Saturday, August 26, 2023

यूपी में लोकसभा चुनाव से पहले 15 लाख टैबलेट भी बांटने की तैयारी

 कैबिनेट से टैबलेट खरीदने के प्रस्ताव को मिलेगी मंजूरी, स्मार्ट फोन की आपूर्ति जल्द

यूपी में लोकसभा चुनाव से पहले 15 लाख टैबलेट भी बांटने की तैयारी
 
यूपी में लोकसभा चुनाव से पहले 15 लाख टैबलेट भी बांटने की तैयारी
यूपी में लोकसभा चुनाव से पहले 15 लाख टैबलेट भी बांटने की तैयारी
यूपी में लोकसभा चुनाव से पहले 15 लाख टैबलेट भी बांटने की तैयारी

इनका कहना है

टैबलेट व फोन की क्षमता होगी ज्यादा

योगी सरकार स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत 17 लाख स्मार्टफोन व टैबलेट निशुल्क बांट चुकी है। यह योजना पांच साल तक चलनी है। स्मार्टफोन की बैटरी की क्षमता इस बार 4000 एमएएच के बजाए 5000 एमएएच होगी जबकि टैबलेट की क्षमता 2 जीबी के बजाए तीन जीबी की रैम वाली होगी। योगी सरकार का लक्ष्य पांच साल में दो करोड़ युवाओं को स्मार्टफोन और टैबलेट वितरित करने का है।

औद्योगिक विकास विभाग व आईटी विभाग के प्रमुख सचिव अनिल सागर का कहना है कि संबंधित कंपनियों को आपूर्ति का आदेश दे दिया गया है। सितंबर के दूसरे हफ्ते से स्मार्टफोन की आपूर्ति शुरू हो जाएगी।

लखनऊ, विशेष संवाददाता। लोकसभा चुनाव से पहले योगी सरकार युवाओं को 15 लाख टैबलेट भी बांटेंगी। ये टैबलेट स्मार्ट फोन के अलावा दिए जाएंगे।

सरकार युवाओं को 25 लाख स्मार्ट फोन सितंबर के दूसरे सप्ताह से बांटना शुरू कर देगी। स्मार्ट फोन बांटने के बारे में बीते मंगलवार को कैबिनेट में फैसला किया गया था। अब आईटी विभाग 15 लाख टैबलेट खरीद के प्रस्ताव को जल्द कैबिनेट से मंजूर कराएगा।

हाल में कैबिनेट ने 25 लाख मोबाइल फोन खरीदने का निर्णय लिया है। इसके लिए सैमसंग व लावा जैसी कंपनियों को जिम्मा दिया गया। यह कंपनियां अगले महीने के दूसरे हफ्ते से स्मार्टफोन का वितरण करना शुरू कर देंगी।

सूत्रों ने बताया कि लोकसभा चुनाव के लिए अगले साल जनवरी में आचार संहिता लग सकती है। ऐसे में संहिता के बाद लैपटाप, स्मार्टफोन का छात्रों में निशुल्क वितरण संभव नहीं हो पाएगा। अब सरकार के पास चार महीने बचे हैं। इसी में लैपटॉप व स्मार्टफोन का वितरण होगा। इसे एक बड़े अभियान के तौर पर लिया जाएगा। अलग-अलग जिलों में विशेष आयोजन कर छात्र-छात्राओं को आमंत्रित किया जाएगा। उसमें स्थानीय विधायक, मंत्री व डीएम की देखरेख में इनका वितरण होगा। कुछ ऐसा ही अभियान विधानसभा चुनाव से पूर्व 2022 में 17 लाख स्मार्ट फोन व टैबलेट बांटने के लिए जिलों-जिलों में चलाया गया था।

यूपी के अस्पताल, स्कूल थानों में सीसीटीवी लगेंगे 26/08/2023

 सेफ सिटी के तहत प्रतिष्ठानों को भी कैमरे लगाना अनिवार्य होगा

यूपी के अस्पताल, स्कूल थानों में सीसीटीवी लगेंगे
 
यूपी के अस्पताल, स्कूल थानों में सीसीटीवी लगेंगे
लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सेफ सिटी परियोजना की समीक्षा की।
यूपी के अस्पताल, स्कूल थानों में सीसीटीवी लगेंगे
फाइलेरिया से बचने के लिए 28 तक जरूर लें दवा

लखनऊ। चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत 10 अगस्त से सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम (एमडीए) चल रहा है। आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर फाइलेरिया से बचाव की दवा खिला रहीं हैं। अपना पांव हाथी जैसा होने से बचाने और हाइड्रोसील से बचने के लिए बस एक ही उपाय है -दवा लीजिए। मच्छर के काटने से होने वाली फाइलेरिया लाइलाज और गंभीर बीमारी है। जो लोग रह गए हैं वो 28 अगस्त तक दवा जरूर खा लें। यह अपील योगी सरकार की ओर से प्रदेशवासियों से लगातार की जा रही है।

