ्ते से स्मार्टफोन का वितरण करना शुरू कर देंगी।

सूत्रों ने बताया कि लोकसभा चुनाव के लिए अगले साल जनवरी में आचार संहिता लग सकती है। ऐसे में संहिता के बाद लैपटाप, स्मार्टफोन का छात्रों में निशुल्क वितरण संभव नहीं हो पाएगा। अब सरकार के पास चार महीने बचे हैं। इसी में लैपटॉप व स्मार्टफोन का वितरण होगा। इसे एक बड़े अभियान के तौर पर लिया जाएगा। अलग-अलग जिलों में विशेष आयोजन कर छात्र-छात्राओं को आमंत्रित किया जाएगा। उसमें स्थानीय विधायक, मंत्री व डीएम की देखरेख में इनका वितरण होगा। कुछ ऐसा ही अभियान विधानसभा चुनाव से पूर्व 2022 में 17 लाख स्मार्ट फोन व टैबलेट बांटने के लिए जिलों-जिलों में चलाया गया था।

यूपी के अस्पताल, स्कूल थानों में सीसीटीवी लगेंगे 26/08/2023

 सेफ सिटी के तहत प्रतिष्ठानों को भी कैमरे लगाना अनिवार्य होगा

यूपी के अस्पताल, स्कूल थानों में सीसीटीवी लगेंगे
 
यूपी के अस्पताल, स्कूल थानों में सीसीटीवी लगेंगे
लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सेफ सिटी परियोजना की समीक्षा की।
यूपी के अस्पताल, स्कूल थानों में सीसीटीवी लगेंगे
फाइलेरिया से बचने के लिए 28 तक जरूर लें दवा

लखनऊ। चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत 10 अगस्त से सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम (एमडीए) चल रहा है। आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर फाइलेरिया से बचाव की दवा खिला रहीं हैं। अपना पांव हाथी जैसा होने से बचाने और हाइड्रोसील से बचने के लिए बस एक ही उपाय है -दवा लीजिए। मच्छर के काटने से होने वाली फाइलेरिया लाइलाज और गंभीर बीमारी है। जो लोग रह गए हैं वो 28 अगस्त तक दवा जरूर खा लें। यह अपील योगी सरकार की ओर से प्रदेशवासियों से लगातार की जा रही है।

143

57

जिला मुख्यालयों की नगर पालिकाएं सेफ सिटी बनेंगी

नगर पालिकाओं को भी जोड़ा जाएगा

लखनऊ, विशेष संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सेफ सिटी परियोजना की सफलता में जनसहयोग का आह्वान किया है। शुक्रवार को सेफ सिटी परियोजना के प्रगति की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, चौक-चौराहों, सरकारी व निजी अस्पतालों, शिक्षण संस्थानों में अनिवार्य रूप से सीसीटीवी लगाए जाएं। मुख्यमंत्री ने अगले एक सप्ताह के भीतर सभी पुलिस थानों को सीसीटीवी से लैस करने के निर्देश भी दिए हैं।

सीसीटीवी फुटेज पुलिस को देना होगा अनिवार्य मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को सेफ सिटी परियोजना की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि आमजन, व्यापारियों, संस्थान संचालकों को जागरूक कर उन्हें क्राइम कंट्रोल में सीसीटीवी के महत्व को बताया जाए और सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए प्रेरित करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोग अपनी सुविधानुसार अपने सीसीटीवी फुटेज का डेटा अपने पास ही सुरक्षित रख सकते हैं, लेकिन यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि जरूरत पड़ने पर फुटेज केवल पुलिस को ही उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अतिरिक्त जहां आवश्यकता हो, वहां नगर निगम, स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट अथवा स्थानीय प्रशासन व पुलिस द्वारा सीसीटीवी लगाए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि महिला सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन सुनिश्चित करने के संकल्प की पूर्ति में ‘सेफ सिटी परियोजना’ अत्यंत उपयोगी सिद्ध हो रही है। प्रदेश में इस परियोजना के माध्यम से लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट के तहत मॉडर्न कंट्रोल रूम, पिंक पुलिस बूथ, आशा ज्योति केंद्र, सीसीटीवी कैमरे, महिला थानों में परामर्शदाताओं के लिए हेल्प डेस्क, बसों में पैनिक बटन व अन्य सुरक्षा उपायों को लागू करने में सहायता मिली है।

Friday, August 25, 2023

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को अपनी दो देशों की यात्रा समाप्त करने के बाद सीधे कर्नाटक के बेंगलुरु जाएंगे।

 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को अपनी दो देशों की यात्रा समाप्त करने के बाद सीधे कर्नाटक के बेंगलुरु जाएंगे। 


यहां वह चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) मिशन में शामिल इसरो टीम के वैज्ञानिकों से मुलाकात करेंगे। दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में आयोजित 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के समापन के बाद पीएम मोदी गुरुवार को ग्रीस की यात्रा पर रवाना हो गए।



विक्रम लैंडर के सॉफ्ट लैंडिंग की पीएम मोदी भी बने थे गवाह

मालूम हो कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (ISRO) ने बुधवार यानी 23 अगस्त, 2023 को चंद्रयान -3 के लैंडर विक्रम को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग करा कर इतिहास रच दिया था। इस दौरान पीएम मोदी भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम जुड़े रहे और बाद में उन्होंने इसरो के वैज्ञानिकों एवं देशवासियों को दक्षिण अफ्रीका से ही संबोधित किया था।


पीएम मोदी ने चंद्रयान-3 की लैंडिंग पर क्या कहा?

प्रधानमंत्री मोदी ने चंद्रयान-3 की लैंडिंग को अविस्मरणीय और अभूतपूर्व क्षण बताया। उन्होंने कहा कि यह विकसित भारत का शंखनाद है। भारत की यह उड़ान चंद्रयान से भी आगे जाएगी।  पीएम ने इस दौरान सूर्य मिशन का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जल्द ही इसरो आदित्य एल-1 मिशन भी लॉन्च करेगा, जिससे सूर्य का विस्तृत अध्ययन किया जा सकेगा। इसके बाद शुक्र और सौरमंडल के सामर्थ्य को परखने के लिए दूसरे अभियान भी शुरू किए जाएंगे।


प्रधानमंत्री ने कहा कि अब चांद से जुड़े मिथक भी बदल जाएंगे। इसके साथ ही नई पीढ़ी के लिए कहावतें भी बदल जाएंगी। पहले कहा जाता था कि चंदा मामा दूर के... लेकिन अब लोग कहेंगे चंदा मामा बस एक टूर के.... 


पीएम मोदी ने इस दौरान देश के पहले मानव मिशन गगनयान की भी जानकारी दी और कहा कि इसके लिए तैयारियां तेजी से की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि भारत ने अंतरिक्ष अभियानों के जरिए बार-बार यह साबित कर रहा है कि आकाश की कोई सीमा नहीं है।


चंद्रयान-3 कब लॉन्च हुआ?

चंद्रयान-3 को 14 जुलाई को दोपहर दो बजकर 35 मिनट पर आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से लॉन्च किया गया। यह भारत का तीसरा चंद्र मिशन है।