143

57

जिला मुख्यालयों की नगर पालिकाएं सेफ सिटी बनेंगी

नगर पालिकाओं को भी जोड़ा जाएगा

लखनऊ, विशेष संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सेफ सिटी परियोजना की सफलता में जनसहयोग का आह्वान किया है। शुक्रवार को सेफ सिटी परियोजना के प्रगति की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, चौक-चौराहों, सरकारी व निजी अस्पतालों, शिक्षण संस्थानों में अनिवार्य रूप से सीसीटीवी लगाए जाएं। मुख्यमंत्री ने अगले एक सप्ताह के भीतर सभी पुलिस थानों को सीसीटीवी से लैस करने के निर्देश भी दिए हैं।

सीसीटीवी फुटेज पुलिस को देना होगा अनिवार्य मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को सेफ सिटी परियोजना की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि आमजन, व्यापारियों, संस्थान संचालकों को जागरूक कर उन्हें क्राइम कंट्रोल में सीसीटीवी के महत्व को बताया जाए और सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए प्रेरित करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोग अपनी सुविधानुसार अपने सीसीटीवी फुटेज का डेटा अपने पास ही सुरक्षित रख सकते हैं, लेकिन यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि जरूरत पड़ने पर फुटेज केवल पुलिस को ही उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अतिरिक्त जहां आवश्यकता हो, वहां नगर निगम, स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट अथवा स्थानीय प्रशासन व पुलिस द्वारा सीसीटीवी लगाए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि महिला सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन सुनिश्चित करने के संकल्प की पूर्ति में ‘सेफ सिटी परियोजना’ अत्यंत उपयोगी सिद्ध हो रही है। प्रदेश में इस परियोजना के माध्यम से लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट के तहत मॉडर्न कंट्रोल रूम, पिंक पुलिस बूथ, आशा ज्योति केंद्र, सीसीटीवी कैमरे, महिला थानों में परामर्शदाताओं के लिए हेल्प डेस्क, बसों में पैनिक बटन व अन्य सुरक्षा उपायों को लागू करने में सहायता मिली है।

Friday, August 25, 2023

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को अपनी दो देशों की यात्रा समाप्त करने के बाद सीधे कर्नाटक के बेंगलुरु जाएंगे।

 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को अपनी दो देशों की यात्रा समाप्त करने के बाद सीधे कर्नाटक के बेंगलुरु जाएंगे। 


यहां वह चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) मिशन में शामिल इसरो टीम के वैज्ञानिकों से मुलाकात करेंगे। दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में आयोजित 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के समापन के बाद पीएम मोदी गुरुवार को ग्रीस की यात्रा पर रवाना हो गए।



विक्रम लैंडर के सॉफ्ट लैंडिंग की पीएम मोदी भी बने थे गवाह

मालूम हो कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (ISRO) ने बुधवार यानी 23 अगस्त, 2023 को चंद्रयान -3 के लैंडर विक्रम को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग करा कर इतिहास रच दिया था। इस दौरान पीएम मोदी भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम जुड़े रहे और बाद में उन्होंने इसरो के वैज्ञानिकों एवं देशवासियों को दक्षिण अफ्रीका से ही संबोधित किया था।


पीएम मोदी ने चंद्रयान-3 की लैंडिंग पर क्या कहा?

प्रधानमंत्री मोदी ने चंद्रयान-3 की लैंडिंग को अविस्मरणीय और अभूतपूर्व क्षण बताया। उन्होंने कहा कि यह विकसित भारत का शंखनाद है। भारत की यह उड़ान चंद्रयान से भी आगे जाएगी।  पीएम ने इस दौरान सूर्य मिशन का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जल्द ही इसरो आदित्य एल-1 मिशन भी लॉन्च करेगा, जिससे सूर्य का विस्तृत अध्ययन किया जा सकेगा। इसके बाद शुक्र और सौरमंडल के सामर्थ्य को परखने के लिए दूसरे अभियान भी शुरू किए जाएंगे।


प्रधानमंत्री ने कहा कि अब चांद से जुड़े मिथक भी बदल जाएंगे। इसके साथ ही नई पीढ़ी के लिए कहावतें भी बदल जाएंगी। पहले कहा जाता था कि चंदा मामा दूर के... लेकिन अब लोग कहेंगे चंदा मामा बस एक टूर के.... 


पीएम मोदी ने इस दौरान देश के पहले मानव मिशन गगनयान की भी जानकारी दी और कहा कि इसके लिए तैयारियां तेजी से की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि भारत ने अंतरिक्ष अभियानों के जरिए बार-बार यह साबित कर रहा है कि आकाश की कोई सीमा नहीं है।


चंद्रयान-3 कब लॉन्च हुआ?

चंद्रयान-3 को 14 जुलाई को दोपहर दो बजकर 35 मिनट पर आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से लॉन्च किया गया। यह भारत का तीसरा चंद्र मिशन है।

जेल पहुंचते ही ट्रंप समर्थकों की लगी भीड़

 

जेल पहुंचते ही ट्रंप समर्थकों की लगी भीड़



समाचार एजेंसी रायटर के मुताबिक, मालूम हो कि ट्रंप के जेल पहुंचते ही दर्जनों समर्थक ट्रंप के बैनर और अमेरिकी झंडे लहराते हुए उनकी एक झलक पाने के लिए इकट्ठा हो गए। बाहर एकत्र हुए ट्रम्प समर्थकों में जॉर्जिया के अमेरिकी प्रतिनिधि मार्जोरी टेलर ग्रीन भी थे, जो पूर्व राष्ट्रपति के सबसे वफादार कांग्रेस सहयोगियों में से एक थे। वहीं अटलांटा क्षेत्र में विमानन उद्योग से जुड़े 49 वर्षीय लाइल रेवर्थ गुरुवार सुबह से ही जेलखाने के पास 10 घंटे से इंतजार कर रहे थे।

सहयोगी ने किया था आत्मसमर्पण

ट्रंप को जॉर्जिया में 13 अलग-अलग मामलों का सामना करना पड़ रहा है, जिसमें धोखाधड़ी का आरोप, झूठे बयान सहित कई मामले शामिल हैं। वहीं इससे पहले ट्रंप के पूर्व सहयोगी मार्क मीडोज ने फुल्टन काउंटी में आत्मसमर्पण कर दिया था। काउंटी की वेवसाइट के अनुसार उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। मीडोज ट्रंप के साथ उन 18 सह आरोपितों में से एक हैं जिन पर वर्ष 2020 के राष्ट्रपति चुनाव को पलटने के लिए साजिश रचने में ट्रंप की मदद करने का आरोप है।

चीन सैनिकों की तैनाती तनाव घटाने को तैयार

 ब्रिक्स सम्मेलन से इतर मोदी और जिनपिंग में लद्दाख मुद्दे पर बात हुई

चीन सैनिकों की तैनाती तनाव घटाने को तैयार
 
चीन सैनिकों की तैनाती तनाव घटाने को तैयार
जोहानिसबर्ग में गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हाथ मिलाते चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग। ● एएफपी
ब्रिक्स में छह नए सदस्यों को शामिल किया गया

ब्रिक्स में छह नए देशों को सदस्यता मिल गई है। समूह के नेताओं ने गुरुवार को अर्जेंटीना, मिस्र, इथियोपिया, ईरान, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात को नए सदस्यों के रूप में शामिल करने का फैसला किया। इससे एक लंबी प्रक्रिया पर मुहर लग गई। नए सदस्य एक जनवरी, 2024 से ब्रिक्स का हिस्सा बन जाएंगे। फैसले की घोषणा दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने की। उन्होंने कहा, मार्गदर्शक सिद्धांतों, मानदंडों और प्रक्रियाओं को मजबूत करने के बाद नए सदस्यों के बारे में निर्णय पर सहमति बनी। रामफोसा ने कहा, ब्रिक्स विस्तार प्रक्रिया के पहले चरण पर हमारी आम सहमति है।

मोदी-जिनपिंग ने हाथ मिलाए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को गुरुवार को जोहानिसबर्ग में ब्रिक्स नेताओं की मीडिया ब्रीफिंग से पहले संक्षिप्त बातचीत करते देखा गया। इस दौरान दोनों नेताओं ने हाथ मिलाए। इससे पहले नवंबर 2022 में बाली में जी20 बैठक के दौरान दोनों नेता मिले थे।

नई दिल्ली, एजेंसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर तनाव कम करने को लेकर सहमत हो गए हैं। विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने बताया कि दोनों नेताओं ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से इतर गुरुवार को इस संबंध में बातचीत की।

क्वात्रा ने कहा कि इस संबंध में दोनों नेता संबंधित अधिकारियों को सैनिकों की शीघ्र वापसी और तनाव कम करने के प्रयासों को तेज करने का निर्देश देने पर सहमत हुए हैं। उन्होंने बताया कि मोदी ने जिनपिंग से कहा कि भारत-चीन संबंधों को सामान्य बनाने के लिए सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति और एलएसी का सम्मान करना जरूरी है।

सीमा पर शांति जरूरी विदेश सचिव ने बताया कि बातचीत के दौरान मोदी ने जिनपिंग को पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर अनसुलझे मुद्दों पर भारत की चिंताओं से अवगत कराया। क्वात्रा ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी ने रेखांकित किया कि सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति बनाए रखना और एलएसी का निरीक्षण तथा सम्मान करना भारत-चीन संबंधों को सामान्य बनाने के लिए आवश्यक है। मई, 2020 में शुरू हुए पूर्वी लद्दाख सीमा गतिरोध के बाद भारत और चीन के संबंध अच्छे नहीं हैं।

बदलते दौर में खुद को बदलने की जरूरत इससे पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स सम्मेलन में कहा कि इस समूह का आधुनिकीकरण और विस्तार यह संदेश है कि सभी वैश्विक संस्थानों को बदलते दौर में खुद को बदलने की जरूरत है।

उन्होंने यह भी कहा कि समूह के विस्तार का निर्णय बहुध्रुवीय दुनिया में कई देशों के विश्वास को और मजबूत करेगा। उन्होंने कहा कि भारत ने हमेशा ब्रिक्स के विस्तार का पूरा समर्थन किया है तथा माना है कि नए सदस्यों के जुड़ने से समूह और मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि तीन दिनों के विचार-विमर्श से कई सकारात्मक नतीजे निकले।

Thursday, August 24, 2023

बीजिंग, रायटर। ब्रिक्स में छह नए देश शामिल होंगे।

 बीजिंग, रायटर। ब्रिक्स में छह नए देश शामिल होंगे।



 दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा ने नए सदस्यों के शामिल होने का एलान किया। जिन सदस्यों को शामिल किया जाएगा, उनमें मिस्र, सऊदी अरब, यूएई, इथियोपिया, अर्जेंटीना और ईरान शामिल हैं। ये सभी जनवरी 2024 से आधिकारिक सदस्य होंगे।


'हमने ब्रिक्स के विस्तार का लिया निर्णय'

समूह के नेताओं द्वारा मीडिया ब्रीफिंग में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि हमने ब्रिक्स के विस्तार के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। मुझे विश्वास है कि हम समूह के नए सदस्य देशों के साथ काम करके ब्रिक्स को नई गतिशीलता दे पाएंगे।


पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा- ब्रिक्स की 15वीं वर्षगांठ के अवसर पर हमने इस मंच का विस्तार करने का निर्णय लिया है। भारत ने हमेशा इस विस्तार का पूरा समर्थन किया है। इस तरह का विस्तार ब्रिक्स को मजबूत और अधिक प्रभावी बनाएगा। उस भावना में, भारत ब्रिक्स परिवार में अर्जेंटीना, मिस्र, इथियोपिया, ईरान, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात का स्वागत करता है।


चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने गुरुवार को कहा कि ब्रिक्स के विस्तार से समूह के सहयोग तंत्र को नई गति मिलेगी। दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में समूह के नेताओं के शिखर सम्मेलन में शी ने कहा कि इस विस्तार ने एकता और सहयोग के लिए ब्रिक्स के दृढ़ संकल्प को प्रतिबिंबित किया है।


ब्रिक्स देशों के समूह ने छह देशों अर्जेंटीना, मिस्र, ईरान, इथियोपिया, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात को ब्लॉक का नया सदस्य बनने के लिए आमंत्रित करने का निर्णय लिया है।


BRICS में कौन-कौन देश शामिल हैं?

BRICS में पांच देश शामिल हैं। इन्हीं के नाम के पहले अक्षर को मिलाकर ब्रिक्स का निर्माण हुआ है। ब्रिक्स में B का मतबल ब्राजील, R का मतब रूस, I का भारत, C का मतबल चीन और  S का दक्षिण अफ्रीका से है। ब्रिक्स दुनिया की पांच सबसे तेज गति से उभरती अर्थव्यवस्था वाले देशों का समूह है।

विक्रम लैंडर से बाहर निकला रोवर, चंद्रमा पर कर रहा चहलकदमी; देखें पहली तस्वीर
| 

चंद्रयान-3 की कल सफल लैंडिंग के साथ इसरो ने इतिहास रच दिया। आज विक्रम लैंडर से प्रज्ञन रोवर भी बाहर निकल आया है। इसरो ने इसकी जानकारी दी है। इसरो ने अपने ट्वीट में लिखा, "चंद्रयान-3 का रोवर लैंडर से नीचे उतर गया। भारत ने चंद्रमा पर सैर की।" राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 'विक्रम' लैंडर से रोवर 'प्रज्ञान' के सफलता पूर्वक बाहर आने के लिए इसरो की टीम को बधाई दी है।